• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, May 2, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

भीषण गर्मी में ‘सुशासन तिहार’ पर कांग्रेस का सवाल, पेंशनधारियों की परेशानी बना मुद्दा गरीबों की सूची और पात्रता पर सवाल

Amish Kumari by Amish Kumari
May 2, 2026
in रायगढ़
भीषण गर्मी में ‘सुशासन तिहार’ पर कांग्रेस का सवाल, पेंशनधारियों की परेशानी बना मुद्दा गरीबों की सूची और पात्रता पर सवाल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़। नगर पालिक निगम रायगढ़ में 5 मई से प्रस्तावित “सुशासन तिहार” के तहत जन समस्या निवारण शिविरों के आयोजन को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव व नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया ने सवाल उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि शासन-प्रशासन आम जनता की वास्तविक समस्याओं का समाधान करने के बजाय शिविरों के नाम पर केवल औपचारिकता निभा रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

READ ALSO

खरसिया ब्लॉक कांग्रेस (शहर) की नई कार्यकारिणी का विस्तार, अनुभवी चेहरों और युवाओं को मिली कमान

रायगढ़ में दो दिवसीय “POLICE-YOUTH UNITY SPORTS” ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

निगम द्वारा जारी जानकारी में सामाजिक सहायता अंतर्गत विभिन्न पेंशन योजनाओं की जानकारी दी गई है, जिसमें वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन में केंद्र और राज्य दोनों के अंश का उल्लेख है। इसके अनुसार 80 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धों को 500 रुपये केंद्र और 150 रुपये राज्य से, 60 से 79 वर्ष के वृद्धों को 300 रुपये केंद्र और 200 रुपये राज्य से, वहीं विधवा एवं दिव्यांग पेंशन में 300 रुपये केंद्र और 200 रुपये राज्य का प्रावधान है। लेकिन सलीम नियरिया का आरोप है कि बीते करीब 6 महीनों से राज्य सरकार का हिस्सा हितग्राहियों के खातों में नहीं पहुंच रहा है। जिससे हजारों जरूरतमंद लोग प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर पहले भी शांति पूर्वक आंदोलन कर चुकी है बावजूद इसके अब तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। कांग्रेस

जिला अध्यक्ष शाखा यादव व नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम रायगढ़ सलीम नियरिया के द्वारा कई सवाल किये हैं जिसमें क्या इस बार ‘महतारी वंदन योजना’ के नए फॉर्म भरे जाएंगे? क्या बिजली बिलों में हुई गड़बड़ी और अधिक बिल की समस्याओं का समाधान इन शिविरों में होगा? क्या भूमिहीन परिवारों को पट्टा देने की प्रक्रिया में तेजी आएगी? क्या सामान्य राशन कार्डों को निरस्त कर वास्तव में जरूरतमंदों के बीपीएल कार्ड बनाए जाएंगे? क्या पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की तरह बिजली बिल पर सब्सिडी मिलेगी?

क्या रायगढ़ वासियों को अकारण समय बे समय बिजली गुल समस्या से स्थायी रुप से निजात मिलेगी ?

वर्तमान समय में शहर में हल्की हवा और बारिश होने पर घंटो बिजली कट हो जाती है जबकि पूरा साल बिजली विभाग द्वारा प्रतिदिन मेंटेनेंस के नाम पर घंटो बिजली काटा जाता है नतीजा शून्य ही रहता है क्या इसपर सुधार होगा?

उन्होंने यह भी मुद्दा उठाया है कि कई योजनाओं से पात्र हितग्राही अभी भी सूची से बाहर हैं, जबकि अपात्र लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने पारदर्शिता और पुनः सर्वे की मांग की है, महिलाओं व जरूरतमंदों को लाभ नहीं मिल रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि जो कार्य शासकीय कार्यालयों में नियमित रूप से किए जाने चाहिए, उन्हें शिविर लगाकर किया जाना जनता को अनावश्यक रूप से परेशान करने जैसा है। खासकर भीषण गर्मी के इस दौर में बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांगजन दूर-दराज से किराया खर्च कर शिविरों में पहुंचेंगे, घंटों धूप में इंतजार करेंगे, लेकिन इसके बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान होना तय नहीं है।

शाखा यादव व सलीम नियारिया ने पूर्व में आयोजित शिविरों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पहले दिए गए आवेदनों का निराकरण आज तक नहीं हो पाया है। ऐसे में नए शिविर आयोजित करने का औचित्य समझ से परे है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई पात्र हितग्राही आज भी योजनाओं से वंचित हैं, जबकि अपात्र लोगों को लाभ मिल रहा है, जिससे व्यवस्था की पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लग रहा है।

इन्होंने कहा कि विधवा, परित्यक्ता महिलाओं सहित गरीब और जरूरतमंद वर्गों को योजनाओं का लाभ सही तरीके से नहीं मिल पा रहा है और शिविरों के माध्यम से केवल कागजी प्रक्रिया को बढ़ाया जा रहा है। यदि वास्तव में सुशासन देना है, तो विभागीय कार्यालयों में ही त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। सलीम नियरिया ने स्पष्ट किया कि यदि पेंशन सहित अन्य जनसमस्याओं का जल्द समाधान किया जाना चाहिए।

इन्होंने सुशासन का राग अलाप कर खुद की पीठ थपथपाने वाली भाजपा सरकार से अपील कर कहा है कि भीषण गर्मी में सुशासन तिहार के नाम पर शिविर लगाने के बजाय सरकारी दफ्तरों में ही समस्याओं का आवेदन लेना सुनिश्चित करे ताकि जनता अपनी सहूलियत के अनुसार सीधे सरकारी दफ्तरों में जाकर विधिसम्मत आवेदन कर निराकरण हेतु पहल कर सके।

कांग्रेस पार्टी का कहना है कि जगह-जगह शिविर लगाकर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करना प्रशासन की विफलता को दर्शाता है राज्य के अनावश्यक वित्तीय भार को बढ़ाता है।

Related Posts

खरसिया ब्लॉक कांग्रेस (शहर) की नई कार्यकारिणी का विस्तार, अनुभवी चेहरों और युवाओं को मिली कमान
रायगढ़

खरसिया ब्लॉक कांग्रेस (शहर) की नई कार्यकारिणी का विस्तार, अनुभवी चेहरों और युवाओं को मिली कमान

May 2, 2026
रायगढ़ में दो दिवसीय “POLICE-YOUTH UNITY SPORTS” ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
रायगढ़

रायगढ़ में दो दिवसीय “POLICE-YOUTH UNITY SPORTS” ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

May 2, 2026
मॉडिफाई साइलेंसर और तेज रफ्तार से लोगों को परेशान करना पड़ा भारी — लैलूंगा पुलिस ने KTM बाइक चालक को पकड़ा, बाइक जप्त कर की गई वैधानिक कार्रवाई
रायगढ़

मॉडिफाई साइलेंसर और तेज रफ्तार से लोगों को परेशान करना पड़ा भारी — लैलूंगा पुलिस ने KTM बाइक चालक को पकड़ा, बाइक जप्त कर की गई वैधानिक कार्रवाई

May 2, 2026
कापू पुलिस ने अंधे हत्याकांड का किया खुलासा — ग्राम कुम्हीचुआ में युवक की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

कापू पुलिस ने अंधे हत्याकांड का किया खुलासा — ग्राम कुम्हीचुआ में युवक की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

May 2, 2026
धरमजयगढ़ ट्रैक्टर हादसा मामले की जांच में साक्ष्य छुपाने का खुलासा, आरोपी पर बढ़ी धाराएं
रायगढ़

धरमजयगढ़ ट्रैक्टर हादसा मामले की जांच में साक्ष्य छुपाने का खुलासा, आरोपी पर बढ़ी धाराएं

May 2, 2026
“आपरेशन अंकुश” में रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई —आईपीएल सीजन में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर खरसिया में 3 सटोरिये गिरफ्तार
रायगढ़

“आपरेशन अंकुश” में रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई —आईपीएल सीजन में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर खरसिया में 3 सटोरिये गिरफ्तार

April 30, 2026
Next Post
वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

आंगनबाड़ी पुनर्वास केंद्र के बच्चों और महिलाओं के हित में दिए अहम निर्देश: श्रीमती राजवाड़े

आंगनबाड़ी पुनर्वास केंद्र के बच्चों और महिलाओं के हित में दिए अहम निर्देश: श्रीमती राजवाड़े

August 1, 2025
हिड़मा की मौत के बाद 37 और नक्सली आज करेंगे आत्मसमर्पण..

हिड़मा की मौत के बाद 37 और नक्सली आज करेंगे आत्मसमर्पण..

November 22, 2025
शादी के सीजन से पहले सोने क भाव बढ़ा, चांदी लुढ़की, जानिए 1 नवंबर के ताजा रेट

शादी के सीजन से पहले सोने क भाव बढ़ा, चांदी लुढ़की, जानिए 1 नवंबर के ताजा रेट

November 1, 2025
बड़ा विमान हादसा टला, स्पाइसजेट की फ्लाइट में दिखा धुआं; दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग…

बड़ा विमान हादसा टला, स्पाइसजेट की फ्लाइट में दिखा धुआं; दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग…

September 11, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • खरसिया ब्लॉक कांग्रेस (शहर) की नई कार्यकारिणी का विस्तार, अनुभवी चेहरों और युवाओं को मिली कमान
  • रायगढ़ में दो दिवसीय “POLICE-YOUTH UNITY SPORTS” ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
  • इंश्योरेंस कराना होगा सस्ता, 100% विदेशी निवेश को मिली हरी झंडी, जानें आपकी पॉलिसी पर क्या पड़ेगा असर
  • निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR