उज्जैन के बड़नगर में 23 जून को मुहर्रम के जुलूस के दौरान क्रेन से वैन लटकार उसमें आग लगाने के मामले में पुलिस ने क्रेन मालिक सहित 4 लोगों पर एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि यहां जुलूस निकालने की परमिशन थी। विस्फोट करने की नहीं। गौरतलब है कि 23 जून को मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक क्रेन के सहारे वेन (Tata Magic Van) को लटकाकर उसमें आग लगाई गई थी। जिसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पूरी मामला उड़ान मोहल्ला का बताया जा रहा है।
मामला दर्ज, गिरफ्तारी नहीं
उज्जैन के एडिशनल एसपी के अनुसार इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज (Police FIR) कर लिया गया है। जिसमें आयोजक शोएब खान, गाड़ी पर झंडा लहराने वाले तालीम खान और जाहिद खान सहित क्रेन मालिक गोपाल माली भी शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 125, 285, 286, 287 के तहत केस दर्ज किया गया है। हालांकि अभी इनकी गिरफ्तारी नहीं हुई हे। पुलिस का कहना है कि इन्हें बहुत जल्द अरेस्ट कर लिया जाएगा।
जुलूस की अनुमति थी, विस्फोटक की नहीं
पुलिस के अनुसार इस मामले में जुलूस की अनुमति दी गई थी। पर विस्फोटक की कोई परमिशन नहीं थी। कार में विस्फोट करना गैर कानूनी है। पुलिस प्राथमिक तौर पर जो जानकारी मिली है उसके अनुसार इस एरिया में अखाड़ों का आपस में कॉम्प्टिशन चलता है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा जनता को अट्रैक्ट करने और व्यूज पाने के लिए ऐसा काम किया जाता है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल पूरा मामला उज्जैन के पास बड़नगर में मोहर्रम के जुलूस का बताया जा रहा है। जहां 23 जून की रात जुलूस के दौरान टाटा मैजिक एक वैन को क्रेन से लटकाया गया। इस पर कुछ लोग लाल झंडा लेकर चढ़े थे। इसके बाद इसमें दीपावली की राकट लगाकर विस्फोट किया गया। इसका वीडियो ‘परवेज एडिट्स_2.0’ नाम की एक इंस्टाग्राम आईडी से शेयर किया गया। अडान मोहल्ले से निकले इस जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
40 फीट ऊंचाई पर लटकाई वैन
इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक वैन को क्रेन की मदद से करीब 40 फीट ऊंचाई पर लटकाया गया। इतना ही नहीं इस वैन पर दो युवक खड़े होकर लाल झंडे लहराते रहे थे। उस पर ‘ले फिर आ गए’ लिखा गया था















