छत्तीसगढ़ में एक बार फिर छात्रसंघ चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमाने लगा है। प्रदेश के विश्वविद्यालयों में चुनाव कराने की मांग को लेकर NSUI कार्यकर्ता अब सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। छत्तीसगढ़इतिहास
मिली जानकारी के मुताबिक, NSUI ने छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर 4 मई को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने का ऐलान किया है।
यह प्रदर्शन दोपहर 2 बजे रायपुर के इंडोर स्टेडियम से शुरू होगा और शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए सीएम हाउस तक पहुंचेगा। इस दौरान प्रदेशभर से बड़ी संख्या में छात्र नेता और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।
















