• Privacy Policy
  • About Us
Friday, September 11, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इस जिले में मलेरिया की दस्तक, एक ही परिवार के 3 बच्चे संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Amish Kumari by Amish Kumari
July 25, 2026
in छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के इस जिले में मलेरिया की दस्तक, एक ही परिवार के 3 बच्चे संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा विधानसभा क्षेत्र के जंगल इलाकों में एक बार फिर मलेरिया ने दस्तक दे दी है। औरापानी गांव से करीब दो किलोमीटर अंदर जंगल में रहने वाले एक ही परिवार के तीन बच्चों में मलेरिया की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। तीनों बच्चों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच और सर्वे अभियान तेज कर दिया गया है।

 

READ ALSO

Chhattisgah news: CM विष्णुदेव साय ने किया ऐलान, ‘हनुमान अंश’ फिल्म हुई टैक्स फ्री!

CG Rape Case: दुर्ग में छह साल की मासूम भतीजी के साथ बलात्कार और हत्या के जुर्म में चाचा को सजा-ए-मौत, कोर्ट ने सुनाया फैसला

एक ही परिवार के तीन बच्चे संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कोटा मुख्यालय से लगभग 22 किलोमीटर दूर स्थित औरापानी गांव के जंगल क्षेत्र में रहने वाले रामलाल यादव के परिवार के छह सदस्यों में से तीन बच्चों की तबीयत खराब होने पर जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में तीनों बच्चों में मलेरिया संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमित बच्चों की पहचान राकेश, लोकेश और हेमलता के रूप में हुई है। तीनों की उम्र 10 से 14 वर्ष के बीच बताई गई है। फिलहाल सभी बच्चों का इलाज बिलासपुर सिम्स अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में जारी है।

 

परिवार के अन्य सदस्यों की भी हुई जांच

मलेरिया की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। चिकित्सक डॉ. वी.के. वैष्णव और मलेरिया अधिकारी कृष्णा कुमारी ने परिवार के अन्य सदस्यों की भी स्वास्थ्य जांच की। राहत की बात यह रही कि परिवार के बाकी सदस्यों में संक्रमण के लक्षण नहीं मिले। हालांकि एहतियात के तौर पर पूरे परिवार की लगातार निगरानी की जा रही है।

 

औरापानी में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर

संक्रमण की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने औरापानी गांव में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में करीब 150 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित लोगों को दवाइयां वितरित की गईं, जबकि संदिग्ध मरीजों के रक्त नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी अन्य व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि होती है तो तत्काल उपचार शुरू किया जाएगा।

 

72 गांव पहले से संवेदनशील, बढ़ाई गई निगरानी

कोटा क्षेत्र के 72 गांव पहले से मलेरिया प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रघोषित हैं। हर वर्ष बारिश के मौसम में यहां मच्छरों के बढ़ते प्रजनन के कारण मलेरिया के मामलों में बढ़ोतरी की आशंका रहती है। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बेलगहना, आमाडोप और आसपास के उप स्वास्थ्य केंद्रों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। इन क्षेत्रों में लगातार सर्वे, रक्त जांच, मच्छर नियंत्रण और जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

 

 

जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. प्रमोद तिवारी ने बताया कि संक्रमित तीनों बच्चों को सिम्स अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। साथ ही औरापानी तथा आसपास के गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाने, संदिग्ध मरीजों की जांच करने और लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी नए मामले की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

बारिश में क्यों बढ़ता है मलेरिया का खतरा?

बारिश के मौसम में जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छरों का प्रजनन तेजी से होता है। यही वजह है कि जंगल और दूरस्थ क्षेत्रों में मलेरिया का खतरा अधिक रहता है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि तेज बुखार, ठंड लगना, शरीर दर्द या लगातार कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। साथ ही मच्छरदानी का उपयोग करें और घर के आसपास पानी जमा न होने दें।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgah news: CM विष्णुदेव साय ने किया ऐलान, ‘हनुमान अंश’ फिल्म हुई टैक्स फ्री!

September 10, 2026
छत्तीसगढ़

CG Rape Case: दुर्ग में छह साल की मासूम भतीजी के साथ बलात्कार और हत्या के जुर्म में चाचा को सजा-ए-मौत, कोर्ट ने सुनाया फैसला

September 10, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सपरिवार देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’

September 10, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News : विशेष लेख : मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शशिकांत को मिली उपचार की नई उम्मीद,एम्स रायपुर में उपचार शुरू

September 10, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News Today : विष्णु भैया का संबल, एनीमा खलखो की बचत से संवर रहा बच्चे का भविष्य

September 10, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News Raipur : मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल- शशिकांत को एम्स रायपुर में कराया भर्ती

September 10, 2026
Next Post
बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

LPG यूजर्स के लिए जरूरी अपडेट: हर किसी को नहीं करनी होगी eKYC, जानें किसे है जरूरी – सरकार ने दी सफाई

LPG यूजर्स के लिए जरूरी अपडेट: हर किसी को नहीं करनी होगी eKYC, जानें किसे है जरूरी – सरकार ने दी सफाई

March 17, 2026
दिवाली पर शेयर बाजार नहीं रहेगा बंद; मुहूर्त ट्रेडिंग का भी टाइम बदला, चैक करें पूरी डिटेल

दिवाली पर शेयर बाजार नहीं रहेगा बंद; मुहूर्त ट्रेडिंग का भी टाइम बदला, चैक करें पूरी डिटेल

October 19, 2025

Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ को मिलेगी तीसरी ‘वंदे भारत एक्सप्रेस! SECR ने रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव

August 24, 2026
अमावस्या तिथि पर सूर्य ग्रहण के चलते इन चार राशि वालों को रहना होगा सतर्क, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल

अमावस्या तिथि पर सूर्य ग्रहण के चलते इन चार राशि वालों को रहना होगा सतर्क, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल

September 21, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Rashifal: कुंभ समेत इन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा दिन, मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी, पढ़िए दैनिक राशिफल!
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Road Accident: भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और वैन की टक्कर से 9 लोगों की मौत
  • Chhattisgah news: CM विष्णुदेव साय ने किया ऐलान, ‘हनुमान अंश’ फिल्म हुई टैक्स फ्री!
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR