सुकमा, 30 जून 2026
मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6 वी में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन दिनांक 05 जुलाई 2026 दिन-रविवार को परीक्षा केंद्र एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुकमा मे समय दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक आयोजित किया जायेगा। प्रवेश परीक्षा हेतु रोल नंबर एवं प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। संबंधित परीक्षार्थी अपना रोल नंबर एवं प्रवेश पत्र संबंधित विकास खण्ड कार्यालय से एवं कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास सुकमा से प्राप्त कर सकते है।















