• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, November 21, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर 15 अगस्त से 13 सितम्बर तक वाद-विवाद प्रतियोगिता

Amish Kumari by Amish Kumari
August 11, 2025
in मनोरंजन
सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर 15 अगस्त से 13 सितम्बर तक वाद-विवाद प्रतियोगिता

Oplus_131072

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

राजनांदगांव 11 अगस्त 2025। प्रदेश में सतत रूप से बढ़ती सड़़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जनजागरूकता का कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में गृह विभाग के सहयोग से राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर विद्यालयों से लेकर राज्य स्तर तक 15 अगस्त 2025 से 13 सितम्बर 2025 तक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाने तथा यातायात नियमों के पालन को अमल में लाने के लिए जनसमुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने, प्रदेश में सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करने, तेज रफ्तार, मोबाइल में बात करते हुए व शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने विषय पर हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल स्तर से लेकर राज्य स्तर तक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के माध्य से जनसमुदाय एवं युवाओं में यातायात नियमों की शिक्षा प्रदान की जाएगी।

सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा की महत्ता को प्रतिपादित करने विषय पर आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हाई व हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्याथियों के माध्यम से 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल स्तर पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम से शुभारंभ किया जाएगा तथा राज्य स्तर पर 13 सितंबर 2025 तक संपन्न किया जाएगा। इस संबंध में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा विकासखंड, जिला एवं संभाग स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता को संपन्न करने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। जिसके अनुसार जिले में कार्य संपादित किया जा रहा है। विकासखंड स्तर पर 23 अगस्त, जिला स्तर पर 30 अगस्त, संभाग स्तर पर 6 सितंबर एवं राज्य स्तर पर 13 सितंबर 2025 को प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

READ ALSO

The Vvaan OTT Release: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ का OTT पर होगी रिलीज, जानें किस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

Maatrubhumi New Song: सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना रिलीज, भाईजान के किलर अंदाज के दीवाने हुए फैन

 

प्रतियोगिता का उद्देश्य

 

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के स्कूली छात्र-छात्राओं के भीतर छुपी प्रतिभा को निखारने, वाकपटुता में दक्ष बनाने एवं उन्हें आगे बढऩे के लिए एक मंच प्रदान करना व प्रेरित करना है। स्कूली छात्र-छात्राओं के माध्यम से प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटना में अंकुश लगाने, विशेषकर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद के लिए आगे आने में उनकी भूमिका एवं कर्तव्य के निर्वहन कर पीडि़त व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जान बचाने के लिए आगे आने को प्रतिपादित व प्रदर्शित करना है। वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से जनसमुदाय, पालकों में जागृति लाने एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को ग्राम स्तर से ऊपर उठकर आगे बढऩे हेतु प्रोत्साहित करना है।

 

प्रथम चरण स्कूल स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता

 

वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन पांच चरणों में संपन्न होगा। प्रथम चरण में हाई व हायर सेकेंडरी स्कूल स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी। हाई व हायर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में समुदाय के बीच होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राएं सड़क सुरक्षा विषय पर केन्द्रित पक्ष और विपक्ष संबंधित तर्क-वितर्क देने वाले वाद-विवाद के संवाद तैयार कर प्रतियोगिता में अपनी अपनी प्रस्तुति देंगे। अंत में इस प्रतियोगिता का निष्कर्ष लोगों को दुर्घटना के कारणों से अवगत कराते हुए इसकी रोकथाम यातायात के नियमों का पालन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश देने वाले होंगे। यह प्रतियोगिता शुक्रवार 15 अगस्त 2025 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 तक आयोजित होने वाले स्कूल के कार्यक्रमों के साथ ही संपन्न होगी। वाद-विवाद प्रतियोगिता में स्कूल से इस क्षेत्र में रूचि रखने वाले अधिकतम पांच-पांच पक्ष-विपक्ष में बोलने वाले छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। विकासखंड अंतर्गत 15 अगस्त के अवसर पर समस्त हाई- हायर सेकेंडरी स्कूल में होने वाले प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दल में से चयनित 8 से 10 दल विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने हेतु आमंत्रित किए जाएंगे। हाई- हायर सेकेंडरी स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को राज्य स्तर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

द्वितीय चरण विकासखंड स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता

 

विकासखंड स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता शनिवार 23 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक आयोजित होगी। विकासखंड स्तर पर आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में हाई व हायर सेकेंडरी से चयनित 8 से 10 वाद-विवाद दल भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता विकासखंड अंतर्गत आने वाले स्कूल प्रांगण में आयोजित की जाएगी। विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दल को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल करने हेतु भेजा जाएगा। विकासखंड स्तर पर प्रोत्साहन राशि पुरस्कार स्वरूप प्रथम 2500 रूपए, द्वितीय 2000 रूपए, तृतीय 1500 रूपए तथा सांतवना पुरस्कार स्वरूप तीन प्रतिभागियों को 1000 रूपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को राज्य स्तर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

 

तृतीय चरण जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता

 

जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता शनिवार 30 अगस्त 2025 को सुबह 11 से अपरान्ह 3 बजे तक आयोजित होगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले वाद-विवाद दल भाग लेंगे,यह प्रतियोगिता जिला स्तर पर स्कूल प्रांगण में आयोजित होगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन उपरांत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दल को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने हेतु भेजा जाएगा। जिला स्तर पर प्रोत्साहन राशि पुरस्कार स्वरूप प्रथम 7000 रूपए, द्वितीय 5000 रूपए, तृतीय 3000 रूपए, संातवना पुरस्कार पांच प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि 2000 रूपए प्रोत्साहन राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी।

