• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, June 24, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

Acidity और सीने में जलन ने कर दिया है परेशान? तो सुबह करना शुरू कर दें ये योगासन, मिलेगा इन सबसे छुटकारा

Amish Kumari by Amish Kumari
June 24, 2026
in अन्य
Acidity और सीने में जलन ने कर दिया है परेशान? तो सुबह करना शुरू कर दें ये योगासन, मिलेगा इन सबसे छुटकारा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

आजकल लोगों की लाइफस्टाइल इतनी खराब हो गई है कि लोग कई तरह के हेल्थ प्रॉब्लम्स से जुझ रहे हैं। इनमें से सबसे कॉमन प्रॉब्लम है एसिडिटी और सीने में जलन। इसकी असल वजह है अनियमित खान-पान और तनाव। लोग अक्सर इससे राहत पाने के लिए दवाओं का सहारा लेते हैं, लेकिन दवाएं सिर्फ कुछ समय के लिए आराम देती हैं। जैसे ही दवाओं का असर खत्म होता है एसिडिटी और जलन की समस्या शुरू हो जाती है। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि कुछ योगासन को अपनी डेली रूटीन का हिस्सा बनाकर आप इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं।

 

READ ALSO

8000mAh बैटरी के साथ Realme ने लॉन्च किया सस्ता फोन, जानें कीमत और फीचर्स

सोने से पहले रोज दालचीनी वाला दूध पीने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे…

 

 

1. वज्रासन

वज्रासन एकमात्र ऐसा आसन है जिसे भोजन के बाद भी किया जा सकता है, लेकिन सुबह खाली पेट इसका अभ्यास करने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहता है। इस आसन को करने के लिए घुटनों के बल बैठ जाएं और अपने हिप्स को एड़ियों पर टिकाएं। हाथों को घुटनों पर रखें और रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें।

 

2. पवनमुक्तासन

जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, यह आसन पेट से गैस को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके लिए पीठ के बल सीधे लेट जाएं। घुटनों को मोड़कर अपनी छाती के पास लाएं और हाथों की उंगलियों को आपस में फंसाकर घुटनों को पकड़ें। सांस छोड़ते हुए सिर को उठाएं और नाक को घुटनों से छूने का प्रयास करें। यह कब्ज दूर करता है और एसिड रिफ्लक्स को रोकता है।

3. उष्ट्रासन

इसे करने के लिए घुटनों के बल खड़े हो जाएं। धीरे-धीरे पीछे की ओर झुकें और अपने दाहिने हाथ से दाहिनी एड़ी को और बाएं हाथ से बाईं एड़ी को पकड़ें। गर्दन को पीछे की ओर ढीला छोड़ दें। यह आसन करने से छाती और पेट के हिस्से स्ट्रेच होते हैं। इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और सीने में जलन से भी राहत मिलती है।

 

4. मार्जरीआसन

इस आसन का अभ्यास करने के लिए हाथों और घुटनों के बल आकर ‘मेज’ जैसी स्थिति में आ जाएं। सांस लेते हुए अपनी रीढ़ को नीचे झुकाएं और सिर को ऊपर उठाएं। सांस छोड़ते हुए रीढ़ को ऊपर की ओर गोल करें और ठुड्डी को छाती से लगाएं। यह पेट के निचले हिस्से के अंगों को सक्रिय करता है और एसिडिटी पैदा करने वाले कारण को कम करता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। दिन का भास्कर किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Related Posts

8000mAh बैटरी के साथ Realme ने लॉन्च किया सस्ता फोन, जानें कीमत और फीचर्स
अन्य

8000mAh बैटरी के साथ Realme ने लॉन्च किया सस्ता फोन, जानें कीमत और फीचर्स

June 23, 2026
सोने से पहले रोज दालचीनी वाला दूध पीने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे…
अन्य

सोने से पहले रोज दालचीनी वाला दूध पीने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे…

June 23, 2026
मासिक दुर्गाष्टमी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र और पूजन विधि
अन्य

मासिक दुर्गाष्टमी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र और पूजन विधि

June 22, 2026
सुबह हल्दी का पानी पीने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे और जानें सेवन का सही तरीका
अन्य

सुबह हल्दी का पानी पीने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे और जानें सेवन का सही तरीका

June 22, 2026
निर्जला एकादशी पर रहेगा भद्रा का साया, जान लें स्नान-दान, पूजन का उत्तम मुहूर्त
अन्य

निर्जला एकादशी पर रहेगा भद्रा का साया, जान लें स्नान-दान, पूजन का उत्तम मुहूर्त

June 20, 2026
एयर फ्रायर में खाना बनाना सेहत के लिए नुकसानदायक? डॉक्टर से जानें क्या है सच्चाई
अन्य

एयर फ्रायर में खाना बनाना सेहत के लिए नुकसानदायक? डॉक्टर से जानें क्या है सच्चाई

June 20, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ में मंडराया El Nino का खतरा? किसानों को नुकसान से बचाने साय सरकार ने शुरू की तैयारी

छत्तीसगढ़ में मंडराया El Nino का खतरा? किसानों को नुकसान से बचाने साय सरकार ने शुरू की तैयारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

NIA को बड़ी सफलता, दिल्ली ब्लास्ट मामले में एक और आतंकी गिरफ्तार

नवंबर में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र के लिए विशेष अभियान: अब पेंशनर किसी भी बैंक में जमा कर सकेंगे DLC

November 18, 2025
सरकारी गाइडलाइन की अवहेलना: NSUI के विरोध के बाद वेदिक इंटरनेशनल स्कूल बंद, पुराने मामले फिर हुए चर्चा में

सरकारी गाइडलाइन की अवहेलना: NSUI के विरोध के बाद वेदिक इंटरनेशनल स्कूल बंद, पुराने मामले फिर हुए चर्चा में

October 22, 2025
हफ्ते के 7 दिन, 7 खास ड्रिंक, जानिए लिवर मजबूत रखने और बीमारियों से बचने का आसान तरीका

हफ्ते के 7 दिन, 7 खास ड्रिंक, जानिए लिवर मजबूत रखने और बीमारियों से बचने का आसान तरीका

April 27, 2026
छत्तीसगढ़ में बाढ़ का कहर; मंदिर दर्शन के दौरान बहे 4 बच्चे नाले में बहे, 3 की मौत, एक लापता

छत्तीसगढ़ में बाढ़ का कहर; मंदिर दर्शन के दौरान बहे 4 बच्चे नाले में बहे, 3 की मौत, एक लापता

August 26, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में मंडराया El Nino का खतरा? किसानों को नुकसान से बचाने साय सरकार ने शुरू की तैयारी
  • Acidity और सीने में जलन ने कर दिया है परेशान? तो सुबह करना शुरू कर दें ये योगासन, मिलेगा इन सबसे छुटकारा
  • आज इन 5 राशि वालों को मिलेगी काम में सफलता और करेंगे यात्रा, पढ़े 24 जून का राशिफल!
  • मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक : 23 जून 2026
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR