• Privacy Policy
  • About Us
Friday, June 26, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

सड़क दुर्घटना मामलों में अब लापरवाही की धारा नहीं, ऐसे मामलों में सीधे गंभीर धाराओं में होगी कार्रवाई

Amish Kumari by Amish Kumari
May 12, 2026
in रायगढ़
सड़क दुर्घटना मामलों में अब लापरवाही की धारा नहीं, ऐसे मामलों में सीधे गंभीर धाराओं में होगी कार्रवाई
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

  *12 मई, रायगढ़* । थाना पुसौर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेतला अस्पताल के पास चंद्रपुर-सारंगढ़ मुख्य मार्ग पर हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के मामले में रायगढ़ पुलिस ने गंभीर और उदाहरणीय कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में मामले की गहन विवेचना करते हुए थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस ने उपेक्षापूर्ण वाहन चलाने के अपराध में साक्ष्य अनुरूप “गैर इरादतन हत्या ” की गंभीर धारा विस्तारित किया गया है।

READ ALSO

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना पूंजीपथरा और साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.85 टन संदिग्ध कबाड़ सहित पिकअप वाहन जब्त

महापौर जीवर्धन चौहान ने दिखाई तत्परता, भाजपा नेता ओमकार तिवारी की पहल पर वार्ड क्रमांक 14 का किया निरीक्षण

घटना रविवार 10 मई की दोपहर की है, जब ट्रक क्रमांक सीजी 13 एलए 1157 का चालक चंद्रपुर की ओर से वाहन को तेज गति, लापरवाही और उपेक्षापूर्ण तरीके से चलाते हुए सामने से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 11 बीक्यू 4930 को जोरदार टक्कर मार दिया। दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक महेश निषाद उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम कांशीडीह थाना चंद्रपुर जिला सक्ती तथा पीछे बैठे सोनू माली उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम कांशीडीह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और सिर एवं पैर में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक महेश निषाद के भाई चंद्रमणी निषाद की रिपोर्ट पर थाना पुसौर में प्रारंभिक रूप से अपराध क्रमांक 128/2026 धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस द्वारा घटनास्थल, प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के बयान, टायर के स्किड मार्क और अन्य भौतिक साक्ष्यों का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। जांच में सामने आया कि ट्रक चालक अत्यधिक तेज गति से वाहन चला रहा था और विपरीत दिशा से आ रहे युवकों को टक्कर मारकर उनकी मृत्यु कारित की गई। वाहन स्वामी नसीर अहमद उम्र 58 वर्ष निवासी फटहामुड़ा जूटमिल से पूछताछ में पता चला कि घटना के समय वाहन उसका बेटा *वजीम खान उम्र 27 वर्ष* चला रहा था, जिसके पास कोई वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। स्वामी द्वारा मना करने के बावजूद उसने ट्रक लेकर सड़क पर निकाला था।

विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी बिना किसी वैध लाइसेंस, प्रशिक्षण और कानूनी अनुमति के भारी मालवाहक वाहन को राष्ट्रीय राजमार्ग जैसे व्यस्त मार्ग पर चला रहा था। विवेचनाधिकारी ने पाया कि आरोपी को इस बात का पूर्ण ज्ञान था कि उसका यह कृत्य किसी भी व्यक्ति की मृत्यु का कारण बन सकता है। इन्हीं तथ्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 106(1) बीएनएस को संशोधित कर अपराधिक मानव वध संबंधी *धारा 105 बीएनएस* के तहत कार्यवाही किया गया। आरोपी वजीम खान पिता नसीर अहमद निवासी फटहामुड़ा जूटमिल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में ऐसे वाहन चालक जो बिना वैध लाइसेंस वाहन चलाते हुए गंभीर दुर्घटना और जनहानि कारित करेंगे, उनके विरुद्ध केवल उपेक्षापूर्ण मृत्यु नहीं बल्कि विधि अनुसार गैर इरादतन हत्या जैसी कठोर धाराओं में अपराध दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* :

*“सड़क पर वाहन चलाना जिम्मेदारी है, लापरवाही नहीं। बिना वैध लाइसेंस या नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाकर किसी निर्दोष की जान लेने वालों के प्रति रायगढ़ पुलिस शून्य सहनशीलता की नीति अपनाएगी। ऐसे मामलों में आगे कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”*

Related Posts

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना पूंजीपथरा और साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.85 टन संदिग्ध कबाड़ सहित पिकअप वाहन जब्त
रायगढ़

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना पूंजीपथरा और साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.85 टन संदिग्ध कबाड़ सहित पिकअप वाहन जब्त

June 26, 2026
महापौर जीवर्धन चौहान ने दिखाई तत्परता, भाजपा नेता ओमकार तिवारी की पहल पर वार्ड क्रमांक 14 का किया निरीक्षण
रायगढ़

महापौर जीवर्धन चौहान ने दिखाई तत्परता, भाजपा नेता ओमकार तिवारी की पहल पर वार्ड क्रमांक 14 का किया निरीक्षण

June 26, 2026
रायगढ़ के इस्पात प्लांट में बड़ा हादसा, फर्नेस ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी; 4 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
रायगढ़

रायगढ़ के इस्पात प्लांट में बड़ा हादसा, फर्नेस ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी; 4 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे

June 24, 2026
“ऑपरेशन आघात” के तहत थाना तमनार, चक्रधरनगर और चौकी खरसिया की शराब रेड में 74 लीटर अवैध शराब और 2 दुपहिया जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

“ऑपरेशन आघात” के तहत थाना तमनार, चक्रधरनगर और चौकी खरसिया की शराब रेड में 74 लीटर अवैध शराब और 2 दुपहिया जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

June 23, 2026
पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार,महिला संबंधी अपराध में घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
रायगढ़

पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार,महिला संबंधी अपराध में घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

June 23, 2026
चौकी खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई, शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो युवक गिरफ्तार
रायगढ़

चौकी खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई, शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो युवक गिरफ्तार

June 22, 2026
Next Post
NEET परीक्षा रद्द, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया बड़ा फैसला

NEET परीक्षा रद्द, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया बड़ा फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा; ब्रेकर पर ट्रैक्टर उछलने से गिरा 15 वर्षीय किशोर, मौके पर ही थमीं सांसें, आरोपी चालक ने रची थी कार एक्सीडेंट की झूठी कहानी, फुटेज देख उड़े होश, चालक फरार

रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा; ब्रेकर पर ट्रैक्टर उछलने से गिरा 15 वर्षीय किशोर, मौके पर ही थमीं सांसें, आरोपी चालक ने रची थी कार एक्सीडेंट की झूठी कहानी, फुटेज देख उड़े होश, चालक फरार

March 31, 2026
03 जेसीबी एवं 01 हाईवा वाहन जब्त

03 जेसीबी एवं 01 हाईवा वाहन जब्त

August 5, 2025
“ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, लाखों की धोखाधड़ी का फरार आरोपी जगदलपुर से गिरफ्तार

“ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, लाखों की धोखाधड़ी का फरार आरोपी जगदलपुर से गिरफ्तार

May 7, 2026
महिलाएं समाज की धुरी हैं, समाज की दिशा महिलाएं ही निर्धारित करती हैं- विधायक श्रीमती रायमुनी भगत

महिलाएं समाज की धुरी हैं, समाज की दिशा महिलाएं ही निर्धारित करती हैं- विधायक श्रीमती रायमुनी भगत

August 23, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में साकार हो रहे गरीबों के सपने, प्रधानमंत्री आवास योजना से अमृतलाल के परिवार को मिला सम्मानपूर्ण जीवन
  • मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना: 22 हजार से अधिक मरीजों को घर के पास मिला निःशुल्क
  • आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR