• Privacy Policy
  • About Us
Friday, November 13, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

बलिदानी राजा गुरु बालकदास फिल्म का भव्य प्रदर्शन, टैक्स फ्री हुई फिल्म

Amish Kumari by Amish Kumari
October 1, 2025
in मनोरंजन
बलिदानी राजा गुरु बालकदास फिल्म का भव्य प्रदर्शन, टैक्स फ्री हुई फिल्म
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और प्रेरणादायी धरोहर को बड़े परदे पर जीवंत करती फिल्म बलिदानी राजा गुरु बालकदास का विशेष प्रदर्शन रविवार को राजधानी रायपुर के अम्बुजा मॉल में किया गया। इस अवसर पर सतनामी समाज के धर्मगुरु राजा गुरु धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब की पावन उपस्थिति ने फिल्म प्रदर्शन को ऐतिहासिक और गरिमामयी बना दिया। फिल्म प्रदर्शन में प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,समाजजन और फिल्म टीम के सदस्य मौजूद रहे।

 

READ ALSO

Chhath Puja Song: आयुष्मान खुराना-शरवरी का ‘बुलाए छठी मां’ गाना रिलीज, सुनकर भावुक हो जाएंगे भक्त

Kaali Kheti Trailer: जैकी श्रॉफ की हॉरर फिल्म ‘काली खेती’ का खौफनाक ट्रेलर रिलीज, जानिए सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक

फिल्म में बलिदानी राजा गुरु बालकदास जी के संघर्ष, त्याग और सामाजिक नेतृत्व को प्रभावशाली ढंग से चित्रित किया गया है। गुरु बालकदास जी ने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध गांव–गांव जाकर आवाज बुलंद की और किसानों, समाज के वंचित वर्गों को उनका अधिकार दिलाया। किसान आंदोलन और सतनाम आंदोलन जैसे ऐतिहासिक प्रयासों से उन्होंने छत्तीसगढ़ की धरती पर सामाजिक न्याय और स्वाभिमान की नई धारा प्रवाहित की। उनके अदम्य साहस और योगदान को देखते हुए ब्रिटिश सरकार ने उन्हें “राजा” की उपाधि प्रदान की थी।

 

इस अवसर पर कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा – बलिदानी राजा गुरु बालकदास जी का जीवनचरित्र केवल सतनामी समाज ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपने त्याग और संघर्ष से समाज को आत्मसम्मान और अधिकार दिलाया। उनका मार्गदर्शन आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना स्वतंत्रता आंदोलन के समय था। यह फिल्म उनके आदर्शों और विचारों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनेगी।

गुरु खुशवंत साहेब जी ने आगे कहा – मैं प्रदेश की जनता से आह्वान करता हूँ कि वे इस प्रेरणादायी फिल्म को अवश्य देखें और दूसरों को भी देखने के लिए प्रेरित करें, ताकि गुरु बालकदास जी का संदेश घर-घर पहुँचे। मुख्यमंत्री जी द्वारा फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने का निर्णय छत्तीसगढ़ की संस्कृति और सतनामी समाज के सम्मान का प्रतीक है। इसके लिए उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

विशेष फिल्म प्रदर्शन में समाज और राजनीति के अनेक दिग्गज नेता, विधायकगण, विभिन्न आयोग/मंडल/बोर्ड/निगम के अध्यक्षगण, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, अखिल भारतीय सतनाम सेना के पदाधिकारी, फिल्म निर्माण टीम, युवा साथी एवं बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया हैं अभिनय

फिल्म में समाज के कई ऐतिहासिक प्रसंगों को जीवंत किया गया है। इसमें मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने भी आगरदास साहेब जी की भूमिका निभाकर अपने अभिनय से विशेष योगदान दिया है। गुरु खुशवंत साहेब जी ने फिल्म निर्माण टीम को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि – यह फिल्म गुरु बालकदास साहेब जी के संघर्ष और संदेश को अमर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

Related Posts

मनोरंजन

Chhath Puja Song: आयुष्मान खुराना-शरवरी का ‘बुलाए छठी मां’ गाना रिलीज, सुनकर भावुक हो जाएंगे भक्त

November 12, 2026
मनोरंजन

Kaali Kheti Trailer: जैकी श्रॉफ की हॉरर फिल्म ‘काली खेती’ का खौफनाक ट्रेलर रिलीज, जानिए सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक

November 12, 2026
मनोरंजन

Gunmaaster G9 Trailer: इमरान हाशमी का धांसू एक्शन फिल्म ‘गनमास्टर G9’ ट्रेलर रिलीज, विलेन बनकर छाए अपारशक्ति

November 11, 2026
मनोरंजन

Maatrubhumi Trailer: सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज, एक्टर का दिखा दमदार अंदाज

November 11, 2026
मनोरंजन

Hanuman Ansh OTT Details: इस ओटीटी पर आ रही है नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

November 7, 2026
मनोरंजन

Ramayana OTT Details: ‘रामायण’ की OTT रिलीज पर आया बड़ा अपडेट, थिएटर के बाद इस OTT पर होगी स्ट्रीम

November 6, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, आदिवासी परंपरा से होंगे रूबरू, स्वदेशी मेला में भी होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, आदिवासी परंपरा से होंगे रूबरू, स्वदेशी मेला में भी होंगे शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

नेशनल लोक अदालत की तैयारी को लेकर थाना प्रभारियों का लिया गया बैठक

नेशनल लोक अदालत की तैयारी को लेकर थाना प्रभारियों का लिया गया बैठक

August 23, 2025
नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण

February 3, 2026

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने दंतेवाड़ा में नशा मुक्ति केंद्र का किया निरीक्षण

July 31, 2025
छत्तीसगढ़ में ‘मोंथा’ का असर, अगले दो दिन तक इन जिलों में होगी भारी बारिश

छत्तीसगढ़ में मानसून रहेगा मेहरबान, अगले 48 घंटे में कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी

August 14, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Today Cg News : पौधों में जीवन की उम्मीद और यादों में हरियाली संजो रहे रोम शंकर यादव, मुख्यमंत्री ने ‘विष्णु की पाती’ से की सराहना
  • Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी राहत का माध्यम, दो दिन में सुधरी विजेता नाग की जन्मतिथि
  • Cg News : मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित
  • Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR