• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, November 28, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

सीएम हेल्पलाइन बनी दिव्यांग प्रफुल्ल बेक के लिए उम्मीद की नई राह

Amish Kumari by Amish Kumari
July 11, 2026
in छत्तीसगढ़
सीएम हेल्पलाइन बनी दिव्यांग प्रफुल्ल बेक के लिए उम्मीद की नई राह
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 11 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेश के जरूरतमंद नागरिकों के लिए भरोसेमंद सहारा बनकर उभर रही है। जशपुर जिले के बाबू सजबहार निवासी दिव्यांग प्रफुल्ल बेक की समस्या का त्वरित समाधान इसकी संवेदनशील और प्रभावी कार्यप्रणाली का प्रेरक उदाहरण है।

READ ALSO

Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में 25 जनवरी से शुरू होगा जनगणना 2027 दूसरा चरण, 72 हजार से अधिक कर्मचारी पहुंचेंगे घर-घर

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार हादसे का शिकार, रायपुर AIIMS में हुईं भर्ती

प्रफुल्ल बेक चलने-फिरने में असमर्थ हैं। समाज कल्याण विभाग द्वारा उन्हें गत वर्ष मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई थी, जिससे उनका दैनिक जीवन काफी आसान हो गया था। लेकिन तकनीकी खराबी के कारण पिछले चार माह से ट्राइसाइकिल बंद पड़ी थी। इससे उनका घर से बाहर निकलना लगभग असंभव हो गया था और छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था।

अपनी परेशानी से राहत पाने के लिए प्रफुल्ल बेक ने 28 जून 2026 को सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही समाज कल्याण विभाग ने बिना विलंब कार्रवाई करते हुए संबंधित एजेंसी को उनके घर भेजा। आवश्यक मरम्मत के बाद कुछ ही दिनों में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल फिर से सुचारु रूप से चलने लगी।

प्रफुल्ल बेक ने बताया कि यह ट्राइसाइकिल उनके लिए केवल एक साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर जीवन का आधार है। इसके बंद होने से उनका दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया था। अब ट्राइसाइकिल ठीक होने के बाद वे फिर से अपने जरूरी कार्य स्वयं कर पा रहे हैं और पहले की तरह स्वतंत्र रूप से आवागमन कर रहे हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, ष्सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करने के कुछ ही दिनों में मेरी समस्या का समाधान हो गया। अब मेरी मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल फिर से चलने लगी है और मैं दोबारा आत्मनिर्भर महसूस कर रहा हूं। मुख्यमंत्री जी की संवेदनशील पहल और प्रशासन की तत्परता ने मेरी बड़ी परेशानी दूर कर दी।

प्रफुल्ल बेक की यह कहानी बताती है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन केवल शिकायत निवारण का माध्यम नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रभावी मंच बन चुकी है। समयबद्ध कार्रवाई, संवेदनशील प्रशासन और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के साथ शासन आम नागरिकों के जीवन को सरल और सम्मानजनक बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में 25 जनवरी से शुरू होगा जनगणना 2027 दूसरा चरण, 72 हजार से अधिक कर्मचारी पहुंचेंगे घर-घर

November 28, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार हादसे का शिकार, रायपुर AIIMS में हुईं भर्ती

November 28, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samchar: कोरबा में इस दिन लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला, 1,355 पदों पर होगी भर्ती

November 28, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले से 24 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था रवाना

November 27, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और अतिरिक्त बोनस के लिए किसान राज सोनी ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

November 27, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 7 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण

November 27, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में विज्ञान शिक्षा को मिल रहा नवाचार का नया आयाम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में विज्ञान शिक्षा को मिल रहा नवाचार का नया आयाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सरकार का बड़ा एक्शन, WhatsApp को डिवाइस ID ब्लॉक करने का निर्देश, ठगी पर लगेगी लगाम

डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सरकार का बड़ा एक्शन, WhatsApp को डिवाइस ID ब्लॉक करने का निर्देश, ठगी पर लगेगी लगाम

March 22, 2026

SSC junior Engineer Recruitment: SSC ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकाली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

September 5, 2026

Ayushman Card eKYC: घर बैठे मोबाइल से ऐसे करें Ayushman Card eKYC, एक Click में यहां जानें आसान तरीका

August 23, 2026

School Holiday in September: सितंबर माह में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल, यहां देखें लिस्ट

August 30, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में 25 जनवरी से शुरू होगा जनगणना 2027 दूसरा चरण, 72 हजार से अधिक कर्मचारी पहुंचेंगे घर-घर
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार हादसे का शिकार, रायपुर AIIMS में हुईं भर्ती
  • Health And Fitness: सर्दियों में भीगी हुई मूंगफली ज़्यादा फायदेमंद या भुनी हुई? जानें किससे मिलेगा भरपूर पोषण?
  • Chhattisgarh samchar: कोरबा में इस दिन लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला, 1,355 पदों पर होगी भर्ती
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR