• Privacy Policy
  • About Us
Friday, November 6, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

इस बैंक ने किया Bonus Share और Divident का ऐलान, हर 3 पर मिलेगा 1 शेयर फ्री, साथ में ₹2 का डिविडेंड भी

Amish Kumari by Amish Kumari
June 7, 2026
in देश
इस बैंक ने किया Bonus Share और Divident का ऐलान, हर 3 पर मिलेगा 1 शेयर फ्री, साथ में ₹2 का डिविडेंड भी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

 प्राइवेट सेक्टर के जाने-माने सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) ने अपने इनवेस्टर्स की चांदी कर दी है। बैंक ने हाल ही में अपने निवेशकों को एक नहीं बल्कि दो-दो बड़े तोहफे देने का ऐलान किया है, जिसमें बोनस शेयर और डिविडेंड दोनों शामिल हैं। खास बात यह है कि बैंक करीब आठ साल बाद बोनस शेयर देने जा रहा है। ऐसे में पुराने और नए दोनों तरह के निवेशकों की नजर इस कॉर्पोरेट एक्शन पर बनी हुई है।

 

READ ALSO

Election Commision: चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, 6 राज्यों में शुरू होगा SSR, इस दिन जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

Delhi news: बड़ा हादसा; निर्माणाधीन बिल्डिंग ढह ने से कई लोगों के दबे होने की आशंका

 

हर 3 शेयर पर मिलेगा 1 बोनस शेयर

सिटी यूनियन बैंक ने घोषणा की है कि पात्र शेयरधारकों को उनके पास मौजूद हर 3 शेयरों पर 1 नया शेयर बोनस के रूप में दिया जाएगा। इसके लिए 12 जून 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों का नाम इस तारीख तक कंपनी के रजिस्टर ऑफ मेंबर्स या डिपॉजिटरी रिकॉर्ड में दर्ज होगा, वही बोनस शेयर पाने के हकदार होंगे। बोनस इश्यू की घोषणा बैंक ने अप्रैल 2026 में मार्च तिमाही के नतीजों के साथ की थी। हालांकि बोनस शेयरों का अंतिम वितरण शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद ही होगा।

 

8 साल बाद फिर आया बोनस शेयर

सिटी यूनियन बैंक इससे पहले भी अपने निवेशकों को बोनस शेयर दे चुका है। बैंक ने 2017 और 2018 में भी बोनस इश्यू किया था। उस समय शेयरधारकों को हर 10 शेयरों पर 1 बोनस शेयर मिला था। अब बैंक ने बोनस का अनुपात बढ़ाकर 3:1 कर दिया है, जो निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण कॉर्पोरेट घोषणा मानी जा रही है। वर्तमान में बैंक के शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है।

 

 

बोनस के साथ डिविडेंड का भी फायदा

सिटी यूनियन बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹2 प्रति शेयर का डिविडेंड देने की भी घोषणा की है। हालांकि, डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान होना अभी बाकी है और इसे एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के बाद निवेशकों को ट्रांसफर किया जाएगा। खास बात यह है कि पिछले साल (वित्त वर्ष 2025) भी बैंक ने अपने निवेशकों को इतना ही डिविडेंड दिया था।

 

शेयर ने निवेशकों को दिया मजबूत रिटर्न

सिटी यूनियन बैंक का शेयर फिलहाल बीएसई पर 244.70 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। बैंक का बाजार पूंजीकरण 18,100 करोड़ रुपये से अधिक है और यह BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। रिटर्न की बात करें तो पिछले एक साल में शेयर करीब 23 प्रतिशत चढ़ा है। वहीं तीन साल के दौरान इसने लगभग 95 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस शेयर का पिछले 52 हफ्तों का एडजस्टेड हाई लेवल (उच्चतम स्तर) ₹319.95 रहा है, जबकि इसका एडजस्टेड लो लेवल (न्यूनतम स्तर) ₹184 रहा है। इससे साफ है कि स्टॉक ने पिछले कुछ वर्षों में निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है।

 

ब्रोकरेज हाउस भी दिखा रहे भरोसा

बैंक के शेयर को लेकर कई ब्रोकरेज कंपनियां भी सकारात्मक नजरिया रखती हैं। अप्रैल में ICICI Securities ने शेयर पर “Buy” रेटिंग बरकरार रखते हुए 325 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया था। वहीं एमके ग्लोबल फाइनेंशियल ने भी “Buy” रेटिंग के साथ 350 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया था।

 

मार्च तिमाही में शानदार बढ़ा मुनाफा

सिर्फ कॉर्पोरेट एक्शन ही नहीं, बैंक के वित्तीय नतीजे भी मजबूत रहे हैं। जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में सिटी यूनियन बैंक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर 360 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 288 करोड़ रुपये था। इसी तरह बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) भी 31 प्रतिशत बढ़कर 786 करोड़ रुपये हो गई, जबकि मार्च 2025 तिमाही में यह 600 करोड़ रुपये थी। तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय 1,855.62 करोड़ रुपये रही।

 

 

 

 

पूरे साल का प्रदर्शन भी रहा मजबूत

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान बैंक का प्रदर्शन मजबूत रहा। सालाना आधार पर शुद्ध मुनाफा 18 प्रतिशत बढ़कर 1,326 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं NII में 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 2,830 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। मजबूत वित्तीय नतीजों और बोनस शेयर की घोषणा ने निवेशकों के बीच बैंक को चर्चा में ला दिया है।

 

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Related Posts

देश

Election Commision: चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, 6 राज्यों में शुरू होगा SSR, इस दिन जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

November 5, 2026
देश

Delhi news: बड़ा हादसा; निर्माणाधीन बिल्डिंग ढह ने से कई लोगों के दबे होने की आशंका

November 5, 2026
देश

telangan Boat Accident: बड़ा हादसा; मछुआरों को बचाते समय पलट गईं SDRF की दो नावें, 10 कांस्टेबल लापता

November 5, 2026
देश

Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले, यौन अपराधों की सुनवाई के लिए 850 फास्ट ट्रैक कोर्ट को मंजूरी

November 4, 2026
देश

Agniveer: दिवाली से पहले अग्निवीरों पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 2 साल बढ़ गया कार्यकाल, 6 साल में होंगे रिटायर

November 4, 2026
देश

Mizoram earthquake: भारत के इस राज्य में भूकंप से हिली धरती, जानिए कितनी रही तीव्रता

November 4, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन कैंसिल रहेंगी यह 8 ट्रेनें, सफर करने से पहले चेक कर लें स्थिति..

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, छत्तीसगढ़ में 10 से 12 जून तक 8 मेमू-डेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

आधुनिक बागवानी व सब्जी उत्पादन से बदल रही है आदिवासी किसानों की तकदीर

आधुनिक बागवानी व सब्जी उत्पादन से बदल रही है आदिवासी किसानों की तकदीर

August 12, 2025
NIA को बड़ी सफलता, दिल्ली ब्लास्ट मामले में एक और आतंकी गिरफ्तार

रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा

April 14, 2026
भारत निर्वाचन आयोग का बड़ा ऐलान, 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में होगा SIR

भारत निर्वाचन आयोग का बड़ा ऐलान, 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में होगा SIR

October 27, 2025
Gift Nifty में कमजोरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी के निगेटिव शुरुआत की आशंका, आज किन शेयरों में दिख सकता है एक्शन?

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: सेंसेक्स की 6 बड़ी कंपनियों का मार्केट कैप 3 लाख करोड़ से ज्यादा घटा, TCS और इन्फोसिस को भारी नुकसान

February 15, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Ramayana OTT Details: ‘रामायण’ की OTT रिलीज पर आया बड़ा अपडेट, थिएटर के बाद इस OTT पर होगी स्ट्रीम
  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में धान बेचने वाले किसानों के लिए जरूरी खबर, 10 नवंबर से शुरू होगी टोकन की प्रक्रिया
  • Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 1,703 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन
  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई; 5.92 करोड़ गांजा के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR