• Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Cg News : मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के तहत शंकरपुर पॉलीक्लीनिक में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Amish Kumari by Amish Kumari
November 23, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Cg News:  राजनांदगांव 23 नवम्बर 2026।

मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना अंतर्गत हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन के मार्गदर्शन में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शंकरपुर पॉलीक्लीनिक में विशेष शिशु स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञों के समन्वय से आयोजित शिविर में कुल 40 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों में कुपोषण की समय पर पहचान, आवश्यक उपचार एवं बेहतर पोषण सुनिश्चित कर उनके समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देना है।
शिविर में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. धनंजय सिंह ठाकुर द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से लाए गए बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान गंभीर एवं मध्यम कुपोषित तथा अत्यंत कम वजन वाले बच्चों की शारीरिक वृद्धि, पोषण स्तर, मौसमी बीमारियों एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की विस्तृत जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निर्धारित स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के अनुसार बच्चों को आवश्यक उपचार एवं 9 प्रकार की दवाइयों का नि:शुल्क वितरण किया गया। साथ ही विशेष देखरेख एवं उपचार की आवश्यकता वाले बच्चों के अभिभावकों को उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर के दौरान अभिभावकों को बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के संबंध में जागरूक किया गया। चिकित्सकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों द्वारा बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार देने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, नियमित टीकाकरण कराने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। विशेष रूप से कुपोषित बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने एवं उनकी नियमित स्वास्थ्य निगरानी करने कहा गया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना अंतर्गत हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में कुपोषण की पहचान, समय पर उपचार एवं बेहतर पोषण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक तीन माह में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर न्यूट्रिशन, एम्स रायपुर के तकनीकी सहयोग से इन शिविरों का संचालन किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से कुपोषित बच्चों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर उनके पोषण स्तर में सुधार लाने तथा स्वस्थ बचपन की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. धनंजय सिंह ठाकुर, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शंकरपुर की डॉ. सुषमा साहू, डॉ. टिकेश केसरी, डॉ. भाविका टंडन, जिला प्रबंधक शहरी डॉ. पूजा मेश्राम, जिला न्यूट्रिशन को-ऑर्डिनेटर सुश्री जसप्रीत कौर, महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक, शंकरपुर पॉलीक्लीनिक के चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा मितानिन उपस्थित थे।

READ ALSO

Chhatisgarh News : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का आपसी समन्वय से प्राथमिकता के साथ करें निराकरण: कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा

Today Cg News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं का अयोध्या दर्शन का सपना

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का आपसी समन्वय से प्राथमिकता के साथ करें निराकरण: कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा

November 23, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं का अयोध्या दर्शन का सपना

November 23, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : पूर्व सांसद नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री

November 23, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धनोरा में दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

November 23, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. कालीचरण यादव के निधन पर जताया गहरा शोक

November 23, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं

November 23, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

कल से छठ का महापर्व शुरू, जानें नहाए- खाए से लेकर सूर्योदय अर्घ्य का शुभ मुहूर्त

कल से छठ का महापर्व शुरू, जानें नहाए- खाए से लेकर सूर्योदय अर्घ्य का शुभ मुहूर्त

October 24, 2025

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का दिखेगा असर! इन। जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश

November 20, 2026
रायगढ़ में रोजगार का सुनहरा मौका 23 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप, 126 पदों पर होगी सीधी भर्ती

छत्तीसगढ़ के इस जिले में लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 17 मार्च को कई पदों पर होगी भर्ती,8वीं पास भी कर सकते है आवेदन

March 11, 2026
सितंबर के पहले Property Tax जमा करने पर मिलेगी 5% की छूट, नगर निगम ने की ये बड़ी घोषणा…

सितंबर के पहले Property Tax जमा करने पर मिलेगी 5% की छूट, नगर निगम ने की ये बड़ी घोषणा…

September 6, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Cg News : मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के तहत शंकरपुर पॉलीक्लीनिक में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित
  • Chhatisgarh News : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का आपसी समन्वय से प्राथमिकता के साथ करें निराकरण: कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा
  • Today Cg News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं का अयोध्या दर्शन का सपना
  • Cg Currents News : पूर्व सांसद नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR