• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, May 6, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

धान खरीदी में बड़ा घोटाला, तीन केंद्रों में 1.29 करोड़ का गबन, 10 कर्मचारियों पर FIR के आदेश

Amish Kumari by Amish Kumari
May 6, 2026
in छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की लिमिट में बढ़ोतरी, अब रोजाना इतने क्विंटल धान की होगी खरीदी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में गड़बड़ी करने वाले जांजगीर-चांपा जिले के तीन उपार्जन केंद्रों बिर्रा, कड़ारी और किरीत की जांच पूरी हो गई है। तीनों ही धान उपार्जन केंद्रों में लाखों का धान का गबन सामने आया है। तीनों उपार्जन केंद्रों में कुल 1 करोड़ 29 लाख का धान की गड़बड़ी उजागर हुई है। जिस पर तीनों उपार्जन केंद्रों के कुल 10 कर्मचारियों पर एफआईआर का आदेश जारी हुआ है। संबंधित शाखा प्रबंधकों को तत्काल संबंधितों पर एफआईआर दर्ज कराने कहा गया है। इससे हड़कंप मच गया है।

 

READ ALSO

छत्तीसगढ़ में 42 IAS अफसरों के तबादले, इन 7 ज‍िलों के कलेक्‍टर बदले, देखें आदेश

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, जमीन रजिस्ट्री में महिलाओं को मिलेगी इतने प्रतिशत की छूट, राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित

गौरतलब है कि वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बाद उठाव के दौरान जिले के नवागढ़ ब्लॉक के सेवा सहकारी समिति तुलसी अंतर्गत उपार्जन केंद्र किरीत, सेवा सहकारी समिति कड़ारी अंतर्गत धान खरीदी केंद्र कड़ारी और सेवा सहकारी समिति बिर्रा अंतर्गत धान खरीदी केंद्र बिर्रा में धान गायब मिला था।

 

मामले में उप आयुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं जांजगीर-चांपा के द्वारा संयुक्त टीम के माध्यम से भौतिक सत्यापन कराया गया जिसमें तीनों ही केंद्र में धान और बारदाना कम मिला। जिस पर संबंधितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने संबंधित ब्रांच मैनेंजरों को आदेश जारी किया है।

जीरो प्रतिशत शार्टेज पर लगा दाग…

धान खरीदी में करोड़ों का धान गबन होने से एक बार फिर से जांजगीर-चांपा जिले में जीरो प्रतिशत शार्टेज की परंपरा पर दाग लग गया है। इसके पूर्व वर्ष 2021-22 में धान खरीदी केंद्र राहौद में 77 लाख रुपए का धान गबन का मामला सामने आया था। इसके पहले सेवा सहकारी समिति तुलसी किरीत में धान गबन का मामला आया था। इस बार फिर से किरीत में लाखों का धान घोटाला सामने आ गया है। धान खरीदी के जरिए शासन को करोड़ों का चूना लगाया गया है।

 

उपार्जन केंद्र बिर्रा: जांच में 41 लाख 77 हजार 250 रुपए का धान का गबन निकला है। साथ ही 87 हजार 400 रुपए बारदाना की कमी निकली है। जिस पर केंद्र प्रभारी नरेन्द्र सिंह ठाकुर, कम्प्यूटर ऑपरेटर दीपक देवांगन और प्राधिकृत अधिकारी संतोष कुमार कश्यप के खिलाफ बिर्रा थाने में एफआईआर दर्ज कराने आदेश जारी हुआ है।

2. उपार्जन केंद्र कड़ारी: धान खरीदी में 1902.20 क्विंटल धान कीमत 58 लाख 96 हजार 820 रुपए का गबन निकला है। वहीं 2679 नग बारदाना कीमत 87 हजार 414 रुपए की कमी पाई गई है। जिस पर प्राधिकृत अधिकारी हीरा साय साहू, प्रभारी समिति प्रबंधक दिलीप बरेठ, खरीदी प्रभारी अनमोल सिंह ठाकुर, कम्प्यूटर ऑपरेटर कुश सिंह क्षत्री पर बाराद्वार थाने में एफआईआर दर्ज कराने आदेश हुआ है।

 

3. उपार्जन केंद्र किरीत: धान खरीदी में यहां 926.68 क्विंटल धान कीमत 28 लाख 72 हजार 700 रुपए का गबन मिला है। वहीं 1535 नया और 3990 नग बारदाना कीमत 2 लाख 48 हजार 843 रुपए गायब मिला है। इस पर तुलसी समिति के प्रभारी संस्था प्रबंधक ओंकार प्रसाद पटेल, केंद्र प्रभारी निशिकांत पटेल और हमाल दीपक कश्यप के खिलाफ नवागढ़ थाने में एफआईआर दर्ज कराने आदेश जारी किया गया है।

 

मंजू पांडेय, उप आयुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं के मुताबिक, तीनों उपार्जन केंद्रों में जांच पूर्ण कर ली गई है। जांच में धान और बारदाना गबन पाया गया है जिस पर गड़बड़ी करने वाले संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने संबंधित शाखा प्रबंधकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। आगे की वैधानिक कार्रवाई जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के द्वारा पूर्ण कराई जाएगी।

Related Posts

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 35 ASP और 60 DSP इधर से उधर, देखें लिस्ट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 42 IAS अफसरों के तबादले, इन 7 ज‍िलों के कलेक्‍टर बदले, देखें आदेश

May 6, 2026
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, जमीन रजिस्ट्री में महिलाओं को मिलेगी इतने प्रतिशत की छूट, राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, जमीन रजिस्ट्री में महिलाओं को मिलेगी इतने प्रतिशत की छूट, राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित

May 6, 2026
रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

May 6, 2026
सुशासन तिहार अंतर्गत 07 मई को नन्हेसर, सिमड़ा एवं बनगांव में लगेगी शिविर
छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार अंतर्गत 07 मई को नन्हेसर, सिमड़ा एवं बनगांव में लगेगी शिविर

May 6, 2026
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना: भवन के 24 हजार बकाया पर आनंद देवांगन को 08 हजार रूपए की मिली छूट
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना: भवन के 24 हजार बकाया पर आनंद देवांगन को 08 हजार रूपए की मिली छूट

May 6, 2026
विशेष-लेख : मातृ सुरक्षा से खुशहाली का मार्ग
छत्तीसगढ़

विशेष-लेख : मातृ सुरक्षा से खुशहाली का मार्ग

May 6, 2026
Next Post
हमीरपुर में बड़ा हादसा: यमुना में नाव पलटने से 9 लोग डूबे, 3 सुरक्षित बाहर निकाले; 6 की तलाश जारी

हमीरपुर में बड़ा हादसा: यमुना में नाव पलटने से 9 लोग डूबे, 3 सुरक्षित बाहर निकाले; 6 की तलाश जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

क्या देश में पहली बार रविवार को पेश होगा आम बजट? क्‍या है सरकार का प्‍लान

क्या देश में पहली बार रविवार को पेश होगा आम बजट? क्‍या है सरकार का प्‍लान

December 27, 2025
बिहान की दीदियों ने तैयार किए संगिनी ब्रांड के आकर्षक गिफ्ट हैम्पर

बिहान की दीदियों ने तैयार किए संगिनी ब्रांड के आकर्षक गिफ्ट हैम्पर

October 17, 2025
छत्तीसगढ़ में NHM के संविदाकर्मियों की हुंकार, 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल

छत्तीसगढ़ में NHM के संविदाकर्मियों की हुंकार, 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल

August 17, 2025
परीक्षा केन्द्र में गहन फ्रिस्किंग के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश नियमों को लेकर व्यापम हुआ सख्त

परीक्षा केन्द्र में गहन फ्रिस्किंग के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश नियमों को लेकर व्यापम हुआ सख्त

August 1, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • हमीरपुर में बड़ा हादसा: यमुना में नाव पलटने से 9 लोग डूबे, 3 सुरक्षित बाहर निकाले; 6 की तलाश जारी
  • धान खरीदी में बड़ा घोटाला, तीन केंद्रों में 1.29 करोड़ का गबन, 10 कर्मचारियों पर FIR के आदेश
  • छत्तीसगढ़ में 42 IAS अफसरों के तबादले, इन 7 ज‍िलों के कलेक्‍टर बदले, देखें आदेश
  • Coronavirus के बाद “हंता” वायरस ने दी दस्तक, 3 की मौत, इंसानों से इंसानों में फैलने की खबर से मचा हड़कंप
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR