• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 1, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

जमीन विवाद बदमाश को दखल पड़ा भारी—कोतवाली पुलिस की सख्ती, गुंडा बदमाश दुर्गेश महंत पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर भेजा जेल

Amish Kumari by Amish Kumari
April 18, 2026
in रायगढ़
जमीन विवाद बदमाश को दखल पड़ा भारी—कोतवाली पुलिस की सख्ती, गुंडा बदमाश दुर्गेश महंत पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर भेजा जेल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

   *18 अप्रैल, रायगढ़* । रायगढ़ में अब गुंडा बदमाशों के लिए साफ संदेश है—जमीन या किसी भी विवाद में दखल दिया तो सीधे कार्रवाई की जद में आना तय है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के सख्त रुख के बाद पुलिस ने ऐसे तत्वों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कोतवाली थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में हस्तक्षेप कर धमकाने पहुंचे एक कुख्यात बदमाश को पुलिस ने देर रात दबोचकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

READ ALSO

Raigarh News : “कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक भारत, श्रेष्ठ भारत” – राष्ट्रीय एकता के संदेश से गूंजा रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24.620 मीट्रिक टन कोयले की हेराफेरी कर बेचने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार, 10 लाख का ट्रक जप्त

जानकारी के अनुसार कल दिनांक 17/04/2026 को प्रार्थी आकाश वर्मा निवासी कोतरारोड शर्मा कॉलोनी रायगढ़ द्वारा थाना कोतवाली में लिखित शिकायत प्रस्तुत कर बताया गया कि बड़े रामपुर स्थित उसकी कब्जे की जमीन पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रक खड़ा कर दिया गया था। उक्त भूमि को लेकर उसका अपने चचेरे भाइयों से विवाद चल रहा है। प्रार्थी द्वारा ट्रक हटाने के लिए क्रेन बुलाया गया था, तभी अनावेदक पक्ष की ओर से दुर्गेश महंत मौके पर पहुंचा, जो कोतवाली थाना क्षेत्र के गुंडा बदमाश है।

मौके पर पहुंचकर दुर्गेश महंत ने क्रेन चालक को मारपीट की धमकी देते हुए वहां से भगाने का प्रयास किया और प्रार्थी पक्ष के साथ झगड़ा-लड़ाई करने पर उतारू हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल द्वारा तत्काल पेट्रोलिंग टीम को मौके पर भेजा गया, जहां से देर रात ही आरोपी दुर्गेश महंत को हिरासत में लेकर थाना लाया गया।

दुर्गेश महंत के विरुद्ध पूर्व में भी थाना कोतवाली में मारपीट एवं झगड़े के कई प्रकरण दर्ज हैं, जिसके चलते उसे गुंडा बदमाश सूची में रखा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जिले में कोई भी गुंडा बदमाश किसी भी दुकान, जमीन या अन्य विवाद में दखल देगा तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इसी के तहत आरोपी द्वारा अनावश्यक रूप से विवाद बढ़ाने एवं शांति व्यवस्था भंग करने के कृत्य पर उसके विरुद्ध धारा 170, 126/135(3) BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी द्वारा आरोपी को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में पुनः ऐसी शिकायत मिलने पर उसके विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही की जाएगी।

👉🏻 *एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश*—

*जिले में गुंडा बदमाशों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे किसी भी प्रकार के जमीन, दुकान या अन्य विवादों में दखलंदाजी न करें। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करते हुए सीधे जेल भेजा जाएगा।*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : “कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक भारत, श्रेष्ठ भारत” – राष्ट्रीय एकता के संदेश से गूंजा रायगढ़

October 31, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24.620 मीट्रिक टन कोयले की हेराफेरी कर बेचने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार, 10 लाख का ट्रक जप्त

October 31, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार

October 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी

October 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चक्रवात और बेमौसम बारिश से फसल नुकसान पर मिलेगा बीमा का लाभ, 15 दिन में भुगतान का प्रावधान

October 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : 103 किलो गांजा तस्करी के आरोपी वरूण सिंह को 15 साल का कठोर कारावास, डेढ़ लाख रुपये जुर्माना

October 30, 2026
Next Post
WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी राहत, प्रमोशनल मैसेज से मिलेगा छुटकारा; आ रहा नया धांसू फीचर

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी राहत, प्रमोशनल मैसेज से मिलेगा छुटकारा; आ रहा नया धांसू फीचर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

फैक्ट्री में बड़ा हादसा; टेस्टिंग के दौरान पानी की टंकी फटने से 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत

गर्मियों में घर लौटने वालों के लिए बड़ी राहत, मुंबई-पुणे से चलेंगी 2100+ समर स्पेशल ट्रेनें

April 3, 2026
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, पहले टीचर चखेंगे मिड-डे मील फिर खाएंगे बच्चे.. आदेश जारी

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, पहले टीचर चखेंगे मिड-डे मील फिर खाएंगे बच्चे.. आदेश जारी

September 12, 2025
छत्तीसगढ़ में इस दिन सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, बंद रहेगी सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तरें

छत्तीसगढ़ में इस दिन सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, बंद रहेगी सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तरें

August 19, 2026

Trending News In CG: राखी से पहले ‘विष्णु भैया’ की सौगात, प्रेम कुंवर के घर आई खुशियों की मिठास

August 27, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Petrol Diesel Price Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? देखें 1 नवंबर की नई रेट लिस्ट
  • INDIA Bloc Rally: SIR के खिलाफ INDIA गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन आज, राहुल गांधी ने लोगों से की ये अपील
  • LPG Price Today: आम आदमी को तगड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, अब देना होगा इतने रुपये
  • Rashifal For Today: वृषभ समेत इन वालों के मान-सम्मान में होगी वृद्धि, पढ़ें 1 नवम्बर का दैनिक राशिफल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR