• Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

YouTube या Instagram? जानिए कहां ज्यादा पैसे कमाते हैं क्रिएटर्स, यहां मिलेगा सही जवाब

Amish Kumari by Amish Kumari
June 25, 2026
in मनोरंजन
YouTube या Instagram? जानिए कहां ज्यादा पैसे कमाते हैं क्रिएटर्स, यहां मिलेगा सही जवाब
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

क समय था जब सोशल मीडिया को सिर्फ मनोरंजन का साधन माना जाता था, लेकिन आज यही प्लेटफॉर्म लाखों-करोड़ों रुपये कमाने का बड़ा जरिया बन चुके हैं. मोबाइल पर कुछ मिनट का वीडियो अपलोड करने वाले क्रिएटर्स अब फिल्मी सितारों और बड़े कारोबारियों की तरह कमाई कर रहे हैं. सवाल यह है कि आखिर क्रिएटर्स के लिए सबसे ज्यादा पैसा किस प्लेटफॉर्म पर है-इंस्टाग्राम या यूट्यूब? क्या रील्स बनाकर ज्यादा कमाई होती है या लंबे वीडियो बनाकर? और दुनिया के सबसे बड़े कंटेंट क्रिएटर्स आखिर किस प्लेटफॉर्म से अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा जुटा रहे हैं?

 

READ ALSO

Om Chapter 1 Trailer: धनुष की फिल्म ‘OM’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, ममूटी और साई पल्लवी का दिखा दमदार अंदाज

Ramayana Box Office Collection: आठ दिनों में 1000 करोड़ क्लब में ‘रामायण’ की एंट्री, टूटे कई रिकॉर्ड

 

पिछले कुछ वर्षों में कंटेंट क्रिएटर इकोनॉमी ने तेजी से विकास किया है. फोर्ब्स की 2025 की टॉप क्रिएटर्स रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के 50 सबसे प्रभावशाली और सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिएटर्स ने एक साल में करीब 853 मिलियन डॉलर (लगभग 7,000 करोड़ रुपये) की कमाई की. इन क्रिएटर्स के कुल फॉलोअर्स 3.37 अरब से ज्यादा हैं. यह रिपोर्ट बताती है कि सोशल मीडिया अब सिर्फ लोकप्रियता का मंच नहीं रहा, बल्कि एक बड़ी बिजनेस इंडस्ट्री बन चुका है.

 

 

-यूट्यूब की 5 बड़ी खूबियां

 

 

वीडियो पर आने वाले विज्ञापनों से सीधे कमाई का मौका मिलता है.

पुराने वीडियो भी लंबे समय तक व्यूज लाकर कमाई करते रहते हैं.

चैनल मेंबरशिप, सुपर चैट और प्रीमियम रेवेन्यू जैसे कई कमाई के विकल्प मौजूद हैं.

लंबे और डीप कंटेंट के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म माना जाता है.

बड़े क्रिएटर्स की स्थायी और नियमित कमाई का मेन सोर्स है.

–इंस्टाग्राम की 5 बड़ी खूबियां

 

ब्रांड डील्स और स्पॉन्सर्ड पोस्ट से अच्छी कमाई होती है.

कम समय के रील्स कंटेंट से तेजी से लोकप्रियता मिल सकती है.

फैशन, ब्यूटी, फिटनेस और लाइफस्टाइल क्रिएटर्स के लिए बेहद प्रभावी प्लेटफॉर्म है.

फॉलोअर्स के साथ सीधे जुड़ाव (एंगेजमेंट) ज्यादा देखने को मिलता है.

पर्सनल ब्रांड बनाने और कंपनियों के साथ साझेदारी के लिए बेहतर माना जाता है.

यूट्यूब है पहली पसंद

अगर सीधे कमाई की बात करें तो यूट्यूब आज भी क्रिएटर्स की पहली पसंद बना हुआ है. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि यूट्यूब अपने पार्टनर प्रोग्राम के जरिए वीडियो पर आने वाले विज्ञापनों का हिस्सा सीधे क्रिएटर्स को देता है. यानी जितने ज्यादा व्यूज, उतनी ज्यादा कमाई. इसके अलावा यूट्यूब पर चैनल मेंबरशिप, सुपर चैट, सुपर थैंक्स, प्रीमियम रेवेन्यू और ब्रांड स्पॉन्सरशिप जैसे कमाई के कई विकल्प मौजूद हैं.

 

कमाई का तरीका है अलग

दूसरी तरफ इंस्टाग्राम पर कमाई का तरीका थोड़ा अलग है. यहां रील्स और पोस्ट से सीधे मिलने वाली कमाई सीमित होती है. ज्यादातर बड़े क्रिएटर्स की आय का मुख्य स्रोत ब्रांड डील्स, स्पॉन्सर्ड पोस्ट, एफिलिएट मार्केटिंग और प्रमोशनल कैंपेन होते हैं. इसलिए इंस्टाग्राम पर कमाई काफी हद तक फॉलोअर्स और लोगों की भागीदारी (एंगेजमेंट) पर निर्भर करती है.

 

फोर्ब्स की 2025 की लिस्ट

दुनिया के सबसे बड़े क्रिएटर्स का उदाहरण देखें तो तस्वीर और साफ हो जाती है. फोर्ब्स की 2025 की लिस्ट में लगातार चौथे साल अमेरिकी यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट (MrBeast) पहले स्थान पर रहे. उनकी अनुमानित सालाना कमाई 85 मिलियन डॉलर बताई गई है. उनकी कमाई सिर्फ यूट्यूब विज्ञापनों से नहीं होती, बल्कि उनके ब्रांड, मर्चेंडाइज, चॉकलेट कंपनी और अन्य बिजनेस वेंचर्स से भी होती है. हालांकि, उनकी पहचान और सफलता की शुरुआत यूट्यूब से ही हुई.

 

Related Posts

मनोरंजन

Om Chapter 1 Trailer: धनुष की फिल्म ‘OM’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, ममूटी और साई पल्लवी का दिखा दमदार अंदाज

November 14, 2026
मनोरंजन

Ramayana Box Office Collection: आठ दिनों में 1000 करोड़ क्लब में ‘रामायण’ की एंट्री, टूटे कई रिकॉर्ड

November 13, 2026
मनोरंजन

Chhath Puja Song: आयुष्मान खुराना-शरवरी का ‘बुलाए छठी मां’ गाना रिलीज, सुनकर भावुक हो जाएंगे भक्त

November 12, 2026
मनोरंजन

Kaali Kheti Trailer: जैकी श्रॉफ की हॉरर फिल्म ‘काली खेती’ का खौफनाक ट्रेलर रिलीज, जानिए सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक

November 12, 2026
मनोरंजन

Gunmaaster G9 Trailer: इमरान हाशमी का धांसू एक्शन फिल्म ‘गनमास्टर G9’ ट्रेलर रिलीज, विलेन बनकर छाए अपारशक्ति

November 11, 2026
मनोरंजन

Maatrubhumi Trailer: सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज, एक्टर का दिखा दमदार अंदाज

November 11, 2026
Next Post
मुहर्रम जुलूस में क्रेन से वैन को 40 फीट लटकाकर लगाई आग, मालिक सहित 4 पर FIR

मुहर्रम जुलूस में क्रेन से वैन को 40 फीट लटकाकर लगाई आग, मालिक सहित 4 पर FIR

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

बच्चों के चेहरों की मुस्कान बना मुख्यमंत्री साय के जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार

बच्चों के चेहरों की मुस्कान बना मुख्यमंत्री साय के जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार

February 21, 2026

Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : आधुनिक और नगदी फसलों की खेती ने बदली छत्तीसगढ़ के किसानों की तकदीर

September 12, 2026
आकांक्षी ब्लॉक फेलो पद के लिए दावा-आपत्ति आमंत्रित

आकांक्षी ब्लॉक फेलो पद के लिए दावा-आपत्ति आमंत्रित

August 8, 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से गंभीर श्वसन रोग से पीड़ित मासूम को मिली 95,500 रुपये की स्वास्थ्य सहायता

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से गंभीर श्वसन रोग से पीड़ित मासूम को मिली 95,500 रुपये की स्वास्थ्य सहायता

July 3, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा था 130 किलो गांजा जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार
  • Chhatisgarh Samachar : नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य : मुख्यमंत्री साय
  • Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
  • IndiGo Flight Emergency Landing: टेकऑफ के बाद IndiGo विमान का लैंडिंग गियर फेल! पुणे एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग; 192 लोग थे सवार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR