• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, May 14, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home खेल

वैश्विक स्तर पर पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित कर रहा है गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला

Amish Kumari by Amish Kumari
August 10, 2025
in खेल
वैश्विक स्तर पर पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित कर रहा है गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 10 अगस्त 2025

READ ALSO

मुंबई और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का मैच हो सकता है रद्द, IMD ने रायपुर सहित इन हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर में होगा वीमेन टी-20 मैच, जिम्बाब्वे के खिलाफ होंगे 3 टी20 मुकाबले, यहां देखें शेड्यूल

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को पर्यटन के नजरिए से बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले को स्थानीय प्रशासन और पर्यटन समितियों की मेहनत से पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान लगातार बढ़ रही है। बनमनई इको फाउंडेशन और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय नेचर हीलिंग कैंप में मलेशिया सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया। मलेशिया से चार विदेशी मेहमान इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। इनके साथ ही बिहार से फिल्म निर्माता आर्यन चंद्रप्रकाश, वरिष्ठ पत्रकार विभाष झा, डॉ अरविंद गुप्ता बंगलौर, ए के सिंह (सेवानिवृत्त प्रबंधक, कोल इंडिया), इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय और अमलाई के शोधार्थी सहित 20 अन्य प्रतिभागी कैंप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में पर्यावरणविद्  संजय पयासी ने जिले के दो प्रमुख जलप्रपात लक्ष्मणधारा और झोझा जल प्राप्त की ट्रैकिंग कराई। मलेशियाई मेहमानों का पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन पहुंचे पर आत्मीय स्वागत किया गया। स्थानीय लोग उत्साह से भर उठे। सभी ने उनके साथ फोटो खिंचवाई। स्थानीय लोगों के इस उत्साह से विदेशी अतिथि अत्यंत प्रसन्न और प्रभावित हुए। उन्हें पेंड्रा की हरी सब्जियां, चरवाहों की बाँस की टोपी, और लक्ष्मणधारा की ऑफ-रोड राइडिंग ने उन्हें एक अनोखा अनुभव दिया।

लक्ष्मणधारा पर्यटन समिति द्वारा परोसे गए पकौड़े और लेमन जिंजर चाय का उन्होंने भरपूर आनंद लिया। इतने सुदूर क्षेत्र में भी पर्यटन समिति के उत्कृष्ट प्रबंधन ने सभी पर्यटकों को आश्चर्यचकित कर दिया। अरपा नदी पर स्थित लक्ष्मणधारा जलप्रपात अपने पूरे शबाब पर था। पानी की उड़ती बूंदों में छनकर आती सूर्य किरणें सुंदर इंद्रधनुष रच रही थीं। यही पर्यटन का आकर्षण है, जहां अलग-अलग भाषा, देश, परिवेश और संस्कृति के लोग अपने-अपने रंग लिए मिलते हैं।

शाम को पर्यटक लमना होमस्टे पहुंचे, जहां ग्रामीण महिलाओं ने तिलक लगाकर पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। गांव वालों का प्रेम और सम्मान “अतिथि देवो भव” की परंपरा को सजीव कर रहा था। रात्रि में प्रस्तुत गौरा-गौरी का स्थानीय लोकनृत्य सभी को थिरकने पर मजबूर कर गया। लोक नृत्य और गायन, जो ग्रामीणों के पारंपरिक मनोरंजन के साधन हैं, ने अपनी अभिव्यक्ति से ऐसा अद्भुत दृश्य रचा जो स्थानीय सीमा से निकलकर वैश्विक हो गया। यही सांस्कृतिक आदान-प्रदान लमना गांव के सामुदायिक पर्यटन का आदर्श मॉडल है, जो न केवल आर्थिक रूप से ग्रामीणों को सशक्त कर रहा है, बल्कि सांस्कृतिक और बौद्धिक दृष्टि से भी उन्हें समृद्ध बना रहा है।

शिविर के दूसरे दिन सुबह मलेशिया से आई पर्यटक एलिस ने ग्रामीण महिलाओं के सहयोग से बड़ी दिलचस्पी के साथ नाश्ता तैयार किया। ग्रामीणजन उनकी भाषा नहीं समझते थे लेकिन प्रेम और सहयोग के लिए भाषा बाधा नहीं बनी। ग्रामीण महिलाएं अपने गांव से बाहर निकले बिना ही दूसरे देश की संस्कृति और खानपान से परिचित हुई। पर्यटकों ने झोझा जलप्रपात की ट्रैकिंग की, यहां लगभग 350 फीट नीचे गिरता प्राकृतिक जलप्रपात अत्यंत ही सुंदर और दुर्गम है। जिला प्रशासन ने यहां तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों का निर्माण कराया है, जिससे रास्ता आसान हो गया। यह निर्माण शासन की प्रतिबद्धता उत्कृष्ट उदाहरण है, जो इस क्षेत्र के पर्यटन को और सुलभ बनाता है।

Related Posts

मुंबई और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का मैच हो सकता है रद्द, IMD ने रायपुर सहित इन हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी
खेल

मुंबई और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का मैच हो सकता है रद्द, IMD ने रायपुर सहित इन हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

May 10, 2026
रायपुर में होगा वीमेन टी-20 मैच, जिम्बाब्वे के खिलाफ होंगे 3 टी20 मुकाबले, यहां देखें शेड्यूल
खेल

रायपुर में होगा वीमेन टी-20 मैच, जिम्बाब्वे के खिलाफ होंगे 3 टी20 मुकाबले, यहां देखें शेड्यूल

May 9, 2026
टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें आईपीएल लाइव मैच, OTT को लेकर न हों कन्फ्यूज
खेल

रायपुर में इस दिन से शुरू होगा IPL मैच, यहां देखें मैचों का शेड्यूल

May 7, 2026
रायपुर में IPL मैचों के टिकट कल से मिलेंगे, जानिए कैसे करें बुकिंग
खेल

IPL 2026 Final कहां होगा? प्लेऑफ मुकाबलों का भी जान लें वेन्यू, आया बड़ा अपडेट

May 6, 2026
साय सरकार का बड़ा फैसला, 10वीं-12वीं के इन छात्रों को फ्रि में सरकार दिखाएगी IPL मैच
खेल

साय सरकार का बड़ा फैसला, 10वीं-12वीं के इन छात्रों को फ्रि में सरकार दिखाएगी IPL मैच

May 4, 2026
रायपुर में IPL मैचों के टिकट कल से मिलेंगे, जानिए कैसे करें बुकिंग
खेल

रायपुर में IPL मैचों के टिकट कल से मिलेंगे, जानिए कैसे करें बुकिंग

May 2, 2026
Next Post
महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

भीषण सड़क हादसा; कार के ऊपर डंपर पलटने से एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत…

भीषण सड़क हादसा; कार के ऊपर डंपर पलटने से एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत…

November 28, 2025
“ऑपरेशन_प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— 5 वाहनों से 21 लाख रुपये का अवैध कबाड़ जब्त

“ऑपरेशन_प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— 5 वाहनों से 21 लाख रुपये का अवैध कबाड़ जब्त

April 16, 2026
छत्तीसगढ़ के इस जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर निकली भर्ती, 8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी छत्तीसगढ़ के इस जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

April 22, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ

November 17, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • रायपुर में रेड रूम रेव पार्टी का आयोजन, प्रमोशन के लिए नाबालिक लड़कियों का इस्तेमाल
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के घोषणा पर अमल शुरू
  • मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 से सरिता बाई को मिली बड़ी राहत
  • मुख्यमंत्री की घोषणा पर तत्परता से अमल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR