Chhattisgarh News दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी (Government Jobs) पाने का बड़ा मौका आया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य के विभिन्न विभागों में 1,703 पदों पर भर्ती (Recruitment 2026) के लिए अधिसूचना जारी की गई है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) पहली बार इन पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा।
10 विभागीय पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान में कुल 1,703 पद शामिल हैं। इनमें सहायक ग्रेड-3 के सबसे अधिक 1,206 पद हैं। इसके अलावा सहायक उप निरीक्षक के 279, पंजीयक लिपिक के 50, उप निरीक्षक-अ के 34 और शीघ्रलेखक (हिंदी) के 30 पदों पर नियुक्ति होगी।
वहीं, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 25, स्टेनो टाइपिस्ट के 23, शीघ्रलेखक (द्विभाषी) के 13, सहायक उप निरीक्षक-अ (सामान्य शाखा) के 40 और शीघ्रलेखक (अंग्रेजी) के 3 पद भी शामिल हैं।
27 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन
ऑनलाइन आवेदन (Online Application) की प्रक्रिया 5 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में सुधार के लिए 28 से 30 नवंबर तक का समय दिया गया है। सुधार की अंतिम समय-सीमा भी शाम 5 बजे तक रहेगी।
10 जनवरी को होगी परीक्षा
भर्ती के लिए लिखित परीक्षा (Written Examination) 10 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। अभ्यर्थी 4 जनवरी 2027 से मंडल की वेबसाइट पर अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा प्रदेश के पांच संभागीय मुख्यालयों में आयोजित होगी।
स्थानीय अभ्यर्थियों को मिलेगी फीस वापसी
इस भर्ती में परीक्षा में शामिल होने वाले छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को नियमानुसार परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा। यह राशि उसी बैंक खाते में भेजी जाएगी, जिससे आवेदन शुल्क का भुगतान किया गया होगा।
Chhattisgarh Newsभर्ती से जुड़ी पात्रता, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट https://cgssb.cgstate.gov.in पर जा सकते हैं।
















