भारत में एक बार फिर सबसे खतरनाक वायरस ने दस्तक दी है। जी हां हम बात कर रहें है कोरोना वायरस (Covid Positive) की। आंध्र प्रदेश से कल कोरोना से दो लोगों की मौत की खबर सामने आई थी, इसी बीच अब खबर आ रही है कि गायक और पूर्व बिग बॉस (Bigg Boss) प्रतियोगी जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu Covid Positive) कोरोना पॉजिटिव है और अस्पताल में भर्ती है। जान कुमार सानू ने अस्पताल के बिस्तर से एक वीडियो शेयर करते हुए, सिंगर ने मजेदार कैप्शन के साथ लिखा- ‘चाइना से आया मेरा दोस्त, कोविड को सलाम करो।’
हालिया मामले के बाद अब सभी क्ले मन में ये सवाल उठ रहें होंगे कि क्या कोविड-19 अभी खत्म नहीं हुआ है? कहीं फिर से वो पुराना दौर वापस तो नहीं आ रहा है?
आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत के बाद पड़ोसी राज्य ओडिशा ने एहतियात के तौर पर सतर्कता बढ़ा दी है। राज्य सरकार ने निगरानी और कोविड जांच तेज करने के साथ सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि ओडिशा में फिलहाल कोरोना का कोई सक्रिय मामला सामने नहीं आया है।
अस्पतालों को आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने के निर्देश
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार आंध्र प्रदेश में बढ़ते मामलों और दोनों राज्यों के बीच लोगों की आवाजाही को देखते हुए संक्रमण की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अब तक ओडिशा में लिए गए सभी सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में हाल के दिनों में कोरोना के कई नए मामले सामने आए हैं। 9 जुलाई को एक 46 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके अलावा एक अन्य मरीज की भी संक्रमण से मौत होने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद वहां रैपिड रिस्पॉन्स टीमें तैनात कर दी गई हैं और अस्पतालों को आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकार ने कोरोना टेस्ट किया अनिवार्य
इधर, ओडिशा सरकार ने सभी अस्पतालों से कहा है कि गंभीर सांस संबंधी बीमारी (SARI) वाले प्रत्येक मरीज का कोरोना टेस्ट अनिवार्य रूप से किया जाए। वहीं, फ्लू जैसे लक्षण (ILI) वाले प्रत्येक 100 मरीजों में कम से कम पांच की कोविड जांच की जाएगी। किसी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा, ताकि संक्रमण के वैरिएंट की पहचान की जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को जांच, निगरानी और रिपोर्टिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जरूरत पड़ने पर आइसोलेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने और संदिग्ध मरीजों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, बल्कि सतर्क रहें। बुखार, खांसी, गले में खराश या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। नियमित रूप से हाथ धोने और साफ-सफाई बनाए रखने की भी सलाह दी गई है।
आंध्र प्रदेश में 2 मौतों से हड़कंप, मुंबई में सिंगर कुमार सानू के बेटे संक्रमित
आंकड़ों के मुताबिक, पिछले कुछ हफ्तों के भीतर अकेले आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते दो मरीजों की जान जा चुकी है, जबकि राज्य में फिलहाल 8 एक्टिव केस (सक्रिय मामले) दर्ज हैं. वहीं, मुंबई में भी कोरोना का नया मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. मशहूर बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर कुमार सानू के बेटे और ‘बिग बॉस’ के पूर्व कंटेस्टेंट जान कुमार सानू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जान ने 12 जुलाई, 2026 को खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को यह जानकारी दी. फिलहाल उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.
फेफड़ों को कर रहा है पूरी तरह खराब, एक्स-रे रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
कोरोना वायरस का यह नया रूप मरीजों के फेफड़ों पर सीधा और बेहद घातक हमला कर रहा है. हाल ही में आंध्र प्रदेश के कडप्पा (मासापेटा इलाका) में जान गंवाने वाले 46 वर्षीय व्यक्ति के मामले में डॉक्टरों ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है. गंभीर निमोनिया, तेज खांसी और सांस लेने में अत्यधिक तकलीफ के बाद जब मरीज को अस्पताल लाया गया, तो डॉक्टरों ने उसका एक्स-रे किया. रिपोर्ट में सामने आया कि वायरस ने महज कुछ ही दिनों के भीतर मरीज के दोनों फेफड़ों (Lungs) को पूरी तरह डैमेज कर दिया था, जिसके कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई















