• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, June 2, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का बड़ा फैसला, बस किराया पर 30 से 50 प्रतिशत तक वृद्धि की संभावना, जल्द लागू होगा नए रेट

Amish Kumari by Amish Kumari
June 2, 2026
in छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का बड़ा फैसला, बस किराया पर 30 से 50 प्रतिशत तक वृद्धि की संभावना, जल्द लागू होगा नए रेट
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

यात्री बसों में किराया वृद्धि की मांग को लेकर परिवहन विभाग ने सभी बस संचालकों की बैठक लेकर चर्चा की। विभाग ने बारी-बारी से सभी संचालकों से बात की और बस संचालन में आ रही कठिनाइयों की जानकारी ली। बस संचालकों ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पिछली बार किराया वृद्धि वर्ष 2021 में की गई थी। डीजल की मूल्य में लगातार वृद्धि होने के कारण संचालकों ने मांग रखी कि यात्री किराया डीजल के मूल्य में कमी या वृद्धि के साथ घटने-बढ़ने का स्थायी कानून बनाया जाए।

READ ALSO

मारा गया एक और पति: पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर बिजली का करंट देकर मार डाला, 1 साल बाद हुआ खुलासा

नए आधार ऐप पर कैसे बनाएं अकाउंट? एक Click में यहां जानें डाउनलोड और रजिस्टर करने की प्रक्रिया

परिवहन विभाग ने कहा कि अन्य राज्यों के दरों का तुलनात्मक अध्ययन कर नया किराया दर पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले बस संचालकों ने परिवहन मंत्री से मुलाकात कर यात्री किराए में 25 प्रतिशत तक की वृद्धि किए जाने की मांग की थी। उनका कहना है कि पेट्रोल-डीजल की तेजी से बढ़ती कीमत के चलते भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

अखिल भारतीय पर्यटक परमिट पर सख्ती

बैठक में अखिल भारतीय पर्यटक परमिट के संचालन पर भी चर्चा हुई। विभाग ने स्पष्ट किया कि अखिल भारतीय पर्यटक परमिट का स्टेज कैरिज के रूप में संचालन किए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन विभाग ने बस संचालकों को दिए गए 10 अहम निर्देश

महिला एवं दिव्यांगजन आरक्षण

प्रत्येक स्टेज कैरिज में क्षमता का 25 प्रतिशत भाग महिला यात्रियों के लिए आरक्षित रहेगा तथा “महिलाओं के लिए आरक्षित” का बोर्ड स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। प्रत्येक बस में दिव्यांगजनों के लिए न्यूनतम 03 सीटें आरक्षित रखी जाएं और उनके चढ़ने-उतरने की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

टिकट एवं रिकॉर्ड संधारण

प्रत्येक यात्री को पूर्व-मुद्रित टिकट जारी करना अनिवार्य होगा। टिकट में परमिट संख्या, परमिट प्रकार, वाहन क्रमांक, मार्ग, किराया, टिकट क्रमांक, जारी करने की तिथि तथा परिचालक का नाम एवं हस्ताक्षर अंकित रहेंगे। टिकट रिकॉर्ड न्यूनतम 02 वर्ष तक सुरक्षित रखना होगा।

कर्मचारी पहचान-पत्र एवं यूनिफॉर्म

प्रत्येक चालक एवं परिचालक को पहचान-पत्र तथा यूनिफॉर्म जारी करना अनिवार्य होगा, जिसमें नाम, पता, फोटो, लाइसेंस, बैज क्रमांक, परमिट विवरण एवं वैधता अंकित रहेगी।

वाहन में जानकारी का प्रदर्शन

वाहन के बाहरी भाग पर वाहन स्वामी का नाम-पता, मोबाइल नंबर, परमिट संख्या एवं प्रकार, परमिट वैधता, रूट, सेवा विवरण, पुलिस तथा परिवहन हेल्पलाइन नंबर स्पष्ट अंकित किए जाएं। वाहन के अंदर चालक, परिचालक, परिचय क्रमांक एवं हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित किए जाएं।

अग्नि सुरक्षा एवं आपातकालीन निकास

सभी यात्री बसों, स्लीपर कोच तथा स्कूल बसों में आपातकालीन निकास द्वार, आपातकालीन खिड़कियां, रूफ एस्केप हैच, आपातकालीन हथौड़े, अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन प्रकाश व्यवस्था तथा प्राथमिक उपचार पेटी कार्यशील स्थिति में रखना अनिवार्य होगा। वेल्डेड स्ट्रक्चर, अवैध पार्टिशन, अतिरिक्त सीट या अन्य अवरोध से आपातकालीन निकास बाधित करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

फायर डिटेक्शन एंड सप्रेशन सिस्टम

AIS-119, AIS-063 एवं AIS-135 के प्रावधानों के अनुसार लागू श्रेणी के वाहनों में Fire Detection and Alarm System तथा Fire Detection and Suppression System कार्यशील स्थिति में स्थापित होना अनिवार्य होगा।

अवैध संरचनात्मक संशोधन पर प्रतिबंध

सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना वाहन में अवैध बॉडी मॉडिफिकेशन, चेसिस एक्सटेंशन, गैंगवे अवरोध, अनाधिकृत रूपांतरण अथवा अन्य संरचनात्मक संशोधन नहीं किया जाएगा।

परमिट शर्तों का अनुपालन

सभी परमिट धारक निर्धारित परमिट शर्तों, स्वीकृत मार्ग, समय-सारणी, यात्री क्षमता एवं सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के निर्देश

यात्री सुरक्षा, सड़क सुरक्षा एवं बस अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम संबंधी जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए।

नियमानुसार कार्रवाई

नियमों के उल्लंघन पर संबंधित वाहन परमिट धारक के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम, 1988 एवं मोटरयान नियम, 1994 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। इसमें फिटनेस निलंबन, लाइसेंस निरस्तीकरण, वाहन जब्ती, दंडात्मक कार्रवाई तथा अभियोजन शामिल हो सकता है। परिवहन विभाग ने कहा कि यात्री सुरक्षा सर्वोपरि है और नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

Related Posts

मारा गया एक और पति: पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर बिजली का करंट देकर मार डाला, 1 साल बाद हुआ खुलासा
छत्तीसगढ़

मारा गया एक और पति: पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर बिजली का करंट देकर मार डाला, 1 साल बाद हुआ खुलासा

June 2, 2026
एक झटके में बंद हो गए 2 करोड़ से ज्यादा Aadhaar कार्ड, जानिए क्यों उठाया UIDAI ने ये कदम
छत्तीसगढ़

नए आधार ऐप पर कैसे बनाएं अकाउंट? एक Click में यहां जानें डाउनलोड और रजिस्टर करने की प्रक्रिया

June 2, 2026
छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन जल्द लाएगी IPO, प्रदेश की पहली ट्रेडिंग सरकारी कंपनी बनने की राह पर
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन जल्द लाएगी IPO, प्रदेश की पहली ट्रेडिंग सरकारी कंपनी बनने की राह पर

June 2, 2026
रायपुर स्टील प्लांट में ब्लास्ट के बाद मची अफरातफरी, बडे़े पैमाने पर नुकसान की आशंका
छत्तीसगढ़

रायपुर स्टील प्लांट में ब्लास्ट के बाद मची अफरातफरी, बडे़े पैमाने पर नुकसान की आशंका

June 2, 2026
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने हीटवेव एडवाइजरी जारी की
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने हीटवेव एडवाइजरी जारी की

May 21, 2026
छत्तीसगढ़ के इस जिले में विकास कार्य ठप होने पर 56 सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, चक्काजाम का किया ऐलान
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इस जिले में विकास कार्य ठप होने पर 56 सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, चक्काजाम का किया ऐलान

May 21, 2026
Next Post
SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए जरूरी खबर, बैंक ने अपने इस क्रेडिट कार्ड के नियमों में किया बदलाव, इस दिन से होगा लागू

SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए जरूरी खबर, बैंक ने अपने इस क्रेडिट कार्ड के नियमों में किया बदलाव, इस दिन से होगा लागू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

करोड़ोंं किसानों को जल्द मिलेगी गुड न्यूज, इस दिन खाते में आएंगे 21वीं किस्त के दो-दो हजार रुपए..

करोड़ोंं किसानों को जल्द मिलेगी गुड न्यूज, इस दिन खाते में आएंगे 21वीं किस्त के दो-दो हजार रुपए..

September 12, 2025
छत्तीसगढ़ समेत इन 12 राज्यों में कल से होगा SIR…

छत्तीसगढ़ समेत इन 12 राज्यों में कल से होगा SIR…

November 3, 2025
बड़ा हादसा, अस्पताल में आग लगने से ICU में भर्ती 8 मरीजों की दर्दनाक मौत…

बड़ा हादसा, अस्पताल में आग लगने से ICU में भर्ती 8 मरीजों की दर्दनाक मौत…

October 6, 2025
छत्तीसगढ़ में पाइपलाइन से घर-घर पहुंचेगी गैस: 42 लाख पीएनजी कनेक्शन का लक्ष्य

छत्तीसगढ़ में पाइपलाइन से घर-घर पहुंचेगी गैस: 42 लाख पीएनजी कनेक्शन का लक्ष्य

April 10, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए जरूरी खबर, बैंक ने अपने इस क्रेडिट कार्ड के नियमों में किया बदलाव, इस दिन से होगा लागू
  • छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का बड़ा फैसला, बस किराया पर 30 से 50 प्रतिशत तक वृद्धि की संभावना, जल्द लागू होगा नए रेट
  • CBSE क्लास 12th री-इवैल्यूएशन के लिए पोर्टल खुला; जानें कैसे करें अप्लाई, यहां जानें पूरा प्रोसेस
  • वेदांता ग्रुप की मुश्किलें बढ़ीं, अनिल अग्रवाल की वेदांता ग्रुप पर ED की ताबड़तोड़ रेड, कई ठिकानों पर चल रहा सर्च ऑपरेशन
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR