• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, November 19, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

कावड़ यात्रा में महिला और दो बच्चों पर एसिड अटैक से मचा हड़कंप, बातचीत बंद करने पर भड़का आरोपी

Amish Kumari by Amish Kumari
August 18, 2026
in छत्तीसगढ़
कावड़ यात्रा में महिला और दो बच्चों पर एसिड अटैक से मचा हड़कंप, बातचीत बंद करने पर भड़का आरोपी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

 दुर्ग के नंदिनी थाना क्षेत्र में कावड़ यात्रा में शामिल महिला और उसके दो बच्चों पर मोटरसाइकिल सवार आरोपी ने एसिड फेंक दिया। हमले में महिला का चेहरा और गला झुलस गया, जबकि दोनों बच्चे भी घायल हुए हैं। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी महेश दास बैरागी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

READ ALSO

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अक्कवाना का दिखेगा असर, 20-21 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh news raipur: छत्तीसगढ़ में नवजात बच्चों का खरीद-फरोख्त का भांडाफोड़; तीन महिला गिरफ्तार

नंदिनी थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार आरोपी ने कावड़ यात्रा में निकली महिला और उसके दो बच्चों पर एसिड फेंककर घायल कर दिया। घटना के बाद घायल महिला और बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है। पुलिस ने घटना के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

 

कावड़ यात्रा के बीच महिला पर फेंका एसिड

नंदिनी थाना क्षेत्र के रवेलीडीह और अरसनारा के बीच सोमवार को कावड़ यात्रा में शामिल हुई महिला पर अज्ञात आरोपी द्वारा एसिड फेंककर फरार होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से महिला और उसके दोनों घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला का चेहरा और गला एसिड के कारण झुलस गया है, वहीं दोनों बच्चे भी हल्के रूप से झुलस गए हैं।

 

छह महीने पहले पेंट फैक्ट्री में हुई थी पहचान

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि करंजा भिलाई निवासी आरोपी महेश दास बैरागी और महिला की पहले से पहचान थी। दोनों की मुलाकात करीब छह महीने पहले एक पेंट फैक्ट्री में काम करने के दौरान हुई थी।

 

बातचीत बंद करने से नाराज था आरोपी

पुलिस के अनुसार, महिला द्वारा आरोपी से बातचीत बंद करने से वह नाराज था। इसी नाराजगी में आरोपी मोटरसाइकिल से कावड़ यात्रा में शामिल होने गई महिला के पास पहुंचा और उस पर एसिड फेंककर फरार हो गया। हमले में महिला और उसके दोनों बच्चे झुलस गए।

 

CCTV फुटेज से पुलिस आरोपी तक पहुंची

दुर्ग ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में एक युवक घटनास्थल के आसपास दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर महेश दास बैरागी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने एसिड अटैक करने की बात स्वीकार कर ली।

 

 

आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश

पुलिस ने मंगलवार को आरोपी महेश दास बैरागी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। वहीं, एसिड हमले में घायल महिला और उसके दोनों बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अक्कवाना का दिखेगा असर, 20-21 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट

November 19, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news raipur: छत्तीसगढ़ में नवजात बच्चों का खरीद-फरोख्त का भांडाफोड़; तीन महिला गिरफ्तार

November 18, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानें कब से शुरू होंगे 10वीं और 12वीं के Exam

November 18, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News : 27 नवंबर को मुख्यमंत्री का रघुनाथनगर आगमन प्रस्तावित, कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा

November 18, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुहेला में देंगे 459 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

November 18, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से गांव-गांव तक पहुंच रही धान खरीदी की सुविधा

November 18, 2026
Next Post
‘जन नायकन’ की OTT रिलीज तय, जानें कब और कहां देख पाएंगे थलापति विजय की फिल्म?

‘जन नायकन’ की OTT रिलीज तय, जानें कब और कहां देख पाएंगे थलापति विजय की फिल्म?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

द‍िवाली पर महिलाओं को फ्री में म‍िलेगा LPG स‍िलेंडर; यहां जानें पूरा डिटेल्स

LPG संकट: दिल्ली के होटल-रेस्टोरेंट में सिर्फ दो दिन का बैकअप, कल से Swiggy-Zomato की डिलीवरी पर असर संभव

March 10, 2026

Cg News: राखी का रिश्ता खास, विष्णु भैया का विश्वास, महतारी वंदन से बहनों को मिला आत्मनिर्भरता का प्रकाश

August 27, 2026
आज से ऑनलाइन गेमिंग के नियमों में बड़ा बदलाब, ये नहीं माने तो होगा सख्त कार्रवाई

आज से ऑनलाइन गेमिंग के नियमों में बड़ा बदलाब, ये नहीं माने तो होगा सख्त कार्रवाई

May 1, 2026
GST हटने के बाद, डीजल की कीमतें में पहली बार बड़ी गिरावट, यहां देखें लेटेस्ट रेट

GST हटने के बाद, डीजल की कीमतें में पहली बार बड़ी गिरावट, यहां देखें लेटेस्ट रेट

September 24, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Petrol Diesel Price Today: इन राज्यों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट, CNG की कीमत में भी 3 रुपए की वृद्धि, जानिए आज का रेट
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अक्कवाना का दिखेगा असर, 20-21 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट
  • Rashifal For Today : मेष समेत इन राशि वालों को आज होगा बड़ा धन लाभ, आर्थिक स्थिति में भी दिखेगा सुधार, पढ़िए दैनिक राशिफल!
  • Xiaomi 18 Pro: 200MP के दो कैमरे और दो डिस्प्ले के साथ Xiaomi ने ग्लोबली लॉन्च किया 18 Pro और 18 pro max, जानें कीमत और फीचर्स
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR