• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, July 1, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनहितकारी पहल से आसान हुई शासकीय सेवाओं की पहुंच

Amish Kumari by Amish Kumari
July 1, 2026
in छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनहितकारी पहल से आसान हुई शासकीय सेवाओं की पहुंच
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

खैरागढ़, 1 जुलाई 2026

 

READ ALSO

बीच सत्र में शिक्षक नहीं होंगे रिटायर, अंतिम दिन तक कार्य करने की दी अनुमति, साय सरकार का बड़ा फैसला

VB G RAM G आज से लागू, 261 से बढ़कर 300 रुपए प्रतिदिन हुई मजदूरी

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में डिजिटल सेवा वितरण को सशक्त बनाने की दिशा में संचालित सेवा सेतु पोर्टल आम नागरिकों के लिए प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। पोर्टल के माध्यम से शासकीय सेवाएं अब सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से घर बैठे उपलब्ध हो रही हैं। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की तहसील छुईखदान अंतर्गत ग्राम ओड़िया निवासी श्रीमती यश कुमारी साहू की सफलता की कहानी इस पहल की उपयोगिता को दर्शाती है। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से उन्हें विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ, जिससे उनके विभिन्न शासकीय एवं व्यक्तिगत कार्यों के लिए आवश्यक दस्तावेज सहजता से उपलब्ध हो सके।

 

श्रीमती यश कुमारी साहू को विवाह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहले कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और धन दोनों का अतिरिक्त व्यय होता था। आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी करने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसी दौरान उन्हें सेवा सेतु पोर्टल की जानकारी मिली। उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन की प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक रही। निर्धारित समयावधि में उनका आवेदन निराकृत हुआ और उन्हें विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। इससे उनकी महत्वपूर्ण आवश्यकता समय पर पूरी हुई तथा दस्तावेज प्राप्त करने में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिली।

 

विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद श्रीमती साहू ने सेवा सेतु पोर्टल की उपयोगिता की सराहना की। उन्होंने बताया कि अब सरकारी सेवाओं के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। घर बैठे आवेदन करने, आवेदन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने तथा समय पर सेवाएं मिलने से आम नागरिकों को बड़ी सुविधा मिल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु पोर्टल ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो रहा है।

 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में डिजिटल प्रशासन एवं नागरिक-केंद्रित सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु पोर्टल आज प्रदेश के लाखों नागरिकों के लिए भरोसेमंद मंच बन चुका है। यह पहल नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ शासन और आमजन के बीच विश्वास का सेतु भी बन रही है। श्रीमती यश कुमारी साहू की यह सफलता इस बात का उदाहरण है कि डिजिटल तकनीक आधारित सेवाएं ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों के जीवन को सरल, सुगम और सुविधाजनक बना रही हैं।

Related Posts

बीच सत्र में शिक्षक नहीं होंगे रिटायर, अंतिम दिन तक कार्य करने की दी अनुमति, साय सरकार का बड़ा फैसला
छत्तीसगढ़

बीच सत्र में शिक्षक नहीं होंगे रिटायर, अंतिम दिन तक कार्य करने की दी अनुमति, साय सरकार का बड़ा फैसला

July 1, 2026
VB G RAM G आज से लागू, 261 से बढ़कर 300 रुपए प्रतिदिन हुई मजदूरी
छत्तीसगढ़

VB G RAM G आज से लागू, 261 से बढ़कर 300 रुपए प्रतिदिन हुई मजदूरी

July 1, 2026
मुख्यमंत्री के संकल्प से कुनकुरी में आकार ले रहा आधुनिक नालंदा परिसर
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री के संकल्प से कुनकुरी में आकार ले रहा आधुनिक नालंदा परिसर

July 1, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 9 अप्रैल को जिला आगमन प्रस्तावित ,अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को

July 1, 2026
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से किसान की उर्वरक संबंधी शिकायत का त्वरित निराकरण
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से किसान की उर्वरक संबंधी शिकायत का त्वरित निराकरण

July 1, 2026
पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून किया कवर, अगले एक सप्ताह तक झमाझम बारिश के आसार
छत्तीसगढ़

पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून किया कवर, अगले एक सप्ताह तक झमाझम बारिश के आसार

July 1, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री के संकल्प से कुनकुरी में आकार ले रहा आधुनिक नालंदा परिसर

मुख्यमंत्री के संकल्प से कुनकुरी में आकार ले रहा आधुनिक नालंदा परिसर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

प्रयागराज माघ मेले में भीषण आग, कल्पवासियों में मची अफरा-तफरी; 5 किमी दूर तक दिखीं लपटें

प्रयागराज माघ मेले में भीषण आग, कल्पवासियों में मची अफरा-तफरी; 5 किमी दूर तक दिखीं लपटें

January 13, 2026
इन महिलाओं को नहीं मिलेगा मुफ्त गैंस सिलेंडर सब्सिडी का लाभ, तुरंत करें ये काम

आम लोगों के लिए बड़ी खबर, घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, ऐसे करें चेक

April 27, 2026
देह व्यापार के गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 15 महिलाओं को किया रेस्क्यू…

देह व्यापार के गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 15 महिलाओं को किया रेस्क्यू…

August 23, 2025
नारायणपुर-अबूझमाड़ को महाराष्ट्र से जोड़ेगा नेशनल हाईवे 130-डी

नारायणपुर-अबूझमाड़ को महाराष्ट्र से जोड़ेगा नेशनल हाईवे 130-डी

October 9, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • बीच सत्र में शिक्षक नहीं होंगे रिटायर, अंतिम दिन तक कार्य करने की दी अनुमति, साय सरकार का बड़ा फैसला
  • 8550mAh की बैटरी के साथ Redmi का सबसे तगड़ा फोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  • VB G RAM G आज से लागू, 261 से बढ़कर 300 रुपए प्रतिदिन हुई मजदूरी
  • मुख्यमंत्री के संकल्प से कुनकुरी में आकार ले रहा आधुनिक नालंदा परिसर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR