• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, September 1, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

सरकारी कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर, NPS देरी होने पर कर्मचारी को मिलेगा ब्याज

Amish Kumari by Amish Kumari
July 17, 2026
in देश
सरकारी कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर, NPS देरी होने पर कर्मचारी को मिलेगा ब्याज
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

आपके वेतन से नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) का अंशदान कट तो रहा है, लेकिन समय पर आपके पेंशन खाते में जमा नहीं हो रहा है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग (Department of Expenditure-DoE) ने सभी सरकारी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कर्मचारियों के NPS योगदान को तय समय-सीमा के भीतर पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) के पास जमा किया जाए. मंत्रालय का कहना है कि देरी होने से कर्मचारियों के रिटायरमेंट फंड पर सीधा असर पड़ता है और उनका निवेश बढ़ने का मौका कम हो जाता है.

 

READ ALSO

Swine Flu Infection in CG: छत्तीसगढ़ में लगातार सामने आ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Nepal flood: नेपाल में मलबे में दबे एक घर से 23 शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 939 हो गई ; 4000 से ज्यादा अभी भी लापता

 

देरी होने पर कर्मचारी को मिलेगा ब्याज

13 जुलाई 2026 को जारी कार्यालय ज्ञापन (Office Memorandum) में DoE ने कहा है कि अगर किसी कर्मचारी का मासिक NPS अंशदान तय समय के बाद उसके पेंशन खाते में जमा होता है, तो कर्मचारी को उस देरी की अवधि का ब्याज भी दिया जाएगा. यह ब्याज पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) की उस समय लागू ब्याज दर के बराबर होगा. फिलहाल PPF पर 7.1% सालाना ब्याज मिल रहा है. यानी यदि विभाग की लापरवाही से NPS में पैसा देर से जमा होता है, तो कर्मचारी को उसका आर्थिक नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा.

जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

वित्त मंत्रालय ने यह भी साफ कर दिया है कि यदि NPS में योगदान जमा करने में देरी प्रशासनिक लापरवाही की वजह से हुई है, तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी. विभागाध्यक्ष (Head of Department) या मुख्य लेखा नियंत्रक (Chief Controller of Accounts) पूरे मामले की जांच करेंगे और यह तय करेंगे कि देरी के लिए कौन जिम्मेदार है.

 

यदि जांच में किसी अधिकारी की गलती सामने आती है, तो कर्मचारी को दिए गए ब्याज की भरपाई उसी अधिकारी से कराई जाएगी. इसके अलावा संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है.

 

TDS नियमों की तरह तय होगी जिम्मेदारी

कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, दोषी अधिकारी की जिम्मेदारी और आर्थिक दायित्व तय करने का तरीका वही होगा, जो आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 201(1A) के तहत TDS जमा करने में देरी के मामलों में अपनाया जाता है. यानी सरकार इस मामले को वित्तीय लापरवाही मानते हुए तय नियमों के अनुसार कार्रवाई करेगी.

 

31 जुलाई तक मांगी गई रिपोर्ट

वित्त मंत्रालय ने सभी सरकारी विभागों को निर्देश दिया है कि अब तक ऐसे मामलों में क्या कार्रवाई की गई है, इसकी विस्तृत रिपोर्ट 31 जुलाई 2026 तक भेजी जाए. साथ ही विभागाध्यक्षों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि भविष्य में NPS अंशदान तय समय के भीतर ही जमा हो और किसी भी तरह की देरी न हो.

 

कर्मचारियों के लिए क्यों है यह फैसला अहम?

एक लंबी अवधि की रिटायरमेंट बचत योजना है, जिसमें हर महीने जमा होने वाला पैसा बाजार से जुड़े निवेश में लगाया जाता है. यदि अंशदान समय पर जमा नहीं होता, तो कर्मचारी उस अवधि का संभावित निवेश रिटर्न खो सकता है. यही वजह है कि वित्त मंत्रालय ने समय पर जमा सुनिश्चित करने, कर्मचारियों को ब्याज देने और लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं. इससे कर्मचारियों के हितों की बेहतर सुरक्षा होगी और सरकारी विभागों में जवाबदेही भी बढ़ेगी

Related Posts

देश

Swine Flu Infection in CG: छत्तीसगढ़ में लगातार सामने आ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी

September 1, 2026
देश

Nepal flood: नेपाल में मलबे में दबे एक घर से 23 शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 939 हो गई ; 4000 से ज्यादा अभी भी लापता

September 1, 2026
देश

Air India flight: एयर इंडिया फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, बम लिखे टिशू से मचा हड़कंप

August 31, 2026
देश

Prayagraj Firecracker Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से दहला इलाका: 8 की मौत, 22 लोग घायल

August 31, 2026
देश

Cockroach Janata Party: 5 सितंबर के CJP मार्च पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से करें प्रदर्शन

August 31, 2026
देश

Delhi Crime: दिल्ली में फिर निर्भया जैसे दरिंदगी, स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप; ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

August 31, 2026
Next Post
मेष राशि को मान-सम्मान, कुंभ राशि को कार्यक्षेत्र में मिलेगा सहयोग, जाने अन्य राशियों का हाल

आज इन चार राशि वालों के लिए खास रहेगा दिन, भाग्य देगा साथ और मिलेगा लाभ, पढ़िए दैनिक राशिफल!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

स्वतंत्रता दिवस समारोह – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस समारोह – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे ध्वजारोहण

August 14, 2025
आज शेयर बाजार रहेगा बंद, जानें कब से शुरू होगी ट्रेडिंग

आज शेयर बाजार रहेगा बंद, जानें कब से शुरू होगी ट्रेडिंग

October 22, 2025
भीषण सड़क हादसा! दो बसों की आमने-सामने टक्कर में 5 की मौत 24 से ज्यादा लोग घायल

भीषण सड़क हादसा! दो बसों की आमने-सामने टक्कर में 5 की मौत 24 से ज्यादा लोग घायल

June 5, 2026
कांग्रेस नेता घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने उतारा मौत के घाट, पूरे इलाके में दहशत का माहौल

कांग्रेस नेता घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने उतारा मौत के घाट, पूरे इलाके में दहशत का माहौल

April 11, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ट्रक में गुप्त चेंबर बनाकर हो रही थी तस्करी, 2.23 करोड़ का गांजा जब्त
  • PhonePe : PhonePe ने लॉन्च की 123Pay सर्विस, अब बिना इंटरनेट में होगी UPI Payment..
  • Swine Flu Infection in CG: छत्तीसगढ़ में लगातार सामने आ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी
  • IndiGo flight Emergency Landing: गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo विमान की हवा में इंजन फेल, गोवा में कराई गई Emergency Landing..
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR