• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, September 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Today Cg News : सेवा संकल्प अभियान: मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से कैंसर पीडि़त राजेन्द्र प्रसाद को मिला जीवनदान

Amish Kumari by Amish Kumari
September 22, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Today Cg News :  रायपुर, 22 सितंबर 2026

बलरामपुर के ग्राम पंचायत पस्ता निवासी 63 वर्षीय श्री राजेन्द्र प्रसाद के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना जीवन बचाने वाला सहारा बनकर सामने आई। श्री राजेन्द्र प्रसाद एक सामान्य कृषक परिवार से हैं और खेती की छोटी जोत ही उनकी आजीविका का एकमात्र आधार है। फरवरी 2026 में उन्हें अचानक कमर दर्द की तीव्र शिकायत हुई। अम्बिकापुर के चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार कराया गया, परंतु पीड़ा कम नहीं हुई और तकलीफ लगातार बढ़ती चली गई।

READ ALSO

Chhattisgarh news Raipur: रायपुर में बड़ा हादसा; धू-धू कर जली मंत्रालय की स्टाफ से भरी सरकारी बस, 30 से ज्यादा ने कूदकर बचाई जान

Chhattisgarh news raipur: युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर; रायपुर में इस दिन लगेगा रोजगार मेला, 8 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

स्थिति गंभीर होने पर परिजन उन्हें रायपुर के बालको हॉस्पिटल ले गए, जहाँ विस्तृत जाँच में मल्टीपल मायलोमा नामक कैंसर की पुष्टि हुई। इस दुर्लभ बीमारी के उपचार का अनुमानित व्यय सुनकर परिवार के सामने अंधेरा छा गया, क्योंकि लघु कृषि से होने वाली आय से इतनी बड़ी राशि जुटाना संभव नहीं था। ऐसी विकट घड़ी में उन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की जानकारी मिली, जिसके अंतर्गत चिन्हित दुर्लभ बीमारियों के उपचार हेतु पात्र परिवारों को 25 लाख रुपये तक की सहायता उपलब्ध कराई जाती है। योजना से जुड़ते ही परिवार की आर्थिक चिंता दूर हो गई और वे पूरे मनोयोग से उपचार पर ध्यान दे सके।

बालको हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती होने के बाद चिकित्सकों के दल ने परामर्श उपरांत पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ उपचार आरंभ किया और उपचार सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस पूरे उपचार पर 15 लाख रुपये का व्यय हुआ, जिसकी सम्पूर्ण राशि योजना के अंतर्गत वहन की गई और परिवार को अपनी जेब से एक भी रुपया खर्च नहीं करना पड़ा। स्वास्थ्य लाभ लेकर राजेन्द्र प्रसाद अपने गाँव पस्ता में परिजनों के बीच लौट आए और आज नई ऊर्जा के साथ सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

आभार व्यक्त करते हुए राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि योजना ने उन्हें असहनीय पीड़ा से राहत दिलाई और उनके परिवार को कर्ज के बोझ में डूबने से बचा लिया। उन्होंने कहा कि गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की पीड़ा समझकर संचालित यह योजना जरूरतमंदों के लिए वरदान है, जिसके लिए वे शासन-प्रशासन के प्रति हृदय से आभारी हैं।

सेवा संकल्प अभियान की मूल भावना इसी सेवा और समर्पण में निहित है, जहाँ शासन की संवेदनशील पहल आम नागरिक के जीवन में सीधा परिवर्तन लाती है। राजेन्द्र प्रसाद की यह सफलता की कहानी बताती है कि गंभीर और दुर्लभ बीमारियों में भी अब आर्थिक अभाव उपचार के आड़े नहीं आता। जिला प्रशासन द्वारा जिले के आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र परिवारों से इन जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर लाभ उठाने की अपील की है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news Raipur: रायपुर में बड़ा हादसा; धू-धू कर जली मंत्रालय की स्टाफ से भरी सरकारी बस, 30 से ज्यादा ने कूदकर बचाई जान

September 23, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news raipur: युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर; रायपुर में इस दिन लगेगा रोजगार मेला, 8 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

September 23, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ BJP प्रभारी बनाई गईं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ शंभू सह प्रभारी बनाए गए

September 23, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

September 23, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : छत्तीसगढ़ की दूरियां घटेंगी, विकास की रफ्तार बढ़ेगी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 22, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news raipur: रायपुर में दो दिन बंद रहेगी मांस-मटन की दुकानें, निगम ने जारी किया आदेश

September 22, 2026
Next Post

Ott release this week: OTT लवर्स के लिए खास होगा ये हफ्ता; रिलीज होंगी 14 धमाकेदार फिल्में-सीरीज, यहां देखें लिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

मेष, कर्क समेत इन राशि वालों को मिल सकती है कोई नई जिम्मेदारी, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल!

मेष, कर्क समेत इन राशि वालों को मिल सकती है कोई नई जिम्मेदारी, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल!

September 14, 2025

OTT relese this week: इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी सस्पेंस-क्राइम से रोमांस तक फिल्में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट

September 14, 2026
जिला पंचायत-सामान्य प्रशासन समिति की बैठक संपन्न

श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन

July 31, 2025
तमनार में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और फरार आरोपी गिरफ्तार

तमनार में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और फरार आरोपी गिरफ्तार

January 26, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रायगढ़ दौरा निरस्त
  • Chhattisgarh news Raipur: रायपुर में बड़ा हादसा; धू-धू कर जली मंत्रालय की स्टाफ से भरी सरकारी बस, 30 से ज्यादा ने कूदकर बचाई जान
  • India First Bullet Train: अगले साल पटरियों पर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, रेलवे ने दिखाई प्रोजेक्ट की झलक
  • Flight ticket price: त्योहार के सीजन में फ्लाइट टिकट की दामों पर सरकार का बड़ा फैसला, किराया पर नहीं लगाएगी सीमा
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR