• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, November 3, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

PM Kisan की 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट! जानें कब आएंगे किसानों के खाते में पैसे

Amish Kumari by Amish Kumari
June 11, 2026
in देश
PM किसान सम्मान निधि का इंतजार! जानें खाते में कब आएंगे 23वीं किस्त के ₹2000
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAn) योजना के लाभार्थी हैं, तो निश्चित रूप से अगली 2,000 रुपये की किस्त का इंतजार कर रहे होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी की थी. हालांकि, अब देश के करीब 9.46 करोड़ किसान परिवारों को 23वीं किस्त का इंतजार है.

 

READ ALSO

rajasthan Current Accident: दिल दहला देने वाली घटना, सड़क निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत

Road Accident: भीषण सड़क हादशा; कार और ट्रेलर की भीषण भिड़ंत से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

 

फिलहाल सरकार की ओर से इसकी तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. PM-KISAN केंद्र सरकार की सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक है, जिसके तहत पात्र किसान परिवारों को सीधे आर्थिक सहायता दी जाती है.

 

 

 

 

 

कब आ सकती है 23वीं किस्त?

हालांकि सरकार ने अभी तक 23वीं किस्त की तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन योजना के पिछले भुगतान पैटर्न के आधार पर इसका अनुमान लगाया जा सकता है. पीएम किसान योजना के तहत साल में तीन किस्तें जारी की जाती हैं.

 

 

पहली किस्त: अप्रैल से जुलाई

दूसरी किस्त: अगस्त से नवंबर

तीसरी किस्त: दिसंबर से मार्च

22वीं किस्त दिसंबर 2025 से मार्च 2026 की अवधि के लिए जारी की गई थी. ऐसे में अप्रैल-जुलाई 2026 की अवधि को कवर करने वाली 23वीं किस्त जून या जुलाई 2026 में जारी होने की संभावना है.

 

PM Kisan योजना के क्या हैं फायदे?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में हर चार महीने पर सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है. इसका उद्देश्य किसानों को खेती और उससे जुड़ी जरूरतों के लिए आर्थिक मदद उपलब्ध कराना है.

 

कौन उठा सकता है योजना का लाभ?

इस योजना का लाभ उन किसान परिवारों को मिलता है जिनके नाम पर खेती योग्य जमीन दर्ज है. पति, पत्नी और नाबालिग बच्चों को मिलाकर एक किसान परिवार माना जाता है. हालांकि ऐसी भूमि जो खेती योग्य नहीं है या जिसका इस्तेमाल कृषि के अलावा अन्य कार्यों में हो रहा है, उस पर योजना का लाभ नहीं मिलता.

 

लाभार्थी सूची कैसे देखें?

  • PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • “Beneficiary List” विकल्प पर क्लिक करें.
  • राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें.
  • “Get Report” पर क्लिक करते ही लाभार्थियों की सूची दिखाई दे जाएगी.

मोबाइल ऐप से ऐसे चेक करें स्टेटस

किसान PM Kisan GOI मोबाइल ऐप के जरिए भी अपनी स्थिति जांच सकते हैं.

ऐप खोलें और Beneficiary विकल्प चुनें.

रजिस्ट्रेशन आईडी दर्ज करें.

आधार OTP से सत्यापन करें.

लॉगिन करने के बाद किस्त नंबर चुनें.

इसके बाद लाभार्थी स्थिति, e-KYC स्टेटस और अन्य जानकारी देख सकते हैं.

e-KYC कराना जरूरी

योजना का लाभ पाने के लिए e-KYC कराना अनिवार्य है. किसान OTP आधारित e-KYC, बायोमेट्रिक e-KYC या फेस ऑथेंटिकेशन आधारित e-KYC की सुविधा का उपयोग कर सकते हैं. e-KYC पूरा होने के करीब 24 घंटे बाद उसका स्टेटस भी ऑनलाइन देखा जा सकता है.

Related Posts

देश

rajasthan Current Accident: दिल दहला देने वाली घटना, सड़क निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत

November 2, 2026
देश

Road Accident: भीषण सड़क हादशा; कार और ट्रेलर की भीषण भिड़ंत से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

November 2, 2026
देश

Mahadev App Case: महादेव ऐप केस में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से लाया गया भारत

November 1, 2026
देश

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान, 3 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका

November 1, 2026
देश

INDIA Bloc Rally: SIR के खिलाफ INDIA गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन आज, राहुल गांधी ने लोगों से की ये अपील

November 1, 2026
देश

INDIA Bloc Rally: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का विरोध तेज, कल दिल्ली में महारैली की तैयारी

October 31, 2026
Next Post
दिवाली से पहले साल में तीसरी बार बढ़े CNG के दाम, देखे आम लोगों कि जेब पर कितना पड़ेगा असर

पेट्रोल पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, ज्यादा एथेनॉल वाले पेट्रोल पर अब नहीं लगेगी एक्साइज ड्यूटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Chhatisgarh News : सीएम हेल्पलाइन बना सहारा, उग्रसेन नंदे को मिलेगा मुख्यमंत्री पेंशन योजना का लाभ

September 2, 2026
सरकार ने दिल्ली एयरपोर्ट समेत और 6 एयरपोर्ट पर साइबर अटैक की बात मानी, कहा- GPS से की गई थी छेड़छाड़…

सरकार ने दिल्ली एयरपोर्ट समेत और 6 एयरपोर्ट पर साइबर अटैक की बात मानी, कहा- GPS से की गई थी छेड़छाड़…

December 1, 2025

Chhattisgarh samachar: घर बैठे मोबाइल से पूरी होगी जनगणना की प्रक्रिया, रायपुर में तैयारियां तेज

November 2, 2026
आज इन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिल सकती है कोई खुशखबरी, पढ़े दैनिक राशिफल!

आज इन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिल सकती है कोई खुशखबरी, पढ़े दैनिक राशिफल!

November 13, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : राज्योत्सव में दिखाई दी विकास और संस्कृति की झलक, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ
  • Weight Loss: क्या नींबू पानी पीने से वजन होता है कम? जानिए एक्सपर्ट की राय
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूद कर बचाई जान
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR