• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, July 14, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Amish Kumari by Amish Kumari
May 19, 2026
in रायगढ़
*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*19 मई, रायगढ़* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना जूटमिल और थाना छाल पुलिस द्वारा अवैध कबाड़ कारोबार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए की संदिग्ध सामग्री जप्त की गई है। दोनों की कार्रवाई में 24 टन, 53 किलोग्राम अवैध कबाड़ एवं सरिया को जप्त किया गया है जिसकी कीमत ट्रक वाहन लगभग 23 लाख से अधिक है, पुलिस द्वारा पकडी गई संपत्ति चोरी के होने के संदेह में वैधानिक कार्रवाई की गई है।

READ ALSO

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत साइबर और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में महिला सटोरिया गिरफ्तार

तंबाकू के खिलाफ सख्त अभियान तेज, स्वास्थ्य अमले को प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश

🔹*जूटमिल पुलिस ने पटेलपाली सब्जी मंडी के पास कार्रवाई में ट्रक से 24 टन अवैध कबाड़ किया जप्त*

कल थाना जूटमिल पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि पटेलपाली सब्जी मंडी के पास मुख्य मार्ग किनारे खड़े ओडिशा पासिंग ट्रक क्रमांक OD-19-C-4666 में भारी मात्रा में कबाड़ लोड है। सूचना पर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ा गया। जांच के दौरान ट्रक में लोहे एवं टीन का भारी मात्रा में कबाड़ लोड पाया गया। मौके पर वाहन चालक *प्रमोद कुमार यादव पिता उपेंद्र यादव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम राहटी थाना हसनपुर जिला समस्तीपुर बिहार, हाल मुकाम लक्ष्मी सागर चौक थाना लक्ष्मी सागर जिला भुवनेश्वर ओडिशा* से वाहन एवं कबाड़ से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। चालक द्वारा लिखित में दस्तावेज नहीं होना बताया गया। इसके बाद गवाहों की उपस्थिति में ट्रक में लोड करीब 24 टन कबाड़ (लगभग 8 लाख रुपए) तथा वाहन ट्रक क्रमांक OD-19-C-4666 (कीमती-12 लाख रूपये) जिसकी कुल कीमत 20 लाख गई है, को जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। अनावेदक प्रमोद कुमार यादव के विरुद्ध थाना जूटमिल में इस्तगासा क्रमांक 04/26 धारा 35 (क), (ड) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक लोमश सिंह राजपूत, आरक्षक नरेश रजक एवं परमानंद पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

🔹*छाल पुलिस की कार्यवाही में 53 क्विंटल लोहे का सरिया जप्त, पुलिस को चोरी की सरिया होने की मिली थी सूचना*

इसी प्रकार कल थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में छाल पुलिस टीम द्वारा ग्राम बेहरामार में भोजराम पटेल के घर के सामने बने शेड में रेड कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि अनावेदक द्वारा अवैध रूप से भारी मात्रा में लोहे का सरिया रखा गया है, जो चोरी की संपत्ति हो सकती है। मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने *भोजराम पटेल पिता विद्यानंद पटेल उम्र 38 वर्ष निवासी बेहरामार थाना छाल* से पूछताछ कर तलाशी की सहमति प्राप्त की। तलाशी के दौरान शेड में कामधेनु कंपनी का 8 एमएम का 22 बंडल, 10 एमएम का 21 बंडल तथा 12 एमएम सरिया 12 बंडल सरिया कुल 5300 किलोग्राम सरिया जिसकी कीमत करीब 3 लाख 15 हजार रुपए है, को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। भोजराम पटेल को नोटिस देकर सरिया के बिल एवं वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद चोरी की संपत्ति होने के संदेह पर इस्तगासा धारा 35(1-C) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन एवं आरक्षक राजेश राठौर शामिल रहे।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* :

*“जिले में चोरी के सामान, अवैध कबाड़ और संदिग्ध कारोबार के विरुद्ध “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”*

Related Posts

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत साइबर और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में महिला सटोरिया गिरफ्तार
रायगढ़

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत साइबर और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में महिला सटोरिया गिरफ्तार

July 13, 2026
तंबाकू के खिलाफ सख्त अभियान तेज, स्वास्थ्य अमले को प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश
रायगढ़

तंबाकू के खिलाफ सख्त अभियान तेज, स्वास्थ्य अमले को प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश

July 13, 2026
जिंदल आशा के विशेष खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम
रायगढ़

जिंदल आशा के विशेष खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

July 13, 2026
24 घंटे में मिली ट्राइसाइकिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दिव्यांग गणेश राम यादव के जीवन को मिली नई रफ्तार
रायगढ़

24 घंटे में मिली ट्राइसाइकिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दिव्यांग गणेश राम यादव के जीवन को मिली नई रफ्तार

July 12, 2026
मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद ने लगाये “हिंन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद”
रायगढ़

मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद ने लगाये “हिंन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद”

July 12, 2026
होटलों की सघन जांच अभियान : सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर पुलिस ने दी होटल संचालक को समझाइश, उग्र होन पर पुलिस ने की सख्त विरुद्ध कार्रवाई
रायगढ़

होटलों की सघन जांच अभियान : सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर पुलिस ने दी होटल संचालक को समझाइश, उग्र होन पर पुलिस ने की सख्त विरुद्ध कार्रवाई

July 11, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ में सोना हुआ सस्ता, एक तोले सोने का भाव 1.12 लाख पहुंचते ही दुकानों में लगी लंबी लाइनें..

एक साल तक सोना नहीं खरीदेंगे कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिकारी, जानें विदेशी मुद्रा बचाने के लिए क्या-क्या हो रहे उपाय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

गांजा कारोबार में लिप्त तीन आरोपी गिरफ्तार- चक्रधरनगर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई

गांजा कारोबार में लिप्त तीन आरोपी गिरफ्तार- चक्रधरनगर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई

October 6, 2025
मुख्यमंत्री  साय ने एसबीआई साइबर सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री साय ने एसबीआई साइबर सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

August 16, 2025
इस राज्य कि सरकार ने “Cough, Syrups, Coldrif” की बिक्री लगाया प्रतिबंध, जाने क्या रही बड़ी वजह??

खाने के जरिए शरीर में पहुंच रहा रेसिस्टेंट बैक्टीरिया, सरकार ने 37 एंटीमाइक्रोबियल दवाओं पर लगाई रोक

February 7, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में रामगढ़ महोत्सव का भव्य समापन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में रामगढ़ महोत्सव का भव्य समापन

June 30, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • जानिए क्या है EPFO की नई योजना, किन्हें मिलेगा लाभ और कैसे करें अप्लाई
  • सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला, मृत्यु के बाद लंबित अनुशासनात्मक मामलों पर जारी हुई नई गाइडलाइन
  • बेमेतरा में बड़ा हादसा, चलती क्लास में सरकारी स्कूल की छत का हिस्सा गिरा, 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR