• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, July 7, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

साइबर ठगी के मामले में दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपि गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
July 7, 2026
in छत्तीसगढ़
साइबर ठगी के मामले में दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपि गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले म्यूल बैंक खातों के संगठित नेटवर्क के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग प्रकरणों में 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के आठ और थाना छावनी क्षेत्र के दो आरोपित शामिल हैं। इस कार्रवाई के साथ ही साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 123 खाताधारकों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जा चुकी है।

 

READ ALSO

राजनांदगांव में पहली ही बारिश में 22 करोड़ का ओवरब्रिज टूटा, 15 दिन पहले हुआ था लोकार्पण

मानसून का रौद्र रूप जारी; रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 8 जुलाई के बाद मिलेगी राहत

प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला कि खाताधारकों ने स्वयं अथवा अन्य लोगों के साथ मिलकर साइबर ठगी से प्राप्त रकम को प्राप्त करने, छिपाने और दूसरे खातों में स्थानांतरित करने के लिए अपने बैंक खाते उपलब्ध कराए थे।

 

 

 

सिटी कोतवाली में 106 खाताधारकों की जांच

थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने इंडियन ओवरसीज बैंक के संदिग्ध खातों की जांच के दौरान 106 खाताधारकों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की। विवेचना के दौरान आठ खाताधारकों को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन, इंडियन ओवरसीज बैंक की पासबुक, एटीएम कार्ड और आधार कार्ड जब्त किए गए हैं।

गृह मंत्रालय की सूचना के आधार पर हुई जांच

पुलिस के अनुसार, भारत सरकार के गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल तथा पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के आधार पर साइबर ठगी में उपयोग किए गए संदिग्ध बैंक खातों की जांच की गई। जांच के दौरान सामने आया कि इन खातों में ठगी से प्राप्त रकम जमा की गई और बाद में उसे अन्य खातों में स्थानांतरित किया गया। इस प्रक्रिया के जरिए आरोपितों ने अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया।

 

छावनी मामले में गिरफ्तारी बढ़कर 17

थाना छावनी में दर्ज प्रकरण में पहले ही 15 आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। विवेचना के दौरान दो अन्य आरोपित प्रेमलाल कौशिक और ललित कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपितों की कुल संख्या बढ़कर 17 हो गई है। सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

 

गिरफ्तार आरोपित

गिरफ्तार आरोपितों में मोदित कुमार जैन (26), करण टंडन (21), अवध किशोर (55), संकेत कुमार दास (27), रविंद्र कौशिक (20), शहबाज आलम (26), ए. सागर (36), प्रीति कौर (37), प्रेमलाल कौशिक (23) और ललित कुमार (24) शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से इंडियन ओवरसीज बैंक की पासबुक, एटीएम कार्ड, विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन तथा आधार कार्ड जब्त किए हैं।

Related Posts

राजनांदगांव में पहली ही बारिश में 22 करोड़ का ओवरब्रिज टूटा, 15 दिन पहले हुआ था लोकार्पण
छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में पहली ही बारिश में 22 करोड़ का ओवरब्रिज टूटा, 15 दिन पहले हुआ था लोकार्पण

July 7, 2026
मानसून का रौद्र रूप जारी; रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 8 जुलाई के बाद मिलेगी राहत
छत्तीसगढ़

मानसून का रौद्र रूप जारी; रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 8 जुलाई के बाद मिलेगी राहत

July 7, 2026
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिली राहत, तान्या बसोर का जन्म प्रमाण पत्र हुआ तैयार
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिली राहत, तान्या बसोर का जन्म प्रमाण पत्र हुआ तैयार

July 6, 2026
वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी भरोसे की पहचान: 10 मिनट में बना आयुष्मान कार्ड

July 6, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 9 अप्रैल को जिला आगमन प्रस्तावित ,अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भू-अभिलेखों के आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम

July 6, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें किया नमन
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें किया नमन

July 6, 2026
Next Post
HDFC बैंक ने ग्राहकों को दिया झटका! आज से लोन हुआ महंगा, जानिए कितनी बढ़ गई आपकी EMI

HDFC बैंक ने ग्राहकों को दिया झटका; लोन की ब्याज दरों में किया बड़ा बदलाव, क्या अब महंगा हो जाएगा Loan?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन कैंसिल रहेंगी यह 8 ट्रेनें, सफर करने से पहले चेक कर लें स्थिति..

छत्तीसगढ़ रेलयात्रियों को बड़ा झटका…रेलवे ने फिर 77 ट्रेनों को किया रद्द, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

May 14, 2026
वंचित वर्ग के उत्थान और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

वंचित वर्ग के उत्थान और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 15, 2025
कड़ाके की ठंड के बीच इन राज्यों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने जारी की अलर्ट

IMD का बड़ा अलर्ट: 20 राज्यों में आंधी, तेज बारिश, ओले और बर्फबारी की चेतावनी, मौसम ने ली करवट

March 28, 2026
कुतुब मीनार से ऊँचा जैतखाम सतनामी समाज का गौरव है – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल से की मुलाकात, बोधघाट परियोजना पर हुई चर्चा

August 1, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • सुरंग निर्माण की जगह हुआ लैंडस्लाइड; अब तक 5 लोगों की मौत, NDRF का रेस्क्यू जारी
  • Maruti की गाड़ियों पर बंपर छूट, जुलाई में Victoris समेत कई कारों पर ₹2 लाख तक का बंपर डिस्काउंट!
  • HDFC बैंक ने ग्राहकों को दिया झटका; लोन की ब्याज दरों में किया बड़ा बदलाव, क्या अब महंगा हो जाएगा Loan?
  • साइबर ठगी के मामले में दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपि गिरफ्तार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR