• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 3, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

EPFO के नए नियम लागू, अब PF में 1,800 रुपये ही कटेंगे, जानें सेविंग्स पर क्या पड़ेगा असर?

Amish Kumari by Amish Kumari
July 3, 2026
in देश
लॉन्च होने जा रहा ईपीएफओ 3.0 प्लेटफॉर्म, अब एटीएम और यूपीआई से निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

 अगर आप नौकरीपेशा हैं और हर महीने आपकी सैलरी से EPF (कर्मचारी भविष्य निधि) कटता है, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। केंद्र सरकार ने नई कर्मचारी भविष्य निधि योजना (EPFO Scheme 2026) को अधिसूचित कर दिया है, जो पुरानी EPFO Scheme 1952 की जगह लागू होगी।

 

READ ALSO

Asian Games 2026: Asian Games-2026 में बॉक्सिंग में लवलीना के बाद परवीन ने जीता गोल्ड मेडल…

Delhi SIR Protest: SIR के खिलाफ जंतर-मंतर पर विपक्ष का प्रदर्शन, संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज हिरासत में

क्या हुआ बदलाव

EPFO को लेकर बड़ा बदलाव यह है कि अब कर्मचारियों के लिए बेसिक सैलरी का 12% EPFO में जमा करना अनिवार्य नहीं रहेगा। नए नियम के तहत कंपनियों के लिए केवल ₹15,000 की वैधानिक वेतन सीमा का 12% यानी ₹1,800 प्रति माह EPFO में जमा करना कानूनी रूप से जरूरी होगा।

 

क्या अब कम PF कटेगा?

पहले कई कंपनियां कर्मचारियों की पूरी बेसिक सैलरी का 12% EPFO में जमा करती थीं। उदाहरण के लिए, यदि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹30,000 है, तो हर महीने ₹3,600 EPF में जमा होते थे। अब नए नियम के अनुसार ₹1,800 तक का योगदान अनिवार्य होगा। इससे अधिक राशि तभी जमा होगी, जब कर्मचारी स्वयं इसके लिए सहमत होगा। यानी ज्यादा EPFO जमा करना अब एक स्वैच्छिक (Voluntary) विकल्प होगा।

 

इन-हैंड सैलरी बढ़ सकती है

अगर कर्मचारी अतिरिक्त EPFO योगदान नहीं देना चाहता और कंपनी भी सहमत होती है, तो पहले PF में जाने वाला अतिरिक्त पैसा अब उसकी इन-हैंड सैलरी या अन्य भत्तों में शामिल किया जा सकता है। हालांकि यह हर कंपनी की नीति और कर्मचारी की सहमति पर निर्भर करेगा।

 

क्या कंपनी भी सिर्फ ₹1,800 ही देगी?

नए नियम के बाद कंपनियों पर भी केवल ₹1,800 प्रति कर्मचारी EPFO में जमा करने की कानूनी बाध्यता होगी। यदि कोई कंपनी इससे अधिक योगदान जारी रखना चाहती है, तो वह अपनी नीति या रोजगार अनुबंध के तहत ऐसा कर सकती है, लेकिन कानून उसे इसके लिए बाध्य नहीं करेगा।

 

रिटायरमेंट सेविंग्स पर क्या असर होगा?

चार्टर्ड अकाउंटेंट अभय शर्मा के अनुसार, कम EPFO योगदान का सबसे बड़ा असर भविष्य की बचत पर पड़ेगा। EPFO पर फिलहाल करीब 8.25% वार्षिक ब्याज मिलता है। यदि हर महीने केवल ₹1,800 ही जमा होंगे, तो रिटायरमेंट तक बनने वाला फंड पहले की तुलना में काफी कम हो सकता है। ऐसे में जिन कर्मचारियों का लक्ष्य मजबूत रिटायरमेंट फंड तैयार करना है, उनके लिए पहले की तरह अधिक योगदान जारी रखना फायदेमंद रहेगा।

 

सरकार ने नियम क्यों बदले?

सरकार का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य पुराने EPFO कानून को नए श्रम कानूनों के अनुरूप सरल और स्पष्ट बनाना है। इससे नियमों में पारदर्शिता बढ़ेगी, कागजी प्रक्रिया कम होगी और PF से जुड़े विवादों में कमी आने की उम्मीद है।

 

क्लेम का निपटारा भी होगा तेज

नई योजना के तहत EPFO निकासी, पेंशन और बीमा से जुड़े दावों का 20 दिनों के भीतर निपटारा करना होगा। यदि बिना उचित कारण देरी होती है, तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जा सकती है और 12% वार्षिक दंडात्मक ब्याज भी देना पड़ सकता है, जिसकी राशि अधिकारी के वेतन से वसूली जाएगी।

 

कर्मचारियों के लिए क्या है सही ऑप्शन?

अगर आपका लक्ष्य सिर्फ ज्यादा इन-हैंड सैलरी पाना है, तो कम EPFO योगदान आकर्षक लग सकता है। लेकिन यदि आप लंबी अवधि की सुरक्षित बचत और बेहतर रिटायरमेंट फंड चाहते हैं, तो पहले की तरह अधिक EPFO अंशदान जारी रखना अधिक लाभदायक हो सकता है।

Related Posts

अन्य खबर

Asian Games 2026: Asian Games-2026 में बॉक्सिंग में लवलीना के बाद परवीन ने जीता गोल्ड मेडल…

October 2, 2026
देश

Delhi SIR Protest: SIR के खिलाफ जंतर-मंतर पर विपक्ष का प्रदर्शन, संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज हिरासत में

October 2, 2026
देश

Accident news: भीषण सड़क हादशा; ट्रक और पिकअप वैन की जोरदार टक्कर में 7 लोगों की मौत, 21 लोग घायल

October 2, 2026
देश

Raigarh Beach Accident: बड़ा हादसा, पिकनिक मनाने आए 8 छात्रों की डूबने से मौत

October 1, 2026
देश

PM Modi on Smit Machhar: PM मोदी ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार को बताया हीरो, सऊदी के तबुक पहुंचा परिवार

October 1, 2026
देश

meerut Murder Case: ब्लू ड्रम हत्याकांड केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान-साहिल दोषी करार

September 30, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ में 17 जजों का ट्रांसफर, ओमप्रकाश जायसवाल बने हाईकोर्ट के नए रजिस्ट्रार

छत्तीसगढ़ में 17 जजों का ट्रांसफर, ओमप्रकाश जायसवाल बने हाईकोर्ट के नए रजिस्ट्रार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

ट्रंप का सपना टूटा! मारिया कोरिना मचाडो को मिला नोबेल पीस प्राइज,

ट्रंप का सपना टूटा! मारिया कोरिना मचाडो को मिला नोबेल पीस प्राइज,

October 10, 2025
आज इन 3 राशि वालों के धन-धान्य में होगी वृद्धि, बिजनेस में मिलेगी सफलता, पढ़िए 19 दिसंबर का राशिफल

आज इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, नई नौकरी के भी बनेंगे योग, पढ़े 25 अप्रैल का राशिफल

April 25, 2026
इस त्‍योहारी सीजन में हवाई सफर महंगा, ट‍िकट कराने से पहले यहां चेक करें रेट

इस त्‍योहारी सीजन में हवाई सफर महंगा, ट‍िकट कराने से पहले यहां चेक करें रेट

October 12, 2025

Bank holiday: बुधवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 26 अगस्त की छुट्टी?

August 24, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : सेवा मेरा योगदान के तहत पुसौर में विशाल नेत्र जांच शिविर आयोजित, 3493 लोगों की हुई जांच
  • Raigarh news: तमनार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदात
  • Raigarh news: शारदीय नवरात्र में सजेगा मां आदिशक्ति का दरबार, 17 से 19 अक्टूबर तक गरबा की धूम
  • Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 6 एक्सप्रेस ट्रेनें फिर रद्द, 7 से 17 दिसंबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR