भारतीय रसोई में सौंफ, जीरा और अजवाइन को खास महत्व दिया जाता है। ये तीनों मसाले सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाते, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। अगर इन तीनों को मिलाकर सुबह खाली पेट इनका पानी पिया जाए, तो यह एक आयुर्वेदिक काढ़े की तरह काम करता है।
आजकल खराब लाइफस्टाइल और अनियमित खानपान की वजह से लोगों को पाचन से जुड़ी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी सुबह पीना इन समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकता है।
1. पाचन तंत्र
अजवाइन में ‘थायमोल’ होता है जो गैस्ट्रिक जूस को सक्रिय करता है, जबकि जीरा एंजाइमों के स्राव को बढ़ाता है। सौंफ पेट की मांसपेशियों को आराम देती है। यदि आपको गैस और ब्लोटिंग रहती है तो सुबह खाली पेट सुबह सौंफ, जीरा, अजवाइन का पानी पिए। इसके नियमित सेवन से मल त्याग में आसानी होती है।
2. वजन घटाने में सहायक
वजन कम करना सिर्फ कम खाने का नाम नहीं है, बल्कि यह इस पर निर्भर करता है कि आपका शरीर कैलोरी को कितनी तेजी से जलाता है। जीरा और अजवाइन शरीर की मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाता है। सौंफ भूख को नियंत्रित करने का काम करती है, जिससे आप बेवजह की स्नैकिंग से बच जाते हैं। यह शरीर में जमा जिद्दी चर्बी, खासकर बेली फैट को कम करने में मदद करता है।
3. बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन
रात भर हमारे शरीर में रिपेयर का काम चलता है जिससे कुछ टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं। सुबह सौंफ, जीरा, अजवाइन का पानी एक मूत्रवर्धक की तरह काम करता है। जो गुर्दे के माध्यम से शरीर से एक्सट्रा सोडियम और गंदगी को बाहर निकालता है। इसके सेवन से न केवल आंतरिक अंगों की सफाई होती है, बल्कि इसका सीधा असर आपकी त्वचा पर भी दिखता है। चेहरे पर नेचुरल चमक आती है और मुंहासे कम होते हैं।
4. कोलेस्ट्रॉल और हार्ट हेल्थ
आजकल के खान-पान की वजह से बैड कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना आम है। जीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण ब्लड के फ्लो को बेहतर बनाते हैं। अजवाइन और सौंफ का मिश्रण धमनियों में जमा फैट को कम करने में मदद करता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम हो जाता है।
डिस्क्लेमर:( इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें । दिन का भास्कर किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)
















