• Privacy Policy
  • About Us
Monday, September 28, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

पंचधारी एनीकट सहित सभी जलाशयों में सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

Amish Kumari by Amish Kumari
May 12, 2026
in रायगढ़
पंचधारी एनीकट में नहाने, तैराकी, पिकनिक और सेल्फी पर पूर्ण प्रतिबंध
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 12 मई 2026। रायगढ़ जिले में हाल के दिनों में पंचधारी एनीकट सहित विभिन्न नदी, तालाब और अन्य जलाशयों में डूबने से हुई जनहानि की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक जनहित में विस्तृत सुरक्षा एडवायजरी जारी की है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी द्वारा जारी इस सार्वजनिक सूचना में नागरिकों से जलस्रोतों के आसपास अत्यधिक सतर्कता बरतने की अपील की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मानव जीवन सर्वोपरि है तथा एक भी जनहानि पूरे समाज और प्रशासन के लिए अपूरणीय क्षति है

जारी एडवायजरी में कहा गया है कि पंचधारी एनीकट, नदी, तालाब, पोखर एवं अन्य जलाशयों में स्नान, पिकनिक अथवा भ्रमण के दौरान असावधानी गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। ऐसे में नागरिकों, अभिभावकों, युवाओं, शिक्षण संस्थानों तथा ग्राम पंचायतों की सामूहिक जिम्मेदारी तय करते हुए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

READ ALSO

Raigarh News : ‘वोट चोरी’ के सवाल को जुमला बताने से सच नहीं बदल जाएगा : आशीष शर्मा

Raigarh News : महानदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को बिना निगरानी किसी भी जलस्रोत के समीप न जाने दें। पारिवारिक पिकनिक अथवा भ्रमण के दौरान बच्चों पर निरंतर नजर रखना आवश्यक बताया गया है, ताकि किसी भी आकस्मिक दुर्घटना से बचा जा सके। एडवायजरी में युवाओं और आमजन को जलाशयों के आसपास जोखिमपूर्ण गतिविधियों से दूर रहने की सख्त सलाह दी गई है। प्रशासन ने कहा है कि एनीकट के मुहाने, गहरे पानी वाले क्षेत्रों, तेज बहाव, काई लगी फिसलनयुक्त चट्टानों अथवा खतरनाक घाटों के पास सेल्फी लेना, स्टंट करना या वीडियोग्राफी करना जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे स्थानों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। जिन लोगों को तैरना नहीं आता है, उन्हें जलाशयों में प्रवेश नहीं करने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने चेताया है कि पानी की सतह सामान्य दिखने के बावजूद भीतर गहराई और तेज बहाव हो सकता है। वहीं मिर्गी, हृदय रोग अथवा अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को जलस्रोतों में स्नान से परहेज करने को कहा गया है।

प्रशासन ने मादक पदार्थों के सेवन के बाद जलाशयों में प्रवेश को पूरी तरह प्रतिबंधित और अत्यंत खतरनाक बताया है। एडवायजरी में कहा गया है कि शराब या किसी भी नशे की स्थिति में जलस्रोतों में जाना प्राणघातक हो सकता है। मौसम और जलस्तर को लेकर भी विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मानसून अथवा बांधों और एनीकट से अचानक पानी छोड़े जाने की स्थिति में जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे समय जल संसाधन विभाग द्वारा सायरन अथवा चेतावनी जारी होने पर तत्काल जलाशयों और किनारों को खाली करने की सलाह दी गई है। भारी बारिश एवं आंधी-तूफान के दौरान भी जलाशयों के पास नहीं जाने की अपील की गई है।

नौकायन संबंधी सुरक्षा मानकों को लेकर प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। जर्जर अथवा असुरक्षित नावों का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। नाव की निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाने, प्रत्येक यात्री के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य करने तथा नौकायन के दौरान संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया गया है। शिक्षण संस्थानों और ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी भी तय करते हुए प्रशासन ने सभी स्कूल एवं कॉलेज प्रबंधन को छात्रों के बीच जल सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। बिना प्रशासनिक अनुमति एवं पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के किसी भी जलाशय के समीप स्कूल या कॉलेज पिकनिक आयोजित नहीं करने को कहा गया है। वहीं ग्राम पंचायतों को खतरनाक घाटों और एनीकट के पास लाल रंग के चेतावनी बोर्ड लगाने तथा स्थानीय तैराकों एवं आपदा मित्रों को अलर्ट रखने के निर्देश दिए गए हैं।

एडवायजरी में आपातकालीन स्थिति में मानवीय सहयोग और जीवन रक्षा संबंधी दिशा-निर्देश भी शामिल किए गए हैं। यदि कोई व्यक्ति जल में फंस जाए तो तत्काल पुलिस सहायता डायल-112 और एम्बुलेंस सेवा डायल-108 को सूचना देने की अपील की गई है। प्रशासन ने बिना प्रशिक्षण सीधे पानी में छलांग लगाने से बचने तथा रस्सी, लकड़ी, कपड़ा या तैरने वाली वस्तुओं के माध्यम से सहायता पहुंचाने की सलाह दी है। साथ ही यदि कोई व्यक्ति स्वयं जल में फंस जाए तो घबराने के बजाय मानसिक संतुलन बनाए रखने, शरीर से भारी वस्तुएं हटाने तथा सहायता के लिए संकेत देने की बात कही गई है।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी ने जिलेवासियों से भावपूर्ण अपील करते हुए कहा है कि वे इस एडवायजरी को अपने दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का जीवन परिवार और समाज के लिए अमूल्य है। प्रशासन के साथ मिलकर सभी लोग स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखने में सहयोग करें।

 

 

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : ‘वोट चोरी’ के सवाल को जुमला बताने से सच नहीं बदल जाएगा : आशीष शर्मा

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : महानदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

September 27, 2026
*कलमी में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच में 1,681 वर्गफुट निर्माण दर्ज; अब एसडीएम की कार्रवाई का इंतजार*
रायगढ़

*कलमी में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच में 1,681 वर्गफुट निर्माण दर्ज; अब एसडीएम की कार्रवाई का इंतजार*

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : कलमी में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच में 1,681 वर्गफुट निर्माण दर्ज; अब एसडीएम की कार्रवाई का इंतजार

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : घर की बाड़ी में शराब छिपाकर बेचने की तैयारी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 9 लीटर महुआ शराब जब्त

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार

September 26, 2026
Next Post
अपहरण के सनसनीखेज मामले में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता—24 घंटे के भीतर युवक सकुशल बरामद, झारखंड से 3 आरोपी गिरफ्तार

अपहरण के सनसनीखेज मामले में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता—24 घंटे के भीतर युवक सकुशल बरामद, झारखंड से 3 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ में 170 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, अबूझमाड़ और उत्तरी बस्तर नक्सलमुक्त

छत्तीसगढ़ में 170 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, अबूझमाड़ और उत्तरी बस्तर नक्सलमुक्त

October 16, 2025
आज है सोमवती अमावस्या, जानिए स्नान-दान का शुभ मुहूर्त समेत जरूरी जानकारी

आज है सोमवती अमावस्या, जानिए स्नान-दान का शुभ मुहूर्त समेत जरूरी जानकारी

June 15, 2026

iPhone 18 Pro: iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max हुआ लॉन्च, जानिए भारत में क्या है कीमत?

September 9, 2026
कब आएगा री-नीट यूजी का रिजल्ट? जाने क्या है संभावित तिथि

कब आएगा री-नीट यूजी का रिजल्ट? जाने क्या है संभावित तिथि

July 14, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhatisgarh Samachar :: बस्तर में अब दोगुनी रफ्तार से होगा विकास- मुख्यमंत्री साय
  • Chhatisgarh News : सुकमा के हालात पर सीएम विष्णुदेव साय की सीधी नजररू कलेक्टर से फोन पर ली जानकारी, बोलेकृ “राहत शिविरों में प्रभावितों को न हो कोई कमी“
  • Cg News : मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना बनी श्री कामेश्वर के लिए आर्थिक संबल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR