• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, November 28, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में 25 जनवरी से शुरू होगा जनगणना 2027 दूसरा चरण, 72 हजार से अधिक कर्मचारी पहुंचेंगे घर-घर

Amish Kumari by Amish Kumari
November 28, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Chhattisgarh news today छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस चरण में प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति की जनसांख्यिकीय और सामाजिक-आर्थिक जानकारी जुटाई जाएगी। जनगणना का कार्य फरवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए प्रदेश में 72 हजार से अधिक प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाएगी। जनगणना की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी। इसके तहत 10 से 24 जनवरी 2027 तक नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, जबकि 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना करेंगे। खास बात यह है कि स्व-गणना की सुविधा ऐच्छिक होगी, यानी नागरिकों के लिए इसे करना अनिवार्य नहीं है।

 

READ ALSO

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार हादसे का शिकार, रायपुर AIIMS में हुईं भर्ती

Chhattisgarh samchar: कोरबा में इस दिन लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला, 1,355 पदों पर होगी भर्ती

 

जनगणना के कार्य को समयबद्ध, त्रुटिरहित और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए शुक्रवार को मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें मुख्य सचिव ने सभी जिला कलेक्टरों, संभागायुक्तों और जिला जनगणना अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने तथा मैदानी स्तर पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यशाला में डिप्टी रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया वृषाली वराडे, अपर मुख्य सचिव निहारिका बारिक, जनगणना निदेशक कार्तिकेय गोयल सहित प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर, संभागायुक्त और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे

प्रगणकों, पर्यवेक्षकों की नियुक्ति और प्रशिक्षण जरूरी

भारत की जनगणना की डिप्टी रजिस्ट्रार जनरल वृषाली वराडे ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया गया है, जबकि द्वितीय चरण में प्रत्येक व्यक्ति की व्यक्तिगत जनगणना की जाएगी। इसमें जनसांख्यिकीय एवं सामाजिक-आर्थिक जानकारियां संकलित की जाएंगी। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर देश और राज्यों की विकास योजनाओं एवं नीतियों का निर्माण किया जाता है। इसलिए जनगणना के आंकड़ों की विश्वसनीयता और शुद्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

उन्होंने कहा कि जनगणना के लिए बड़ी संख्या में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के साथ उनका गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण भी आवश्यक है। प्रगणकों को प्रत्येक व्यक्ति से निर्धारित प्रश्नों के माध्यम से जानकारी प्राप्त करनी होगी। इसमें प्रजनन, दिव्यांगता, धर्म एवं जाति जैसे महत्वपूर्ण विषयों से संबंधित प्रश्न भी शामिल हैं।

 

उन्होंने जिला जनगणना अधिकारियों से सोशल मीडिया के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाने तथा जनगणना से संबंधित किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी या अफवाह का तत्काल खंडन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शोधकर्ताओं सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोग उच्च गुणवत्ता वाले जनगणना आंकड़ों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ऐसे में आंकड़ों की विश्वसनीयता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

 

प्रशिक्षण, पर्यवेक्षण और मॉनिटरिंग पर रहेगा जोर

मुख्य सचिव विकासशील ने कहा कि जनगणना का प्रथम चरण बेहतर ढंग से पूरा किया गया है। अब द्वितीय चरण को भी पूरी गंभीरता और समयबद्धता के साथ संपन्न करना है। उन्होंने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि वे जनगणना संबंधी दिशा-निर्देशों का स्वयं अध्ययन करें और अपनी टीम को स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंपें।

 

उन्होंने कहा कि समय-सीमा का पालन, प्रगणकों का बेहतर प्रशिक्षण, पर्यवेक्षण एवं नियमित मॉनिटरिंग इस कार्य की सफलता के प्रमुख आधार हैं। प्रगणकों को नागरिकों और परिवारों से सहज संवाद स्थापित कर सही जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षित किया जाए। नागरिकों की सहायता के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

 

जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादलों पर रोक

मुख्य सचिव ने जनगणना के दौरान नागरिकों के बीच किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति नहीं बनने देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को स्पष्ट रूप से बताया जाए कि जनगणना में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल आंकड़ों का संकलन है। इसका किसी प्रकार के प्रमाण पत्र अथवा अन्य शासकीय पात्रता से कोई संबंध नहीं है।

 

उन्होंने जनगणना कार्य में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण पर रोक संबंधी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को भी कहा।

 

नागरिकों में विश्वास और सहयोग का वातावरण बनाना जरूरी

अपर मुख्य सचिव निहारिका बारिक ने कहा कि जनगणना के प्रति नागरिकों में विश्वास एवं सहयोग का वातावरण बनाना जरूरी है। इसके लिए प्रगणकों को प्रशिक्षित किया जाए कि वे परिवारों से किस प्रकार संवाद करें और आवश्यक जानकारी सहजता से प्राप्त करें।

 

उन्होंने बस्तर के हाट-बाजारों सहित ग्रामीण एवं स्थानीय स्तर पर जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित करने तथा लोगों को जनगणना की पूरी प्रक्रिया के बारे में सरल भाषा में जानकारी देने का सुझाव दिया।

 

प्रदेश के सभी 33 जिलों में होगी जनसंख्या गणना

जनगणना के द्वितीय चरण में प्रदेश के सभी 33 जिलों, 14 नगर निगमों, 19,978 गांवों एवं 195 नगरों में जनसंख्या गणना की जाएगी। इसके लिए 47 प्रमुख जनगणना अधिकारियों एवं 472 चार्ज के माध्यम से प्रशासनिक व्यवस्था की गई है।

 

प्रदेश में अनुमानित 60,682 गणना ब्लॉक बनाए जाएंगे। इनके लिए 10 प्रतिशत आरक्षित कर्मियों सहित कुल 62,102 प्रगणकों एवं 10,667 पर्यवेक्षकों की आवश्यकता होगी। इस तरह लगभग 72,769 प्रगणक और पर्यवेक्षक जनगणना की जिम्मेदारी संभालेंगे। व्यवस्था के तहत लगभग छह प्रगणकों पर एक पर्यवेक्षक तैनात रहेगा।

 

प्रत्येक गणना ब्लॉक में होगी लगभग 800 की आबादी

प्रथम चरण में गठित मकान सूचीकरण ब्लॉकों को द्वितीय चरण में गणना ब्लॉकों में परिवर्तित किया जाएगा। प्रत्येक गणना ब्लॉक में लगभग 800 लोगों की आबादी शामिल होगी। अधिक जनसंख्या वाले ब्लॉकों को आवश्यकतानुसार उप-गणना ब्लॉकों में विभाजित किया जाएगा।

 

नए बसाहटों, झुग्गी बस्तियों, बहुमंजिला इमारतों तथा आवासीय एवं व्यावसायिक भवनों को भी गणना में शामिल किया जाएगा। मकान सूचीकरण ब्लॉकों की सीमाओं में विसंगतियों, क्षेत्रों के दोहराव एवं छूट गई बसाहटों का निराकरण 30 नवंबर 2026 तक करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

पांच स्तरीय प्रशिक्षण व्यवस्था से तैयार होंगे जनगणना कर्मी

जनगणना कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पांच स्तरीय प्रशिक्षण व्यवस्था बनाई गई है। राष्ट्रीय प्रशिक्षकों, मास्टर ट्रेनर्स तथा जिला एवं चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है।

 

फील्ड ट्रेनर्स के लिए 2 से 12 दिसंबर तक जिला मुख्यालयों में तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 21 दिसंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को चार्ज स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 

डिजिटल एप और पोर्टल से होगी निगरानी

जनगणना के लिए विशेष मोबाइल एप विकसित किया गया है, जो 16 भाषाओं में उपलब्ध होगा। इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं होने पर भी एप के माध्यम से ऑफलाइन जानकारी दर्ज की जा सकेगी।

 

जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली (CMMS) पोर्टल के माध्यम से गणना ब्लॉकों का गठन, कार्य आवंटन, प्रशिक्षण एवं कार्यों की निगरानी की जाएगी। नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता एवं सुरक्षा के लिए पासवर्ड, ओटीपी और डेटा एन्क्रिप्शन जैसी तकनीकों का उपयोग किया जाएगा।

 

जनजागरूकता अभियान से बढ़ेगी नागरिकों की सहभागिता

Chhattisgarh news todayजनगणना के प्रति नागरिकों में जागरूकता एवं विश्वास बढ़ाने के लिए दिसंबर 2026 के मध्य से 28 फरवरी 2027 तक व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। विभिन्न विभागों के सहयोग से जनगणना की प्रक्रिया, प्रमुख तिथियों एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के संबंध में आम लोगों को जागरूक किया जाएगा। जनगणना के सफल संचालन के लिए विभागीय समन्वय, नियमित निगरानी, तकनीकी सहयोग और आंकड़ों के सत्यापन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार हादसे का शिकार, रायपुर AIIMS में हुईं भर्ती

November 28, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samchar: कोरबा में इस दिन लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला, 1,355 पदों पर होगी भर्ती

November 28, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले से 24 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था रवाना

November 27, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और अतिरिक्त बोनस के लिए किसान राज सोनी ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

November 27, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 7 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण

November 27, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत केसीजी जिले से 21 तीर्थयात्री रवाना

November 27, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

24 दिनों की बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च हुआ Redmi Watch 6, जानें कीमत और फीचर्स

24 दिनों की बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च हुआ Redmi Watch 6, जानें कीमत और फीचर्स

October 24, 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन के द्वारा 10 बसें संचालित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बस्तर में होगा ‘वृहद महतारी वंदन सम्मेलन–2026:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त

March 7, 2026

Raigarh News : अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी के सख्त निर्देश: पेंडेंसी पर नाराजगी, अपराध निकाल में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

September 12, 2026

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें, 26 नवंबर से 23 दिन तक 65 ट्रेनें रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट

November 25, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में 25 जनवरी से शुरू होगा जनगणना 2027 दूसरा चरण, 72 हजार से अधिक कर्मचारी पहुंचेंगे घर-घर
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार हादसे का शिकार, रायपुर AIIMS में हुईं भर्ती
  • Health And Fitness: सर्दियों में भीगी हुई मूंगफली ज़्यादा फायदेमंद या भुनी हुई? जानें किससे मिलेगा भरपूर पोषण?
  • Chhattisgarh samchar: कोरबा में इस दिन लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला, 1,355 पदों पर होगी भर्ती
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR