IPL 2026 में पंजाब किंग्स का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। टीम ने 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से हराकर एक और बड़ी जीत अपने नाम की। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स इस सीजन 5 जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बन गई है। पॉइंट्स टेबल में पहले से टॉप पर मौजूद पंजाब ने इस जीत के बाद अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।
मुल्लांपुर में खेले गए इस मुकाबले में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 7 विकेट खोकर 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से कूपर कोनोली और प्रियांश आर्या ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। कूपर ने 87 रन बनाए जबकि प्रियांश ने 93 रनों की शानदार पारी खेली। लखनऊ की तरफ से प्रिंस यादव और एम सिद्धार्थ ने 2-2 विकेट हासिल किए।
255 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी रही। आयुष बडोनी और मिचेल मार्श ने पावरप्ले में तेजी से खेलते हुए 61 रन जोड़े। लेकिन छठे ओवर की आखिरी गेंद पर आयुष बडोनी आउट हो गए। इसके बाद मिचेल मार्श भी 40 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 11.1 ओवर में टीम का स्कोर 109 रन था और 2 विकेट गिर चुके थे।
PBKS vs LSG 2026 :इसके बाद लखनऊ की पारी दबाव में आ गई और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। 139 रन पर टीम के 4 बल्लेबाज आउट हो चुके थे। अंत में एडेन मारक्रम और मुकुल चौधरी ने रन गति बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 200 रन ही बना सकी।
इस तरह पंजाब किंग्स ने शानदार गेंदबाजी और मजबूत बल्लेबाजी के दम पर 54 रनों से मुकाबला जीत लिया।
प्लेइंग इलेवन
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): एडेन मारक्रम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहसिन खान
लखनऊ सुपर जायंट्स इम्पैक्ट सब: अब्दुल समद, दिग्वेश सिंह राठी, मैथ्यू ब्रीट्जके, मयंक यादव, हिम्मत सिंह
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को येनसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
पंजाब किंग्स इम्पैक्ट सब: विजयकुमार वैश्य, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, विष्णु विनोद।















