छत्तीसगसेढ़ में विद्युत संविदा कर्मचारी लंबे समय से नियमितीकरण और विभाग में रिक्त पदों पर समायोजन की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। जिसकी वजह से एक बार फिर विद्युत संविदा कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है और 22 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं।
संघ के पदाधिकारियों के मुताबिक, सरकार और विभागीय अधिकारियों को कई बार अपनी मांगों से अवगत कराया गया, लेकिन समाधान नहीं निकलने के कारण अब अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
कर्मचारियों का कहना है कि नियमितीकरण और रिक्त पदों पर समायोजन उनका अधिकार है। यदि समय रहते उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
हड़ताल कब से शुरू होगी?
उत्तर: 22 जून से।
प्रश्न 2: कर्मचारियों की मुख्य मांग क्या है?
नियमितीकरण और रिक्त पदों पर समायोजन
















