• Privacy Policy
  • About Us
Monday, July 13, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत साइबर और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में महिला सटोरिया गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
July 13, 2026
in रायगढ़
“ऑपरेशन अंकुश” के तहत साइबर और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में महिला सटोरिया गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

READ ALSO

तंबाकू के खिलाफ सख्त अभियान तेज, स्वास्थ्य अमले को प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश

जिंदल आशा के विशेष खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

*13 जुलाई, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिलेभर में संचालित “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के क्रम में शनिवार 11 जुलाई को थाना साइबर एवं थाना चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम जामगांव कोलाईबहाल में सट्टा पट्टी लिखकर अवैध रूप से हार-जीत का खेल संचालित करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से सट्टा पट्टी, नगदी ₹5,370, एक मोबाइल फोन एवं सट्टा लेखन में प्रयुक्त सामग्री बरामद कर जब्त की है।

पुलिस को 11 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम जामगांव कोलाईबहाल के बाजारपारा क्षेत्र में सायजान अली नामक महिला अपने घर के पास लोगों से रुपए-पैसों का दांव लगवाकर सट्टा पट्टी लिख रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना साइबर एवं थाना चक्रधरनगर की संयुक्त टीम ने स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में मौके पर दबिश दी। पुलिस ने महिला को सट्टा गतिविधि संचालित करते हुए पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम सायजान अली पति असगर अली, उम्र 42 वर्ष, निवासी बाजारपारा, कोलाईबहाल, थाना चक्रधरनगर बताया तथा सट्टा पट्टी लिखने की बात स्वीकार की।

तलाशी के दौरान आरोपी महिला के कब्जे से एक कोरे कागज पर विभिन्न अंकों में ₹1,450 के सट्टे का लेखा-जोखा, पोको कंपनी का मोबाइल फोन, जिसमें व्हाट्सएप एप्लीकेशन पर सट्टा पट्टी का रिकॉर्ड पाया गया, एक डॉट पेन तथा ₹5,370 नगद बरामद कर गवाहों के समक्ष जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 के तहत थाना चक्रधरनगर में अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

इस सफल कार्रवाई में थाना चक्रधरनगर के प्रधान आरक्षक दिलीप कुमार भानू तथा थाना साइबर के सहायक उप निरीक्षक ज्योत्सना शर्मा, आरक्षक नवीन शुक्ला, मनोज पटनायक एवं संतराम केंवट की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध इसी प्रकार की सतत और सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*”जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियां सामाजिक एवं आर्थिक अपराधों को बढ़ावा देती हैं। रायगढ़ पुलिस ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कठोर और निरंतर कार्रवाई कर रही है।”*

Related Posts

तंबाकू के खिलाफ सख्त अभियान तेज, स्वास्थ्य अमले को प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश
रायगढ़

तंबाकू के खिलाफ सख्त अभियान तेज, स्वास्थ्य अमले को प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश

July 13, 2026
जिंदल आशा के विशेष खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम
रायगढ़

जिंदल आशा के विशेष खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

July 13, 2026
24 घंटे में मिली ट्राइसाइकिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दिव्यांग गणेश राम यादव के जीवन को मिली नई रफ्तार
रायगढ़

24 घंटे में मिली ट्राइसाइकिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दिव्यांग गणेश राम यादव के जीवन को मिली नई रफ्तार

July 12, 2026
मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद ने लगाये “हिंन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद”
रायगढ़

मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद ने लगाये “हिंन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद”

July 12, 2026
होटलों की सघन जांच अभियान : सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर पुलिस ने दी होटल संचालक को समझाइश, उग्र होन पर पुलिस ने की सख्त विरुद्ध कार्रवाई
रायगढ़

होटलों की सघन जांच अभियान : सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर पुलिस ने दी होटल संचालक को समझाइश, उग्र होन पर पुलिस ने की सख्त विरुद्ध कार्रवाई

July 11, 2026
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का सख्त संदेश— लंबित अपराधों का समयबद्ध निराकरण करें, पीड़ितों को मिले त्वरित न्याय
रायगढ़

क्राइम मीटिंग में एसएसपी का सख्त संदेश— लंबित अपराधों का समयबद्ध निराकरण करें, पीड़ितों को मिले त्वरित न्याय

July 11, 2026
Next Post
2002 की वोटर लिस्ट में नाम नहीं है? तो परेशान ना हो, अब ऐसे भरें SIR फॉर्म, 29 जुलाई है आखिरी तारीख

2002 की वोटर लिस्ट में नाम नहीं है? तो परेशान ना हो, अब ऐसे भरें SIR फॉर्म, 29 जुलाई है आखिरी तारीख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, अग्रिम जमानत याचिका की दायर, इस दिन होगी सुनवाई

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, अग्रिम जमानत याचिका की दायर, इस दिन होगी सुनवाई

August 3, 2025
बड़ा हादसा; ग्रामीणों से भरी नाव पलट ने से 22 लोग लापता, सर्च अभियान जारी

बड़ा हादसा; ग्रामीणों से भरी नाव पलट ने से 22 लोग लापता, सर्च अभियान जारी

October 30, 2025
छत्तीसगढ़ में SIR के पहले चरण की मतगणना पूरी; वोटर्स कल से वेबसाइट पर देख सकेंगे अपना नाम…

छत्तीसगढ़ में SIR के पहले चरण की मतगणना पूरी; वोटर्स कल से वेबसाइट पर देख सकेंगे अपना नाम…

December 22, 2025
छत्तीसगढ़ में नाबालिग आदिवासी लड़की से लिफ्ट का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में नाबालिग आदिवासी लड़की से लिफ्ट का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

May 17, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • 13 से 19 जुलाई के बीच ओटीटी पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज, समांथा की ‘मा इंटी बंगारम’ भी हो रही रिलीज
  • नागालैंड में असम राइफल्स की गाड़ी में धमाका, एक जवान शहीद, 4 घायल; IED ब्लास्ट की आशंका
  • 2002 की वोटर लिस्ट में नाम नहीं है? तो परेशान ना हो, अब ऐसे भरें SIR फॉर्म, 29 जुलाई है आखिरी तारीख
  • “ऑपरेशन अंकुश” के तहत साइबर और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में महिला सटोरिया गिरफ्तार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR