UIDAI ने एक अहम बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड को अब जन्मतिथि (Date of Birth) के पुख्ता प्रमाण के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। आधार अब सिर्फ पहचान (Identity) और पते (Address) का प्रमाण रहेगा।
क्यों Aadhaar DOB का वैलिड प्रूफ नहीं?
UIDAI के मुताबिक, आधार में दर्ज जन्मतिथि हमेशा पूरी तरह सही या सत्यापित नहीं होती। कई मामलों में लोग अनुमान के आधार पर DOB दर्ज करा देते हैं और उसके समर्थन में कोई आधिकारिक दस्तावेज नहीं होता। इसलिए आधार में लिखी जन्मतिथि को पूरी तरह भरोसेमंद नहीं माना जा सकता।
ये डॉक्यूमेंट्स ही माने जाएंगे सही
UIDAI और कई सरकारी विभागों के अनुसार, जन्मतिथि के वैलिड प्रूफ के तौर पर ये दस्तावेज मान्य हैं:
- जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
- 10वीं की मार्कशीट (SSLC)
- पासपोर्ट
- किसी सरकारी अधिकारी द्वारा जारी DOB सर्टिफिकेट
इन्हीं दस्तावेजों को आधार बनवाते समय भी DOB वेरिफिकेशन के लिए सही माना जाता है।
नया नियम नहीं, सिर्फ स्पष्टता
UIDAI ने यह भी साफ किया है कि यह कोई नया नियम नहीं है, बल्कि पहले से मौजूद नियमों को और स्पष्ट किया गया है ताकि लोगों में भ्रम न रहे।
Aadhaar की अहमियत बनी रहेगी
हालांकि DOB प्रूफ के रूप में इसकी मान्यता नहीं होगी, लेकिन आधार कार्ड की उपयोगिता कम नहीं हुई है। बैंकिंग, सरकारी योजनाओं और कई जरूरी कामों में आधार आज भी एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बना रहेगा।
ऐसे में अगर आपको किसी काम के लिए DOB प्रूफ देना है, तो आधार के बजाय अन्य वैलिड दस्तावेज तैयार रखें, वरना जरूरी काम अटक सकते हैं।
