 

चतुर्थ चरण संभाग स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता

 

संभाग स्तरीय संभाग स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता शनिवार 6 सितंबर 2025 को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जिला स्तरीय संपन्न प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले वाद-विवाद दल भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता संभाग मुख्यालय के किसी स्कूल में आयोजित होगी। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता हेतु श्रेष्ठ प्रदर्शन उपरांत प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने हेतु भेजा जाएगा। संभाग स्तर पर राशि पुरस्कार प्रथम 11000 रूपए, द्वितीय 8000 रूपए, तृतीय 6000 रूपए, सांत्वना पांच प्रतिभागियों को 3000 रूपए प्रदान किए जाएंगे।

 

पंचम चरण राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजन तिथि 13 सितंबर

 

राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता शनिवार 13 सितंबर 2025 को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक समस्त जिले के संभाग स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले वाद-विवाद की टीम भाग लेंगे। राज्य स्तर पर नगद प्रोत्साहन राशि पुरस्कार दिए जाएंगे, जिसमें प्रथम 35000 रूपए, द्वितीय 25000 रूपए, तृतीय 20000 रूपए, सांत्वना पुरस्कार सात प्रतिभागियों को 10000 रूपए दिए जाएंगे। विकासखंड स्तरीय जिला स्तरीय संभाग स्तरीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को राज्य स्तर से प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। वाद विवाद प्रतियोगिता में एक टीम में पांच पांच कुल 10 प्रतिभागी होंगे प्रतियोगिता का विषय वस्तु सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा व सड़क सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी से होने वाले लाभ एवं इसके नियमों का पालन नहीं करने वाले व्यक्तियों द्वारा किए जाने वाले संवाद-बातों पर केंद्रित होगा,जो कि कुल मिलाकर अंत में समुदाय व जनसामान्य को अच्छा संदेश देने वाला हो। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को 10 मिनट का समय दिया जाएगा। हाई- हायर सेकेंडरी स्कूल से चयनित प्रतिभागियों को ही आगे की प्रतियोगिता में भागीदारी हेतु विकासखंड, जिला,संभाग एवं राज्य स्तर पर भेजा जाएगा। प्रतियोगिता हेतु हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल स्तर से लेकर विकासखंड स्तर, जिला स्तर, संभाग स्तर एवं राज्य स्तर पर विभिन्न समितियां बनाई गई है एवं निर्णायक मंडल का गठन किया गया है।

Related Posts

मनोरंजन

The Vvaan OTT Release: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ का OTT पर होगी रिलीज, जानें किस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

November 20, 2026
मनोरंजन

Maatrubhumi New Song: सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना रिलीज, भाईजान के किलर अंदाज के दीवाने हुए फैन

November 19, 2026
मनोरंजन

Dia Mirza Controversy: नवाजुद्दीन और दीया मिर्जा के ‘डॉ हसन’ का टीजर हुआ रिलीज, इस OTT प्लेटफॉर्म में देगी दस्तक

November 18, 2026
मनोरंजन

Tiger Shroff Tenu Leke Jaana Teaser: टाइगर श्रॉफ का धमाकेदार कमबैक, ‘तेनु लेके जाना’ के रोमांटिक टीज़र रिलीज

November 17, 2026
मनोरंजन

Dhai Chaal Trailer Out: ‘ढाई चाल’ का धांसू एक्सटेंडेड टीजर हुआ रिलीज, इस OTT पर होगी स्ट्रीम

November 17, 2026
मनोरंजन

Akshay Kumar Samuk: Akshay Kumar की ‘समुक’ का मोशन पोस्टर आउट, इस दिन होगी रिलीज

November 16, 2026
Next Post
विधानसभा अध्यक्ष ने टेक्नो क्लास बिजनेस सॉल्यूशन के माध्यम से प्रशिक्षित एवं चयनित 160 युवा अभ्यर्थियों को प्रदान किया नियुक्ति प्रमाण पत्र

विधानसभा अध्यक्ष ने टेक्नो क्लास बिजनेस सॉल्यूशन के माध्यम से प्रशिक्षित एवं चयनित 160 युवा अभ्यर्थियों को प्रदान किया नियुक्ति प्रमाण पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

मोर बिजली ऐप या सरकारी दफ्तर? बिजली बिल भुगतान के लिए सिर्फ इन्हीं माध्यमों का करें उपयोग, CSPDCL ने जारी की गाइडलाइन

मोर बिजली ऐप या सरकारी दफ्तर? बिजली बिल भुगतान के लिए सिर्फ इन्हीं माध्यमों का करें उपयोग, CSPDCL ने जारी की गाइडलाइन

March 16, 2026

CNG Price Hike Today: आम आदमी को बड़ा झटका, आज से महंगा हुआ सफर, इतने रुपए बढ़े CNG के दाम

August 29, 2026
उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन दो दिवसीय नई दिल्ली दौरे पर

स्वतंत्रता दिवस पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन कोरबा में करेंगे ध्वजारोहण

August 12, 2025

Rashifal For Today : आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, कारोबार और करियर में लाभ के संकेत, पढ़े 15 नवंबर का राशिफल!

November 15, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Bank holiday: नवंबर के आखिरी हफ्ते में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक! यहां देखें RBI की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
  • Manipur Liquor Tragedy: जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत, 180 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती
  • Chhattisgarh news today: ट्रैफिक चालान भरने का सुनहरा मौका, रायपुर में 12 दिसंबर को लगेगी लोक अदालत
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ को लेकर अलर्ट, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पढ़ें IMD की चेतावनी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR