• Privacy Policy
  • About Us
Friday, September 18, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान: जिले के 2700 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र 33 हजार दियों से हुआ जगमग

Amish Kumari by Amish Kumari
September 18, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  रायगढ़, 18 सितम्बर 2026/ सुशासन एवं जनसेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के शुभारंभ अवसर पर गुरुवार को जिले के 2700 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों में एक साथ 33 हजार से अधिक ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महिलाओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दीये जलाकर सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा विकसित भारत 2047 के निर्माण में सहभागी बनने का संकल्प लिया।

Read More : Pakistan Bomb Blast: नमाज के दौरान मस्जिद के पास धमाका, 15 लोगों की मौत; 50 से ज्यादा लोग घायल

READ ALSO

Raigarh News : बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Raigarh News : रायगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स्वागत

*आंगनबाड़ी केंद्रों में दिखा उत्साह, सेवा भावना का दिया संदेश*

जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों को दीपों और रंगोलियों से सजाया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला एवं परियोजना स्तर के अधिकारियों, पर्यवेक्षकों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। महिलाओं एवं स्थानीय समुदाय की भागीदारी से कार्यक्रम को जनभागीदारी का स्वरूप मिला। ‘आशीर्वाद का दीया’ के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं के स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाने तथा कुपोषण मुक्त एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।

*परियोजनावार जलाए गए 33,341 ‘आशीर्वाद के दिए’*

जिले के विभिन्न परियोजना क्षेत्रों के 2,709 आंगनबाड़ी केन्द्रों में जनभागीदारी के साथ कुल 33,341 दीप प्रज्वलित किए गए। कार्यक्रम में 44,228 लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। जिसमें परियोजनावार आंकड़ों के अनुसार खरसिया परियोजना में 421 आंगनबाड़ी केन्द्रों में 2,500 दीप प्रज्वलित हुए और 4,250 लोग शामिल हुए। इसी प्रकार पुसौर में 331 केन्द्रों पर 7,553 दीप एवं 4,972 सहभागी, धरमजयगढ़ में 291 केन्द्रों पर 5,536 दीप एवं 4,158 सहभागी तथा कापू में 301 केन्द्रों पर 4,255 दीप एवं 4,096 सहभागी रहे। वहीं लैलूंगा में 245 केन्द्रों पर 960 दीप एवं 6,200 लोग, मुकडेगा में 222 केन्द्रों पर 865 दीप एवं 5,600 लोग, घरघोड़ा में 226 केन्द्रों पर 3,560 दीप एवं 3,012 लोग, तमनार में 238 केन्द्रों पर 3,680 दीप एवं 3,156 लोग शामिल हुए। इसी क्रम में रायगढ़ शहरी क्षेत्र के 159 आंगनबाड़ी केन्द्रों में 1,682 दीप प्रज्वलित किए गए, जिसमें 2,034 लोगों की सहभागिता रही। रायगढ़ ग्रामीण क्षेत्र के 275 केन्द्रों में 2,750 दीप प्रज्वलित हुए और 6,750 लोग कार्यक्रम में सहभागी बने। इस तरह जिले में 33,341 दीपों के प्रज्वलन और 44,228 लोगों की सहभागिता के साथ “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम ने सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप प्रदान किया।

Read More : UPI: देशभर में UPI पेमेंट पर चार्ज का बिरोध तेज, कई पेट्रोल पंपों पर कैश पेमेंट के लगाए बोर्ड

*पूरे माह होंगे जनकल्याणकारी गतिविधियों के आयोजन*

‘सेवा संकल्प अभियान’ के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता, बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच, पोषण संबंधी जानकारी तथा शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं के प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को अधिक प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने के साथ ही जनभागीदारी के माध्यम से सेवा एवं सुशासन की भावना को मजबूत करना है।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

September 18, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स्वागत

September 18, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

September 17, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति से भाव, लय और सौंदर्य का दिखा संगम

September 17, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पहलवानों का बढ़ाया हौसला, कहा-खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

September 17, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में शिवरंजनी हरीश की भरतनाट्यम प्रस्तुति

September 17, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री साय 23 सितम्बर को करेंगे 51 महतारी सदनों का लोकार्पण

डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में प्रवेश हेतु आवेदन 28 अप्रैल तक

April 17, 2026
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS! सैलरी में 80 प्रतिशत होगी बढ़ोतरी! जल्द होगा ऐलान

8वां वेतन-आयोग लागू होने के बाद DA हो जाएगा बंद? सरकार ने दिया जवाब

November 25, 2025
ट्रंप का सपना टूटा! मारिया कोरिना मचाडो को मिला नोबेल पीस प्राइज,

ट्रंप का सपना टूटा! मारिया कोरिना मचाडो को मिला नोबेल पीस प्राइज,

October 10, 2025
BSNL का शानदार तोहफा! 1 महीने तक FREE में देगी इंटरनेट, जानें ऑफर

BSNL का शानदार तोहफा! 1 महीने तक FREE में देगी इंटरनेट, जानें ऑफर

August 29, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान: जिले के 2700 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र 33 हजार दियों से हुआ जगमग
  • Raigarh News : बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Cg News Today : विशेष लेख : ‘सेवा-संकल्प-अभियान’ : कोर्ट के चक्करों से मुक्ति और सुशासन की नई राह
  • Oscars 2027: Oscars 2027 में भारत की ओर से जाएगी ‘गोंधल’, 33 फिल्मों को छोड़ा पीछे, क्यों है खास?
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR