• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, May 7, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

“ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, लाखों की धोखाधड़ी का फरार आरोपी जगदलपुर से गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
May 7, 2026
in रायगढ़
“ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, लाखों की धोखाधड़ी का फरार आरोपी जगदलपुर से गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*7 मई, रायगढ़* । “ऑपरेशन तलाश” के तहत फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में चक्रधरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहनों के रजिस्ट्रेशन के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी अजय कुमार पिल्लई उर्फ अज्जु पिल्लई को जगदलपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए वैधानिक कार्रवाई की है।

READ ALSO

पीएम इंटर्नशिप योजना: रायगढ़ में युवाओं के लिए खुले नए अवसर, जिला प्रशासन ने तेज किया अभियान

“ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार दूसरे दिन गांजा तस्करों पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मामले में प्रार्थी राकेश कुमार नागवानी (43 वर्ष) निवासी कृष्ण वाटिका, बोईसदादर, थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़ द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि वह वाहन खरीदी-बिक्री का कार्य करता है। वर्ष 2021 में उसने विभिन्न फायनेंस कंपनियों की नीलामी से करीब 50 वाहन, कार, ट्रैक्टर एवं जेसीबी मशीन खरीदी थी। पुराने मॉडल के इन वाहनों का पंजीयन आरटीओ कार्यालय से कराने के नाम पर आरोपी अजय कुमार पिल्लई उर्फ अज्जु पिल्लई निवासी लालबाग, जगदलपुर एवं उसके साथी विपिन साहू ने स्वयं को आरटीओ एजेंट बताकर संपर्क किया और रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने के नाम पर समय-समय पर रकम लेते रहे।

प्रार्थी ने आरोपियों के कहने पर अलग-अलग माध्यमों से रकम ट्रांसफर की। बाद में आरोपियों द्वारा कुछ वाहनों के रजिस्ट्रेशन दस्तावेज उपलब्ध कराए गए, लेकिन जांच में पाया गया कि वाहन प्रार्थी के नाम पर पंजीकृत न होकर अन्य व्यक्तियों के नाम पर दर्ज किए गए थे। जब प्रार्थी ने आरटीओ कार्यालय से जानकारी ली तो पूरे मामले में धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। शिकायत की जांच डीएसपी मुख्यालय रायगढ़ द्वारा की गई, जिसमें आरोपी द्वारा वाहन पंजीयन के नाम पर 6,93,000 रुपए प्राप्त कर धोखाधड़ी करना पाया गया। इस आधार पर थाना चक्रधरनगर में दिनांक 29.07.2025 को *अपराध क्रमांक 331/2025 धारा 420 भादवि* के तहत आरोपित अजय कुमार पिल्लई उर्फ अज्जु पिल्लई के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जांच के दौरान प्रार्थी ने यह भी बताया कि शिकायत के बाद आरोपी द्वारा रकम लौटाने के नाम पर दो चेक दिए गए, जिनमें एक चेक बाउंस हो गया जबकि दूसरा गलत जानकारी देकर दिया गया, जिससे स्पष्ट हुआ कि आरोपी जानबूझकर धोखाधड़ी कर रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर “ऑपरेशन तलाश” के तहत लंबित मामलों की समीक्षा कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा ने फरार आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाई गई और आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर पुलिस टीम को जगदलपुर रवाना किया, जहां दबिश देकर *आरोपी अजय कुमार पिल्लई उर्फ अज्जु पिल्लई पिता चन्द्रशेखर पिल्लई* को हिरासत में लिया गया और रायगढ़ लाकर न्यायालय में पेश कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक भागीरथी चौधरी एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* :

*अपराध कर फरार होने वाले अपराधियों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस “ऑपरेशन तलाश”के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है। पीड़ितों को न्याय दिलाने और आर्थिक अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।*

Related Posts

पीएम इंटर्नशिप योजना: रायगढ़ में युवाओं के लिए खुले नए अवसर, जिला प्रशासन ने तेज किया अभियान
रायगढ़

पीएम इंटर्नशिप योजना: रायगढ़ में युवाओं के लिए खुले नए अवसर, जिला प्रशासन ने तेज किया अभियान

May 7, 2026
“ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार दूसरे दिन गांजा तस्करों पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रायगढ़

“ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार दूसरे दिन गांजा तस्करों पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

May 7, 2026
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

May 7, 2026
सुशासन तिहार महज ढकोसला : शाखा यादव सुशासन तिहार महज ढकोसला : शाखा यादव सुशासन तिहार शिविर के विरोध में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
रायगढ़

सुशासन तिहार महज ढकोसला : शाखा यादव सुशासन तिहार महज ढकोसला : शाखा यादव सुशासन तिहार शिविर के विरोध में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

May 6, 2026
पंडरीपानी रेलवे पुल के पास तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

पंडरीपानी रेलवे पुल के पास तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

May 6, 2026
“ऑपरेशन आघात” में अवैध शराब कारोबार पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, कोतरारोड़ पुलिस ने 50 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

“ऑपरेशन आघात” में अवैध शराब कारोबार पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, कोतरारोड़ पुलिस ने 50 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

May 6, 2026
Next Post
मुफ्त इंटरनेट का महाप्लान! TRAI ला रहा है नया सिस्टम, देशभर में पब्लिक Wi-Fi के लिए एक पासवर्ड का प्रस्ताव

मुफ्त इंटरनेट का महाप्लान! TRAI ला रहा है नया सिस्टम, देशभर में पब्लिक Wi-Fi के लिए एक पासवर्ड का प्रस्ताव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में होगी भारी बारिश, जानिए आपके जिले का हाल

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज,गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट

April 5, 2026

राजनांदगांव जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध

July 26, 2025
सरकार का कड़ा फरमान, काम पर नहीं लौटे कर्मियों को निकालने के दिए निर्देश, 800+ NHM कर्मी बर्खास्त !

सरकार का कड़ा फरमान, काम पर नहीं लौटे कर्मियों को निकालने के दिए निर्देश, 800+ NHM कर्मी बर्खास्त !

September 18, 2025
अटल परिसर से विकास का नया अध्याय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में 26 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास

अटल परिसर से विकास का नया अध्याय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में 26 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास

March 29, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
  • मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना लाखों उपभोक्ताओं को राहत देने वाली जनहितैषी पहल
  • सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समाज प्रमुख को सौंपा टेंट एवं बर्तन सामग्री, ग्राम आमगांव में बढ़ेगा रोजगार
  • महतारी वंदन योजना : महिला सशक्तिकरण की नई धारा
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR