• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, August 5, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

युक्तियुक्तकरण से कोरकोमा मिडिल स्कूल में पढ़ाई हुई नियमित

Amish Kumari by Amish Kumari
August 12, 2025
in देश
युक्तियुक्तकरण से कोरकोमा मिडिल स्कूल में पढ़ाई हुई नियमित
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 12 अगस्त 2025

 

READ ALSO

UPI पेमेंट पर लगेगा शुल्क? ₹2,000 से ऊपर के ट्रांजैक्शन पर 0.40% फीस का प्रस्ताव

RBI ने Repo Rate में नहीं किया बदलाव, लोन सस्ता होने की उम्मीदों को झटका

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के दिशा-निर्देशन में लागू की गई शाला-शिक्षक युक्तियुक्तकरण नीति प्रदेश के विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस नीति के तहत अतिरिक्त और रिक्त पदों का संतुलन कर शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जा रही है, जिससे अब सुदूर अंचलों के विद्यार्थियों को भी नियमित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल रहा है।

 

कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र कोरकोमा का शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, जहां 319 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, इसका स्पष्ट उदाहरण है। पहले यहां शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित होती थी और कई कालखंड खाली रह जाते थे। लेकिन युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के बाद दो शिक्षिकाओं श्रीमती रामेश्वरी रत्नाकर और श्रीमती पद्मा निषाद की पदस्थापना से अब सभी कक्षाएं नियमित रूप से संचालित हो रही हैं, और सतत अध्यापन, अध्ययन कार्य व्यस्थित रूप से चल रही है।

 

प्रधानपाठक  गोपाल प्रसाद साव ने बताया कि दर्ज संख्या के अनुसार यहां दो शिक्षकों की कमी थी, जो अब पूरी हो गई है। नई पदस्थ शिक्षिकाओं ने आते ही तुरंत कक्षाएं लेना प्रारंभ कर दिया है। श्रीमती रत्नाकर अंग्रेजी पढ़ा रही हैं, जबकि श्रीमती निषाद सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और हिंदी विषय संभाल रही हैं।

 

विद्यार्थी सुनील, समीर, गुंजन, स्नेहा, राकेश और साहिल खुशी जताते हुए बताया कि अब कोई भी कालखंड खाली नहीं जाता और पढ़ाई निरंतर चल रही है। 5 से 7 किलोमीटर दूर से आने वाले बच्चों के लिए यह बदलाव विशेष रूप से राहत भरा है, क्योंकि अब उन्हें प्रत्येक विषय की नियमित शिक्षा मिल रही है।

 

यह बदलाव न केवल विद्यार्थियों की शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठा रहा है, बल्कि अभिभावकों का भी विद्यालय पर भरोसा बढ़ा रहा है। शासन की यह पहल शिक्षा के अधिकार को मजबूत करते हुए यह सुनिश्चित कर रही है कि राज्य का कोई भी बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित न रहे।

Related Posts

BharatPe और यस बैंक ने लॉन्च किया ‘BharatPe Flex’, अब बिना बैंक बैलेंस के भी होगा पेमेंट
देश

UPI पेमेंट पर लगेगा शुल्क? ₹2,000 से ऊपर के ट्रांजैक्शन पर 0.40% फीस का प्रस्ताव

August 5, 2026
RBI का बड़ा फैसला, 100% गारंटी देने वाले मनी ट्रेडिंग करने वालों 7 नई वेबसाइट से रहें सावधान!
देश

RBI ने Repo Rate में नहीं किया बदलाव, लोन सस्ता होने की उम्मीदों को झटका

August 5, 2026
शराब के इन ब्रांड्स पर FSSAI की सख्ती, बिक्री पर लगाई रोक
देश

शराब के इन ब्रांड्स पर FSSAI की सख्ती, बिक्री पर लगाई रोक

August 4, 2026
अब 2 साल बाद जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाना नहीं होगा आसान, कोर्ट से लेनी होगी मंजूरी
देश

अब 2 साल बाद जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाना नहीं होगा आसान, कोर्ट से लेनी होगी मंजूरी

August 4, 2026
EPFO करने जा रहा है बड़ा बदलाव, रिटायर्ड कर्मचारियों की होगी मौज
देश

PF की ऑनलाइन सेवाओं पर लगेगा ब्रेक, समय रहते निपटा लें जरूरी काम

August 4, 2026
डाबर इंडिया की बढ़ी मुश्किलें! ‘100%’ दावे वाले शहद, घी, तेल आदि प्रोडक्ट्स पर FSSAI की रोक
देश

डाबर इंडिया की बढ़ी मुश्किलें! ‘100%’ दावे वाले शहद, घी, तेल आदि प्रोडक्ट्स पर FSSAI की रोक

August 4, 2026
Next Post
बस्तर जिला मछली बीज उत्पादन में आत्मनिर्भरता की ओर

बस्तर जिला मछली बीज उत्पादन में आत्मनिर्भरता की ओर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

सुबह सुबह आ गईं खुशखबरी, LPG के दामों में हुई कटौती; जानिए कितना हुआ सस्ता

सुबह सुबह आ गईं खुशखबरी, LPG के दामों में हुई कटौती; जानिए कितना हुआ सस्ता

December 1, 2025
Asia Cup में भारत ने रचा इतिहास, महज 27 गेंदों में ही जीत लिया मैच…

Asia Cup में भारत ने रचा इतिहास, महज 27 गेंदों में ही जीत लिया मैच…

September 11, 2025
फेमस पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

हवा में डगमगाया Air India का विमान, टर्बुलेंस के चलते कई यात्रियों को लगी चोट

August 4, 2026
जिले में बिना लाइसेंस दवा रखने पर छापा, औषधियां जब्त

जिले में बिना लाइसेंस दवा रखने पर छापा, औषधियां जब्त

August 1, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • UPI पेमेंट पर लगेगा शुल्क? ₹2,000 से ऊपर के ट्रांजैक्शन पर 0.40% फीस का प्रस्ताव
  • RBI ने Repo Rate में नहीं किया बदलाव, लोन सस्ता होने की उम्मीदों को झटका
  • चिया सीड्स का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, जानें इसके नुकसान
  • आज इन राशि वालों के लिए दिन रहेगा लाभदायक, हर काम में मिलेगी सफलता, पढ़िए 5 अगस्त का राशिफल!
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR