• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, September 19, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

रायगढ़ के कोतवाली पुलिस ने लूट की दो वारदातों का किया खुलासा, जोगीडीपा के दो आरोपी गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
June 13, 2026
in रायगढ़
रायगढ़ के कोतवाली पुलिस ने लूट की दो वारदातों का किया खुलासा, जोगीडीपा के दो आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

READ ALSO

Chakradhar Samaroh 2026: कला के जरिए पीढ़ियों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: प्रभारी मंत्री नेताम

Chakradhar Samaroh 2026: डॉ. मंजू ईलांग्बाम की मणिपुरी नृत्य प्रस्तुति में दिखा भाव, लय और नृत्य का मनोहारी संगम

  *13 जून, रायगढ़* । कोतवाली पुलिस ने लूटपाट की दो अलग-अलग वारदातों का खुलासा करते हुए जोगीडीपा क्षेत्र के दो बदमाश प्रवृत्ति के युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्नी उर्फ प्रकाश कुमार सारथी एवं शाहीद सारथी के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों द्वारा 10 जून 2026 की रात अलग-अलग स्थानों पर दो व्यक्तियों से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया गया था।

 

पहली घटना में प्रार्थी किशन साहू उम्र 27 वर्ष निवासी चांदमारी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 जून 2026 की रात वह अपने मित्र समीर यादव के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक एचआर-10-9190 से केवड़ाबाड़ी से मधुबनपारा जा रहा था। रात करीब 10 बजे जोगीडीपा गंगाराम तालाब के पास सन्नी उर्फ प्रकाश सारथी अपने साथी शाहीद सारथी के साथ मोटरसाइकिल से सामने आकर रास्ता रोक लिया। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए किशन साहू की जेब से 200 रुपये जबरन निकाल लिए तथा उसकी मोटरसाइकिल छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इस दौरान सन्नी सारथी ने अपने पास रखे चाकू से हमला किया और प्रार्थी की मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गया।

दूसरी घटना में इंदिरानगर स्थित बाबा बिरयानी के पास रहने वाले अभिषेक नागराज उम्र 25 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 जून 2026 की रात लगभग 11:45 बजे वह केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड से अपने घर लौट रहा था। घर के पास गली में स्थित बोरिंग के समीप सन्नी उर्फ प्रकाश सारथी अपने साथी शाहीद सारथी के साथ एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल से पहुंचे और चाकू दिखाकर पैसों की मांग करने लगे। पैसे नहीं होने की बात कहने पर दोनों ने अभिषेक के साथ मारपीट की और उसकी जेब में रखा POCO C75 5G मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में आरोपियों की पतासाजी के लिए टीम गठित की गई। कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया गया, दोनों आरोपी फरार थे, । कोतवाली टीआई द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुखबीर लगा रखे थे, कल आरोपियों को मुखबीर सूचना पर उनके घर पर दबिश देकर हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों लूट की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर आरोपी प्रकाश कुमार सारथी से घटना में प्रयुक्त लोहे का चाकू एवं लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद की गई, जबकि आरोपी शाहीद सारथी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन जब्त किया गया।

आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 309/2026 में धारा 126(2), 296, 351(3), 115(2), 309(6), 3(5) बीएनएस तथा अपराध क्रमांक 310/2026 में धारा 309(6) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, प्रधान आरक्षक हेमंत चंद्रा, आरक्षक उत्तम सारथी, आरक्षक प्रताप बेहरा, मुरली पटेल, भगवती रत्नाकर की सराहनीय भूमिका रही।

*गिरफ्तार आरोपी* :-
1. सन्नी उर्फ प्रकाश कुमार सारथी, पिता सियाराम सारथी, उम्र 25 वर्ष, निवासी जोगीडीपा, थाना कोतवाली, जिला रायगढ़ (छ.ग.)।
2. शाहीद सारथी, पिता रामेन्द्र सारथी, उम्र 18 वर्ष 04 माह, निवासी जोगीडीपा, थाना कोतवाली, जिला रायगढ़ (छ.ग.)।

 

*जप्त सामग्री* :-
लूटा गया मोटरसाइकिल (30 हजार रूपये) , मोबाइल फोन (5 हजार रूपये), वारदात में प्रयुक्त लोहे का चाकू

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* :

*”लूटपाट और आमजन में भय का वातावरण निर्मित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”*

Related Posts

रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: कला के जरिए पीढ़ियों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: प्रभारी मंत्री नेताम

September 18, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: डॉ. मंजू ईलांग्बाम की मणिपुरी नृत्य प्रस्तुति में दिखा भाव, लय और नृत्य का मनोहारी संगम

September 18, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान: जिले के 2700 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र 33 हजार दियों से हुआ जगमग

September 18, 2026
रायगढ़

Raigarh News : बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

September 18, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स्वागत

September 18, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

September 17, 2026
Next Post
रायपुर ऑयल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई कर्मचारी फंसे होने की आशंका

रायपुर ऑयल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई कर्मचारी फंसे होने की आशंका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

बिना बीमा वाहन और लापरवाह ड्राइविंग पर सख्ती बढ़ेगी, मोटर वाहन कानून में संशोधन; DL नियम होंगे सख्त

बिना बीमा वाहन और लापरवाह ड्राइविंग पर सख्ती बढ़ेगी, मोटर वाहन कानून में संशोधन; DL नियम होंगे सख्त

January 11, 2026
विकास के साथ युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के नए द्वार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

विकास के साथ युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के नए द्वार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

January 12, 2026

Chhatisgarh News : सीएम हेल्पलाइन बना सहारा, उग्रसेन नंदे को मिलेगा मुख्यमंत्री पेंशन योजना का लाभ

September 2, 2026
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में कबाड़ के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण की पहल

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में कबाड़ के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण की पहल

April 15, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chakradhar Samaroh 2026: कला के जरिए पीढ़ियों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: प्रभारी मंत्री नेताम
  • Chakradhar Samaroh 2026: डॉ. मंजू ईलांग्बाम की मणिपुरी नृत्य प्रस्तुति में दिखा भाव, लय और नृत्य का मनोहारी संगम
  • Today Cg News : विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR