• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, September 8, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

“ऑपरेशन आघात” में लैलूंगा पुलिस की बड़ी सफलता, ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही 26.484 किलो गांजा की खेप आई10 कार समेत जब्त

Amish Kumari by Amish Kumari
July 24, 2026
in अन्य
“ऑपरेशन आघात” में लैलूंगा पुलिस की बड़ी सफलता, ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही 26.484 किलो गांजा की खेप आई10 कार समेत जब्त
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*24 जुलाई, रायगढ़* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के अंतर्गत थाना लैलूंगा पुलिस ने ओडिशा से उत्तर प्रदेश गांजा की बड़ी खेप ले जा रहे एक अंतर्राज्यीय तस्कर को घेराबंदी कर गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 26.484 किलोग्राम गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त आई10 कार जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

READ ALSO

अगले हफ्ते खुलेंगे 7 नए IPO, निवेश से पहले जानें किसका GMP सबसे ज्यादा

Chhatisgarh News: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जानकारी के अनुसार ओडिशा सीमा से गांजा तस्करी पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सफेद रंग की आई10 कार क्रमांक OD-15-P-1800 में ओडिशा से अवैध गांजा लेकर लैलूंगा-पत्थलगांव मार्ग से उत्तर प्रदेश की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने तत्काल टीम गठित कर संभावित मार्ग पर नाकाबंदी कराई। उप निरीक्षक चंद्रकुमार सिंगार के नेतृत्व में कटकलिया-फोकटपारा तिराहा के पास घेराबंदी की गई।

नाकाबंदी के दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए की कार आते दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक वाहन मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता से घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम अर्जुन उपाध्याय (24 वर्ष), निवासी कैथापुर, थाना राजा तालाब, जिला वाराणसी (उत्तर प्रदेश) बताया तथा ओडिशा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश ले जाने की बात स्वीकार की।

एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए वाहन की तलाशी लेने पर कार के भीतर 13 पैकेट खाकी रंग के प्लास्टिक टेप से सीलबंद गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन कराने पर कुल 26.484 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 13,24,200 रुपये आंकी गई। पुलिस ने गांजा के साथ परिवहन में प्रयुक्त आई10 कार जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये है, भी जब्त की। इस प्रकार आरोपी के कब्जे से कुल 16,24,200 रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई।

आरोपी के विरुद्ध थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 238/2026 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव, उप निरीक्षक चंद्रकुमार सिंगार, प्रधान आरक्षक राम प्रसाद चौहान, आरक्षक शशिभूषण उरांव तथा आरक्षक राजू तिग्गा की सराहनीय भूमिका रही।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*”रायगढ़ जिले की सीमाओं का इस्तेमाल मादक पदार्थों की तस्करी के लिए किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी और कार्रवाई लगातार तेज की गई है। नशे के कारोबार में संलिप्त प्रत्येक तस्कर के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”*

Related Posts

पैसे रखें तैयार, जल्द निवेशकों के लिए खुलेगा Cotec Healthcare का IPO, मिलेगा कमाई का शानदार मौका..
अन्य

अगले हफ्ते खुलेंगे 7 नए IPO, निवेश से पहले जानें किसका GMP सबसे ज्यादा

August 30, 2026
अन्य

Chhatisgarh News: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

August 21, 2026
28 या 29 अगस्त जानिए कब है सावन पूर्णिमा? यहां जानें सही तिथि, स्नान-दान का समय और धार्मिक महत्व
अन्य

28 या 29 अगस्त जानिए कब है सावन पूर्णिमा? यहां जानें सही तिथि, स्नान-दान का समय और धार्मिक महत्व

August 18, 2026
सावन के तीसरे सोमवार पर बनेंगे 9 शुभ संयोग, जानिए जलाभिषेक का मुहूर्त
अन्य

सावन के तीसरे सोमवार पर बनेंगे 9 शुभ संयोग, जानिए जलाभिषेक का मुहूर्त

August 17, 2026
आज है नाग पंचमी, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि, मंत्र और उपाय
अन्य

आज है नाग पंचमी, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि, मंत्र और उपाय

August 17, 2026
Mahindra BE 6 Sporteq Formula E Edition हुई लॉन्च, 683km रेंज के साथ 20 मिनट में होगी 80% चार्ज
अन्य

Mahindra BE 6 Sporteq Formula E Edition हुई लॉन्च, 683km रेंज के साथ 20 मिनट में होगी 80% चार्ज

August 16, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ में 9वीं-12वीं के एडमिशन-परीक्षा फॉर्म की गाइडलाइन जारी: 31 अगस्त तक करें नामांकन, जानें पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ में 9वीं-12वीं के एडमिशन-परीक्षा फॉर्म की गाइडलाइन जारी: 31 अगस्त तक करें नामांकन, जानें पूरी डिटेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-कार की टक्कर से नोएडा लौट रहे चार लोगों की मौत

दर्दनाक हादसा सड़क हादसा: शादी से लौट रहे परिवार की कार ट्रेलर से टकराई, 5 की मौत से पसरा मातम

April 25, 2026
छत्तीसगढ़ में जमीन मालिकों के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी, अब घर बैठे पूरी तरह ऑनलाइन होगा भूमि डायवर्सन, दफ्तरों के चक्कर खत्म

छत्तीसगढ़ में जमीन मालिकों के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी, अब घर बैठे पूरी तरह ऑनलाइन होगा भूमि डायवर्सन, दफ्तरों के चक्कर खत्म

December 14, 2025
बैंकों पर RBI सख्त: गलत स्कीम बेचने पर ग्राहकों को लौटाना होगा पूरा पैसा

बैंकों पर RBI सख्त: गलत स्कीम बेचने पर ग्राहकों को लौटाना होगा पूरा पैसा

February 12, 2026
NIA को बड़ी सफलता, दिल्ली ब्लास्ट मामले में एक और आतंकी गिरफ्तार

बड़ा हादसा; अशोक धाम मंदिर में भगदड़ मचने से 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

August 17, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • EPFO; EPFO का बड़ा कदम, अब घर बैठे UMANG ऐप से करें ये काम, यहां जानें पूरा प्रोसेस
  • Tecno: 6000mAh बैटरी के साथ Tecno ने लॉन्च किया Slim 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स
  • Hartalika Teej 2026: 13 या 14 सितंबर जानिए कब है हरतालिका तीज? जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR