• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, October 8, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

शराब घोटाला मामले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, तीन साल से चल रहे थे फरार

Amish Kumari by Amish Kumari
July 8, 2026
in छत्तीसगढ़
शराब घोटाला मामले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, तीन साल से चल रहे थे फरार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग घोटालों के मुख्य आरोपियों में शामिल कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने हिरासत में लिया है. रामगोपाल अग्रवाल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष और नान (NAN) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. वे पिछले तीन वर्षों से फरार थे और उनकी तलाश ईडी (ED) और ईओडब्ल्यू (EOW) लंबे समय से कर रहे थे.

 

READ ALSO

Chhattisgarh news: भिलाई के केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग से मचा हड़कंप, 50 से ज्यादा ड्रम और दो टैंकर जले

Chhattisgarh Job Vacancy: छत्तीसगढ़ में 12 हजार से अधिक पदों पर सीधी भर्ती, सीएम आज सौपेंगे नियुक्ति पत्र

 

बता दें कि, कस्टम मिलिंग घोटाले के सिलसिले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को समन जारी किया गया था. मंगलवार को आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने उनके बेटे वैभव अग्रवाल से लंबी पूछताछ की थी. इसके बाद रामगोपाल अग्रवाल जो तीन साल से फरार थे EOW के सामने पेश हुए और अब उन्हें हिरासत में ले लिया गया है.

 

क्या है कोल लेवी घोटाला?

जांच एजेंसियों के अनुसार जुलाई 2020 और जून 2022 के बीच कोयले के ट्रांसपोर्टेशन के दौरान 25 प्रति टन का अवैध लेवी (शुल्क) वसूला गया. आरोप है कि ऑनलाइन परमिट प्रक्रिया को ऑफलाइन मोड में बदलकर वरिष्ठ अधिकारियों, राजनेताओं और अन्य लोगों की मिलीभगत से यह अवैध वसूली की गई. जांच रिपोर्ट से पता चलता है कि इस दौरान लगभग 540 करोड़ अवैध रूप से वसूले गए. जांच में यह भी पता चला कि गैर-कानूनी वसूली के लिए तालमेल बिठाने और पैसे इकट्ठा करने के मकसद से ‘पाल’, ‘दुर्ग’, ‘वीकली’, ‘टावर’, ‘टुडे’ और ‘जुगनू’ नाम के कई व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए थे. जांच एजेंसियों का दावा है कि पूरा नेटवर्क इन्हीं चैनलों के जरिए चलाया जाता था.

 

अब तक 11 लोग हो चुके हैं गिरफ्तार

इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) दोनों कर रहे हैं. अब तक ED ने लगभग 273 करोड़ की चल और अचल संपत्ति जब्त की है. इस मामले में पहले ही 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और स्पेशल कोर्ट में 35 आरोपियों के खिलाफ पांच चार्जशीट दायर की गई हैं. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि वैभव अग्रवाल से पूछताछ के बाद जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है.

 

क्या है कस्टम मिलिंग घोटाला?

छत्तीसगढ़ में कथित कस्टम मिलिंग घोटाले में धान की मिलिंग के लिए राइस मिलर्स को दिए जाने वाले इंसेंटिव पेमेंट में गड़बड़ी का मामला सामने आया है. EOW के अनुसार, 2015 से 2023 के बीच कुछ खास राइस मिलर्स को इन इंसेंटिव को बढ़ाने और उनके भुगतान से जुड़े नियमों का उल्लंघन करके अनुचित लाभ पहुंचाया गया. जांच एजेंसी का दावा है कि यह घोटाला लगभग 127 करोड़ का है.

 

शराब घोटाला

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले को राज्य के बड़े वित्तीय घोटालों में से एक माना जाता है. ED और EOW की जांच के अनुसार, 2019 और 2022 के बीच सरकारी शराब बिक्री व्यवस्था के भीतर काम कर रहे एक कथित सिंडिकेट ने अवैध शराब की बिक्री में मदद की और कमीशन-आधारित भ्रष्टाचार किया, जिससे राज्य के खजाने को नुकसान हुआ. जांच एजेंसियों का आरोप है कि इस पूरे नेटवर्क के कारण लगभग 3,200 करोड़ का घोटाला हुआ है.

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: भिलाई के केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग से मचा हड़कंप, 50 से ज्यादा ड्रम और दो टैंकर जले

October 8, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Job Vacancy: छत्तीसगढ़ में 12 हजार से अधिक पदों पर सीधी भर्ती, सीएम आज सौपेंगे नियुक्ति पत्र

October 8, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News : SIR में छूटे नाम अब दुबारा जुड़ेंगे, छत्तीसगढ़ में एक महीने चलेगा विशेष अभियान, 19 लाख वोटर्स के घर फिर पहुंचेगा BLO

October 7, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा का मौसम का मिजाज, हल्की बारिश के साथ उमस से मिलेगी राहत

October 7, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : छत्तीसगढ़ के इस जिले मे कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान

October 6, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : छत्तीसगढ़ ग्रामीण पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इतने अधिकारीयों कि बदली जिम्मेदारी.. देखे पूरी सूची

October 6, 2026
Next Post
निजी स्कूलों की मनमानी पर जिला प्रशासन सख्त, खरसिया के चैतन्य टेक्नो स्कूल के विरुद्ध हुई बड़ी कार्यवाही

निजी स्कूलों की मनमानी पर जिला प्रशासन सख्त, खरसिया के चैतन्य टेक्नो स्कूल के विरुद्ध हुई बड़ी कार्यवाही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

“ऑपरेशन_प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— 4 माजदा वाहनों से 14 टन 700 किलो लोहा एवं टीना कबाड़ समेत 31 लाख की संपत्ति जब्त

“ऑपरेशन_प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— 4 माजदा वाहनों से 14 टन 700 किलो लोहा एवं टीना कबाड़ समेत 31 लाख की संपत्ति जब्त

May 10, 2026
PM Kisan की 24वीं किस्त से पहले तुरंत पूरे करें ये काम, वरना अटक सकता है पैसा

PM Kisan की 24वीं किस्त से पहले तुरंत पूरे करें ये काम, वरना अटक सकता है पैसा

July 11, 2026

Cg News : विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान :पक्की छत से बदली जिंदगी, प्रधानमंत्री आवास योजना ने जशपुर के हजारों परिवारों के सपनों को दिया आकार

September 27, 2026
अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन का बड़ा अभियान, 06 प्रकरणों में 218 क्विंटल धान जप्त

अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन का बड़ा अभियान, 06 प्रकरणों में 218 क्विंटल धान जप्त

November 20, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Indigo Flight News: 17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo फ्लाइट पर गिरी बिजली, टूट गई नाक; जानिए कैसे बची यात्रियों की जान
  • Chhattisgarh news: भिलाई के केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग से मचा हड़कंप, 50 से ज्यादा ड्रम और दो टैंकर जले
  • Vivo: 8000mAh बैटरी के साथ Vivo ने सस्ते में लॉन्च किया वाटरप्रूफ फोन, जानें कीमत और फीचर्स
  • Atal Pension Yojana Eligibility: कौन ले सकता है Atal Pension का लाभ? यहां जानें Eligibility और जरूरी शर्तें
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR