• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, October 28, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इस जिले में मलेरिया की दस्तक, एक ही परिवार के 3 बच्चे संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Amish Kumari by Amish Kumari
July 25, 2026
in छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के इस जिले में मलेरिया की दस्तक, एक ही परिवार के 3 बच्चे संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा विधानसभा क्षेत्र के जंगल इलाकों में एक बार फिर मलेरिया ने दस्तक दे दी है। औरापानी गांव से करीब दो किलोमीटर अंदर जंगल में रहने वाले एक ही परिवार के तीन बच्चों में मलेरिया की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। तीनों बच्चों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच और सर्वे अभियान तेज कर दिया गया है।

 

READ ALSO

Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट, रेलवे ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

Chhatttisgarh news: धान बेचने वाले किसानों के लिए जरूरी खबर: अब घर बैठे मिलेगा टोकन, जानें क्या हैं नियम

एक ही परिवार के तीन बच्चे संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कोटा मुख्यालय से लगभग 22 किलोमीटर दूर स्थित औरापानी गांव के जंगल क्षेत्र में रहने वाले रामलाल यादव के परिवार के छह सदस्यों में से तीन बच्चों की तबीयत खराब होने पर जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में तीनों बच्चों में मलेरिया संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमित बच्चों की पहचान राकेश, लोकेश और हेमलता के रूप में हुई है। तीनों की उम्र 10 से 14 वर्ष के बीच बताई गई है। फिलहाल सभी बच्चों का इलाज बिलासपुर सिम्स अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में जारी है।

 

परिवार के अन्य सदस्यों की भी हुई जांच

मलेरिया की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। चिकित्सक डॉ. वी.के. वैष्णव और मलेरिया अधिकारी कृष्णा कुमारी ने परिवार के अन्य सदस्यों की भी स्वास्थ्य जांच की। राहत की बात यह रही कि परिवार के बाकी सदस्यों में संक्रमण के लक्षण नहीं मिले। हालांकि एहतियात के तौर पर पूरे परिवार की लगातार निगरानी की जा रही है।

 

औरापानी में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर

संक्रमण की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने औरापानी गांव में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में करीब 150 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित लोगों को दवाइयां वितरित की गईं, जबकि संदिग्ध मरीजों के रक्त नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी अन्य व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि होती है तो तत्काल उपचार शुरू किया जाएगा।

 

72 गांव पहले से संवेदनशील, बढ़ाई गई निगरानी

कोटा क्षेत्र के 72 गांव पहले से मलेरिया प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रघोषित हैं। हर वर्ष बारिश के मौसम में यहां मच्छरों के बढ़ते प्रजनन के कारण मलेरिया के मामलों में बढ़ोतरी की आशंका रहती है। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बेलगहना, आमाडोप और आसपास के उप स्वास्थ्य केंद्रों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। इन क्षेत्रों में लगातार सर्वे, रक्त जांच, मच्छर नियंत्रण और जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

 

 

जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. प्रमोद तिवारी ने बताया कि संक्रमित तीनों बच्चों को सिम्स अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। साथ ही औरापानी तथा आसपास के गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाने, संदिग्ध मरीजों की जांच करने और लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी नए मामले की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

बारिश में क्यों बढ़ता है मलेरिया का खतरा?

बारिश के मौसम में जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छरों का प्रजनन तेजी से होता है। यही वजह है कि जंगल और दूरस्थ क्षेत्रों में मलेरिया का खतरा अधिक रहता है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि तेज बुखार, ठंड लगना, शरीर दर्द या लगातार कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। साथ ही मच्छरदानी का उपयोग करें और घर के आसपास पानी जमा न होने दें।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट, रेलवे ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

October 28, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatttisgarh news: धान बेचने वाले किसानों के लिए जरूरी खबर: अब घर बैठे मिलेगा टोकन, जानें क्या हैं नियम

October 28, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में पंचायत सचिव भर्ती की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इतने तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

October 28, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में अर्नब तूफान का असर, आज से भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

October 28, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, अंबिकापुर से रायपुर-हैदराबाद हवाई सेवा शुरू; यहां देखें शेड्यूल

October 28, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : ’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’

October 27, 2026
Next Post
बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे ध्वजारोहण

August 11, 2025
वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन 7 अगस्त को जांजगीर के दौरे पर

वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन 7 अगस्त को जांजगीर के दौरे पर

August 6, 2025
चालू खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध

सहकारी समितियों में 33,876 मीट्रिक टन उर्वरक का भण्डारण

July 30, 2025

FD Rates: ये प्राइवेट बैंक FD पर दे रहा है 8.50% ब्याज, वरिष्ठ नागरिकों को होगा बंपर फायदा

August 29, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Dearness Allowance: सरकारी कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS! महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान; जानिए कितनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी?
  • Raigarh News : यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटा जिला प्रशासन, 45 बसों पर कार्रवाई
  • Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लापता 13 वर्षीय बालिका को सकुशल ढूंढ निकाला
  • Raigarh News: ऑपरेशन आघात: छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR