• Privacy Policy
  • About Us
Friday, June 12, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

रायगढ़ पुलिस की देह व्यापार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

Amish Kumari by Amish Kumari
June 12, 2026
in रायगढ़
रायगढ़ पुलिस की देह व्यापार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*12 जून, रायगढ़* । थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत छोटे अतरमुड़ा स्थित साईं मंगलम गली किनारे एक किराये के मकान में देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में कल दिनांक 11.06.2026 को कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा तथा डीएसपी ट्रैफिक श्री उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना चक्रधरनगर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर संदिग्ध मकान पर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई।

READ ALSO

झीरम घाटी के शहीद पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धाँजलि

शीघ्र ही नए स्वरूप में नजर आएगा रायगढ़ रेलवे स्टेशन, कलेक्टर ने रेलवे अधिकारियों के साथ किया सौंदर्यीकरण एवं उन्नयन कार्यों का निरीक्षण

पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि छोटे अतरमुड़ा साईं मंगलम रोड स्थित किराये के मकान में महिला गुंजन चौहान द्वारा अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से युवतियों से देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के सत्यापन एवं साक्ष्य संकलन के लिए पुलिस टीम द्वारा एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा गया। पाइंटर द्वारा निर्धारित संकेत मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मकान में दबिश दी।

छापेमारी के दौरान मकान के बाहर दरवाजे के पास बैठी महिला अपना नाम गुजन चौहान पति स्व० टिकाराम चौहान उम्र 36 वर्ष निवासी संण्डा थाना बरमकेला जिला सांरगढ बिलाईगढ वर्तमान छोटे अतरमुडा साई मगलम गली किनारे प्रदीप का किराया का मकान थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़ बतायी, मकान के एक कमरे में एक महिला एवं एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। पूछताछ में पुरुष ने अपना नाम नेहरू चौहान पिता सीताराम चौहान, उम्र 37 वर्ष, निवासी छित्तपटेरा, थाना डोंगरीपाली, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ बताया। वहीं दूसरे कमरे में दो महिलाओं के साथ एक अन्य पुरुष मीर रविउल पिता मीर ईमाम, उम्र 34 वर्ष, निवासी गोहिरा, थाना बेलदा, जिला पश्चिम मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल), हाल मुकाम चिड़रापारा, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़) मिला। कार्रवाई के दौरान कुल तीन युवतियों को पकड़ा गया तथा महिला दलाल सहित दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया।

महिलाओं की गरिमा एवं संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिस स्टाफ द्वारा कमरों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई तथा महिला दलाल के कब्जे से पाइंटर द्वारा दिए गए ₹2,500 नगद भी जब्त किए गए। पूछताछ में महिला दलाल ने उक्त मकान को किराये पर लेकर देह व्यापार संचालित करना स्वीकार किया।

मामले में थाना चक्रधरनगर में महिला दलाल गुंजन चौहान एवं आरोपी नेहरू चौहान तथा मीर रविउल के विरुद्ध अपराध क्रमांक 300/2026 धारा 3, 4 एवं 5 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी साइबर टीआई विजय चेलक, एएसआई भागीरथी चौधरी, ज्योत्सना शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना, रेणु सिंह, प्रधान आरक्षक करूणेश राय, दुर्गेश सिंह, रूपराम पटेल, बुजलाल गुर्जर, आरक्षक जगमोहन ओगरे, पुष्पेन्द्र जाटवर, महेश पंडा, संतराम केंवट, नवीन शुक्ला, विकास प्रधान, जितेन्द्र कुर्रे एवं महिला आरक्षक मेनका चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*गिरफ्तार आरोपी*-

1. गुजन चौहान पति स्व० टिकाराम चौहान उम्र 36 वर्ष निवासी संण्डा थाना बरमकेला जिला सांरगढ बिलाईगढ वर्तमान छोटे अतरमुडा साई मगलम गली किनारे प्रदीप का किराया का मकान थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़ (महिला दलाल)
2. नेहरू चौहान पिता सीताराम चौहान उम्र 37 वर्ष निवासी छित्तपटेरा थाना डोंगरीपाली जिला सारंगढ बिलाईगढ (ग्राहक पुरूष)
3. मीर रविउल पिता मीर ईमाम उम्र 34 वर्ष निवासी गोहिरा थाना बेलगा जिला पश्चिम मेदनीपुर पश्चिम बंगाल हा०मु० चिडरा पारा थाना पत्थलगाय जिला जशपुर छ०ग० (ग्राहक पुरूष)

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश*—

*”महिलाओं के शोषण एवं अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”*

Related Posts

झीरम घाटी के शहीद पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धाँजलि
रायगढ़

झीरम घाटी के शहीद पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धाँजलि

June 11, 2026
शीघ्र ही नए स्वरूप में नजर आएगा रायगढ़ रेलवे स्टेशन, कलेक्टर ने रेलवे अधिकारियों के साथ किया सौंदर्यीकरण एवं उन्नयन कार्यों का निरीक्षण
रायगढ़

शीघ्र ही नए स्वरूप में नजर आएगा रायगढ़ रेलवे स्टेशन, कलेक्टर ने रेलवे अधिकारियों के साथ किया सौंदर्यीकरण एवं उन्नयन कार्यों का निरीक्षण

June 11, 2026
“ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई- थाना तमनार, कोतरारोड़, छाल और खरसिया
रायगढ़

“ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई- थाना तमनार, कोतरारोड़, छाल और खरसिया

June 11, 2026
धारदार कत्तानुमा हथियार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
रायगढ़

धारदार कत्तानुमा हथियार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

June 11, 2026
नकली शराब के संगठित नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई जारी
रायगढ़

नकली शराब के संगठित नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई जारी

June 10, 2026
युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, रायगढ़ में कल रोजगार मेला का आयोजन, 556 पदों पर होगी सीधी भर्ती
रायगढ़

युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, रायगढ़ में कल रोजगार मेला का आयोजन, 556 पदों पर होगी सीधी भर्ती

June 9, 2026
Next Post
NEET UG री-एग्जाम के एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड

NEET UG री-एग्जाम के एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

नक्सलवाद अपने अंतिम पड़ाव पर है, इनके खात्मा के लिए चलाए जा रहे महाअभियान में अंतिम आहूति के लिए सर्व समाज की सहभागिता जरूरी है -उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा

नक्सलवाद अपने अंतिम पड़ाव पर है, इनके खात्मा के लिए चलाए जा रहे महाअभियान में अंतिम आहूति के लिए सर्व समाज की सहभागिता जरूरी है -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

August 8, 2025
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बनी मददगार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बनी मददगार

August 5, 2025
छत्तीसगढ़ में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; होटल में ग्राहकों को करता था सप्लाई, पुलिस ने मैनेजर को किया गिरफ्तार..

छत्तीसगढ़ में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; होटल में ग्राहकों को करता था सप्लाई, पुलिस ने मैनेजर को किया गिरफ्तार..

September 16, 2025
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, कहा-” में भारत के साथ व्यापार वार्ता के लिए तैयार हूं”..

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, कहा-” में भारत के साथ व्यापार वार्ता के लिए तैयार हूं”..

September 10, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 10 करोड़ के गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
  • इस प्राइवेट बैंक ने किया ऐलान, 15 जून से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम
  • NEET UG री-एग्जाम के एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड
  • रायगढ़ पुलिस की देह व्यापार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR