• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 31, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24.620 मीट्रिक टन कोयले की हेराफेरी कर बेचने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार, 10 लाख का ट्रक जप्त

Amish Kumari by Amish Kumari
October 31, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  *रायगढ़, 31 अक्टूबर* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत घरघोड़ा पुलिस ने कोयला परिवहन के दौरान 24.620 मीट्रिक टन कोयले की हेराफेरी कर उसे अन्यत्र बेचने वाले आरोपी को बिहार के रोहतास जिले से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त करीब 10 लाख रुपये कीमत का ट्रक भी जप्त किया गया है। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर रायगढ़ लाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

READ ALSO

Raigarh News : मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News : जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी

Read More : Digital Life Certificate: छत्तीसगढ़ में पेंशनरों के लिए बड़ी सौगात, अब घर बैठे 70 रुपये में बनेगा जीवन प्रमाण पत्र

जानकारी के अनुसार, दिनांक 08.05.2026 को प्रार्थी विवेक पाण्डेय, निवासी बोईरदादर रायगढ़ ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि राज ट्रांसपोर्ट, ढिमरापुर रायगढ़ में कोयला परिवहन का कार्य किया जाता है। जनवरी 2026 में जामपाली कोयला खदान से आरसमेटा प्लांट अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा कोयला परिवहन के लिए डालाबाड़ी ट्रक क्रमांक CG-12-S-4455 के चालक लल्लन प्रसाद से 700 रुपये प्रति टन की दर से कोयला परिवहन का सौदा तय हुआ। इसके बाद उसी शाम ट्रक में जी-10 ग्रेड का 24.620 मीट्रिक टन कोयला लोड कर अकलतरा प्लांट के लिए रवाना किया गया था। अगले दिन तक वाहन गंतव्य तक नहीं पहुंचा। चालक से संपर्क करने पर पहले उसने फोन नहीं उठाया और करीब 10 दिन बाद फोन रिसीव कर कोयला अन्यत्र बेच देने की बात कही तथा जो करना है कर लेने की धमकी दी। इस प्रकार चालक ने करीब 1.50 लाख रुपये कीमत के कोयले की धोखाधड़ी एवं अमानत में खयानत किए जाने की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 156/2026, धारा 318(4), 316(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस ने प्रार्थी एवं गवाहों के कथन दर्ज कर आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर पतासाजी की। आरोपी के बिहार के रोहतास जिले स्थित गांव में होने की पुख्ता जानकारी मिलने पर एसएसपी के निर्देश पर एएसआई खेमराज पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम बिहार रवाना की गई। टीम ने घेराबंदी कर आरोपी ललन कुमार पासवान पिता स्व. केदार पासवान, उम्र 57 वर्ष, निवासी शिव मंदिर के पास अमरथा, थाना काराकाट, जिला रोहतास (बिहार) को हिरासत में लिया। आरोपी को माननीय अपर अनुमंडल मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी विक्रमगंज, जिला रोहतास (बिहार) के समक्ष प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया और रायगढ़ लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने हड़पे गए कोयले को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में ईंट बनाने वालों के पास बेचना स्वीकार किया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डालाबाड़ी ट्रक क्रमांक CG-12-S-4455, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये है, जप्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन, एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के सतत सुपरविजन पर प्रकरण के खुलासे एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, सहायक उप निरीक्षक खेमराज पटेल, आरक्षक उधोराम पटेल, मनोज जोल्हे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Read More : CG Weather Today: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट, बीजापुर जिले के लिए दोबारा येलो अलर्ट

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*“आर्थिक अपराध, धोखाधड़ी और अमानत में करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अपराध कर कानून से बचने के लिए दूसरे राज्यों में छिपने वाले आरोपियों की भी रायगढ़ पुलिस लगातार पतासाजी कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करेगी।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार

October 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी

October 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चक्रवात और बेमौसम बारिश से फसल नुकसान पर मिलेगा बीमा का लाभ, 15 दिन में भुगतान का प्रावधान

October 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : 103 किलो गांजा तस्करी के आरोपी वरूण सिंह को 15 साल का कठोर कारावास, डेढ़ लाख रुपये जुर्माना

October 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात : खरसिया पुलिस की गांजा तस्करों पर लगातार दूसरी बड़ी चोट, 1.805 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

October 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : कांग्रेस की ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ रैली में शामिल होने रामचंद्र शर्मा समर्थकों के साथ दिल्ली रवाना

October 30, 2026
Next Post

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका, 3 नवंबर से पहले करें आवेदन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

अगस्त के पहले हफ्ते OTT पर मचेगा धमाल, ‘मैं वापस आऊंगा’ से ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ तक रिलीज

अगस्त के पहले हफ्ते OTT पर मचेगा धमाल, ‘मैं वापस आऊंगा’ से ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ तक रिलीज

August 3, 2026
देश के इन राज्यों में 3 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, जानिए आपके States में क्या है ईंधन के रेट.

देश के इन राज्यों में 3 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, जानिए आपके States में क्या है ईंधन के रेट.

September 2, 2025
साइबर ठगी के मामले में दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपि गिरफ्तार

साइबर ठगी के मामले में दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपि गिरफ्तार

July 7, 2026
विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज – छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज – छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

November 3, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Cg News Raipur : सीएम हेल्पलाइन 1076 पर एक कॉल से रिया को मिला छात्रावास, पढ़ाई को मिली नई राह
  • Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका, 3 नवंबर से पहले करें आवेदन
  • Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24.620 मीट्रिक टन कोयले की हेराफेरी कर बेचने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार, 10 लाख का ट्रक जप्त
  • INDIA Bloc Rally: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का विरोध तेज, कल दिल्ली में महारैली की तैयारी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR