• Privacy Policy
  • About Us
Monday, September 14, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

मणिपुर में फिर बढ़ी हिंसा, नागा बंधकों के 6 शव मिलने से मचा हड़कंप, 24 घंटे बंद का ऐलान

Amish Kumari by Amish Kumari
June 11, 2026
in देश
मणिपुर में फिर बढ़ी हिंसा, नागा बंधकों के 6 शव मिलने से मचा हड़कंप, 24 घंटे बंद का ऐलान
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

मणिपुर की राजधानी इंफाल में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। जहां बीती रात हिंसक प्रदर्शन हुए। ये प्रदर्शन नागा समुदाय के 6 लोगों के शव बरामद होने के बाद हुए। मणिपुर पुलिस ने इंफाल में जैसे ही लोगों को 6 शव बरामद होने की जानकारी दी। लोगों का गुस्सा भड़क उठा।

 

READ ALSO

Amit Shah on UCC: 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC, गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान

sex racket news: गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का खुलासा; 4 युवतियां और एक युवक पकड़ाए, कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद

 

दागने पड़े आंसू गैस के गोले

स्थानीय लोग अस्पताल के बाहर जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे। बैरिकेड्स गिरा दिए। पुलिस को भीड़ पर काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इस दौरान आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं।

 

14 कुकियों को रिहा किया गया

13 मई को आर्म्ड ग्रुप्स ने 20 लोगों को बंधक बना लिया था। जिनमें 14 कुकी और 6 नागा समुदाय के लोग शामिल थे। एक दिन पहले इनमें से 14 कुकियों को रिहा कर दिया गया था।

 

सेनापति जिले से बरामद हुए थे 6 शव

लेकिन कल दोपहर में बंधक बनाए गए नागा समुदाय के 6 लोगों के शव सेनापति जिले से बरामद हुए। इसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया और देर रात तक अस्पताल के बाहर सुरक्षाकर्मियों के साथ जोर आजमाइश चलती रही।

 

जानिए इस घटना पर क्या बोले राज्य के सीएम

नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के अध्यक्ष एवं मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने मणिपुर में नगा समुदाय के 6 लोगों की हत्या की घटना की बुधवार को कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इस जघन्य वारदात के जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे लाकर सख्त सजा दी जानी चाहिए। अपने बयान में संगमा ने इन हत्याओं को बेहद दुखद और पूरी तरह अस्वीकार्य बताया और पीड़ित परिवारों के साथ एकजुटता जताई।उन्होंने कहा, ‘मैं नगा समुदाय के 6 लोगों की निर्मम हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। हिंसा का यह कृत्य बेहद दुखद और पूरी तरह से अस्वीकार्य है।’

 

सुलह का माहौल बनाने के बावजूद हुई घटना

मणिपुर पुलिस ने बुधवार को बताया कि उन्हें 6 लोगों के शव बरामद हुए हैं, जो लापता नगा पुरुष के बताए जाते हैं। इन लोगों को कांगपोकपी जिले में सशस्त्र समूहों द्वारा बंधक बनाकर रखा गया था। एनपीपी अध्यक्ष ने कहा कि यह घटना इसलिए और भी दर्दनाक है क्योंकि यूनाइटेड नगा काउंसिल (UNC) द्वारा संवाद व सुलह का माहौल बनाने के प्रयासों के बावजूद यह घटना हुई।

निर्दोष लोगों की हत्या नहीं ठहराई जा सकती उचित

संगमा ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि निर्दोष नागरिकों की हत्या को किसी भी आधार पर उचित नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा, ‘इस कठिन समय में मैं सभी संबंधित पक्षों से संयम बरतने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह करता हूं कि दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाए।’

Related Posts

देश

Amit Shah on UCC: 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC, गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान

September 13, 2026
देश

sex racket news: गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का खुलासा; 4 युवतियां और एक युवक पकड़ाए, कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद

September 13, 2026
देश

Indonesia: 240 लोगों को ले जा रहा समुद्री जहाज लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

September 13, 2026
देश

BRICS 2026: BRICS Summit का दूसरा दिन आज, विश्विक विकास पर होगा मंथन

September 13, 2026
देश

BRICS 2026: 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आज से शुरू, एक मंच पर फिर दिखेंगे मोदी-पुतिन-जिनपिंग

September 12, 2026
देश

xi jinping: BRICS समिट में शिरकत करने दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग..

September 12, 2026
Next Post
PM किसान सम्मान निधि का इंतजार! जानें खाते में कब आएंगे 23वीं किस्त के ₹2000

PM Kisan की 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट! जानें कब आएंगे किसानों के खाते में पैसे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

गर्मियों में कच्चा आम खाना क्यों है फायदेमंद? जानिए इसके फायदे और जरूरी सावधानियां

गर्मियों में कच्चा आम खाना क्यों है फायदेमंद? जानिए इसके फायदे और जरूरी सावधानियां

March 15, 2026
स्वतंत्रता दिवस समारोह: मुख्यमंत्री  साय ने पुलिस परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी

स्वतंत्रता दिवस समारोह: मुख्यमंत्री साय ने पुलिस परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी

August 15, 2025
इस दिन होगा बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण, BJP का बड़ा ऐलान

इस दिन होगा बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण, BJP का बड़ा ऐलान

May 5, 2026
अमेर‍िका ने भारत को दी राहत! 500 की बजाय लग सकता है 100% टैर‍िफ

ट्रंप का नया टैरिफ बम! भारत समेत 17 देशों पर लगाया 10% शुल्क, जानिए कब से होगा लागू

July 24, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • iOS 27 Today Update: आज से शुरू होगा iOS 27 अपडेट, देखे किन -किन iphones को मिलेगा नया सॉफ्टवेयर
  • OTT relese this week: इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी सस्पेंस-क्राइम से रोमांस तक फिल्में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट
  • आज है e-KYC की आखिरी तारीख! तुरंत करें यह काम, वरना बंद होगी सब्सिडी
  • IND vs AFG T20I Series: जानिए कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरा T20 मैच? नोट कीजिए बाकी मैचों का शेड्यूल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR