• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, October 18, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

काला हिरण फिल्म का टीजर Out, सलमान खान के मामले पर आधारित है ये फिल्म

Amish Kumari by Amish Kumari
July 17, 2026
in मनोरंजन
काला हिरण फिल्म का टीजर Out, सलमान खान के मामले पर आधारित है ये फिल्म
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

 पिछले कुछ समय से फिल्मी गलियारों में ‘काला हिरण- द बैटल फॉर लेगेसी’ को लेकर काफी बवाल मचा हुआ था, बताया जा रहा था कि ये फिल्म सलमान खान के काला हिरण केस से प्रेरित होकर बनाई गई हैं, जिसके बाद लगातार इसपर रोक लगाने की मांग की जा रही थी, लेकिन आखिरकार लंबे इंतजार के बाद ‘काला हिरण- द बैटल फॉर लेगेसी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें शुरुआत से लेकर आखिर तक कोर्टरूम ड्रामा देखने को मिल रहा है. करीब 1 मिनट 56 सेकंड के इस टीजर में शिकार मामले, गवाहों के बयान, पुलिस जांच और अदालत में चल रही बहस को दिखाया गया है.

 

READ ALSO

Gajab Raat Trailer: मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गजब रात’ का ट्रेलर रिलीज, भ्रष्ट पुलिसवाला बन छाए एक्टर

OTT relese this week: ‘आवारापन 2’ से लेकर ‘रिपोर्टिंग लाइव’ तक OTT पर रिलीज होगी 16 नई फिल्‍में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई विवाद पर आधारित-

 

बता दें कि फिल्म में अभिनेता काशिफ इकबाल खान ने अयान खान का किरदार निभाया है, जिसे बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से प्रेरित बताया जा रहा है. फिल्म को लेकर आरोप है कि यह सलमान खान से जुड़े साल 1998 के काला हिरण शिकार मामले और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई विवाद पर आधारित है, लेकिन मेकर्स ने साफ तौर पर इससे इंकार किया है.

 

 

टीजर की शुरुआत अभिनेता गोविंद नामदेव की आवाज से होती है, जो फिल्म में बिश्नोई समाज के वकील के किरदार में नजर आ रहे हैं. कोर्ट में सुनवाई के दौरान वह एक गवाह को पेश करते हैं और उससे पूछते है- ‘उस दिन आपने क्या देखा, बिना डर के अदालत को बताइए.’ गवाह अदालत में बयान देते हुए कहता है- ‘रात के करीब 11 बज रहे थे, तभी एक के बाद एक दो गोलियों के चलने की आवाज सुनाई दी. हम समझ गए कि कोई हिरण का शिकार कर रहा है. टीजर में एक अन्य गवाह भी नजर आता है, जो कहता है कि यह सिर्फ हिरण पर गोली चलाने की बात नहीं थी, बल्कि उनके गुरु जमेश्वर के बताए सिद्धांतों पर हमला था. इसके दौरान जंगल की रात, जिप्सी में शिकार के लिए जाते किरदार, गोली चलने और गांव वालों के विरोध जैसे कई सीन्स दिखाए गए हैं.जैसे-जैसे टीजर आगे बढ़ता है, कहानी में सस्पेंस बढ़ता हुआ दिखाई देता है.

 

परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी-

कोर्ट में गोविंद नामदेव का किरदार पुलिस अधिकारियों से सवाल करता नजर आता है. वह एक पुलिस अधिकारी से पूछता है कि क्या किसी सुपरस्टार को बचाने के लिए ऊपर से दबाव बनाया गया था. इसके अलावा एक स्थानीय व्यक्ति कोर्ट में दावा करता है कि उसे धमकी दी गई थी कि अगर उसने अयान खान के खिलाफ गवाही दी तो उसके परिवार को नुकसान पहुंचाया जाएगा. टीजर में आगे दिखाया जाता है कि अयान खान पर गवाहों को डराने, ड्राइवर को गायब करने और डॉक्टरों को खरीदने जैसे आरोप लगाए जाते हैं, एक चश्मदीद गवाह कोर्ट में कहता है कि हिरण को बहुत करीब से गोली मारी गई थी. इन आरोपों से अयान खान परेशान नजर आता है और अपने वकील से मामले को संभालने के लिए कहता है.

 

टीजर के आखिर में काशिफ इकबाल खान का एक डायलॉग भी सुनाई देता है, जिसमें वह कहते हैं, जितने रुपयों में मेरी एक फिल्म बनती है, उतने में मैं ऐसे एक हजार ड्राइवर खरीदकर उनके बयान को कोर्ट में बदल सकता हूं. बता दें कि फिल्म के फर्स्ट लुक में अयान खान का लुक सलमान खान से मिलता-जुलता नजर आया था. उसे सलमान की तरह ब्रेसलेट पहने हुए भी दिखाया गया है. आरोप है कि फिल्म के मेकर्स ने विवाद से बचने के लिए किरदारों के नाम बदल दिए हैं. फिल्म में सलमान खान से प्रेरित किरदार का नाम अयान खान रखा गया है, जबकि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से प्रेरित किरदार को लॉयन बिश्नोई नाम दिया गया है.

Related Posts

मनोरंजन

Gajab Raat Trailer: मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गजब रात’ का ट्रेलर रिलीज, भ्रष्ट पुलिसवाला बन छाए एक्टर

October 15, 2026
मनोरंजन

OTT relese this week: ‘आवारापन 2’ से लेकर ‘रिपोर्टिंग लाइव’ तक OTT पर रिलीज होगी 16 नई फिल्‍में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट

October 13, 2026
मनोरंजन

Udta Teer 2nd Trailer; आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ का नया ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज

October 13, 2026
मनोरंजन

Awarapan 2 OTT: सिनेमाघरों के बाद OTT पर रिलीज होगी इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’, जानें कब और कहां देखें फिल्म

October 9, 2026
मनोरंजन

Nana Patekar Passes Away: मशूहर अभिनेता नाना पाटेकर का हार्ट अटैक से निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

October 8, 2026
मनोरंजन

ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होने जा रहीं ये 5 फिल्में सीरीज, लिस्ट में देखे कौन – कौन सा शामिल है नाम

October 5, 2026
Next Post
सरकारी कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर, NPS देरी होने पर कर्मचारी को मिलेगा ब्याज

सरकारी कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर, NPS देरी होने पर कर्मचारी को मिलेगा ब्याज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों संग ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 129वीं कड़ी का श्रवण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों संग ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 129वीं कड़ी का श्रवण

December 28, 2025
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कॉफी टेबल बुक का किया अनावरण

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कॉफी टेबल बुक का किया अनावरण

December 14, 2025
पुसौर में रायगढ़ पुलिस का वृहत जन-जागरूकता कार्यक्रम—साइबर सुरक्षा, सुदृढ बीट सिस्टम, नशा मुक्ति, वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान का दिया गया संदेश

पुसौर में रायगढ़ पुलिस का वृहत जन-जागरूकता कार्यक्रम—साइबर सुरक्षा, सुदृढ बीट सिस्टम, नशा मुक्ति, वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान का दिया गया संदेश

April 19, 2026

Health And Fitness: 15 दिनों तक इलायची खाने से शरीर को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, जानें एक दिन में कितना खाएं?

August 22, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Air India Suspend Saudi Flights: एअर इंडिया का बड़ा फैसला: सऊदी अरब की उड़ानों पर 24 अक्तूबर तक बढ़ाई रोक, जाने क्या? है वजह
  • Chhatisgarh News : विशेष लेख : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन, पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास
  • Raigarh News : किंडर वैली प्ले स्कूल में धूमधाम से मना नवरात्रि उत्सव – मां दुर्गा के स्वरूप में सजी बालिका रही आकर्षण का केंद्र
  • Today Cg News : सेवा की कहानी :मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से सरदार बसंत सिंह को मिली 62,790 की छूट
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR