• Privacy Policy
  • About Us
Friday, July 31, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

1 अगस्त से कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ खोला मोर्चा

Amish Kumari by Amish Kumari
July 31, 2026
in छत्तीसगढ़
1 अगस्त से कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ खोला मोर्चा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिल को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने इस मुद्दे को जनआंदोलन बनाने का ऐलान किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेसवार्ता में घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी 1 अगस्त से प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी, जो अगले दो महीनों तक चरणबद्ध तरीके से चलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जनता महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर की समस्याओं से परेशान है। कांग्रेस इस मुद्दे को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएगी।

READ ALSO

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम एक्टिव, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले 24 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ बीजेपी में बगावत, 26 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिए सामूहिक इस्तीफे, सियासी घमासान तेज

महंगी बिजली से परेशान है जनता : दीपक बैज

दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन के मामले में सरप्लस राज्य है, लेकिन इसका लाभ आम जनता को नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार बिजली दरों में वृद्धि कर लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। बैज ने कहा, “स्मार्ट मीटर अब स्मार्ट नहीं, बल्कि लूट का मीटर बन चुका है। लोगों को हजारों रुपये के बिजली बिल मिल रहे हैं और उपभोक्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।”

कांग्रेस की प्रमुख मांगें

प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस ने सरकार के सामने अपनी प्रमुख मांगें भी रखीं। पार्टी ने 400 यूनिट तक हाफ बिजली बिल योजना को फिर से लागू करने की मांग की है। इसके अलावा, कांग्रेस ने कहा कि स्मार्ट मीटर को तत्काल हटाया जाए और इसे जनता पर जबरन न थोपा जाए। यदि सरकार इसे जारी रखना चाहती है तो इसे पूरी तरह ऐच्छिक बनाया जाए। पार्टी का दावा है कि कई जगह लोगों की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं।

चरणबद्ध तरीके से चलेगा आंदोलन

कांग्रेस ने आंदोलन के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की है। इसकी शुरुआत 1 अगस्त को सभी जिलों में प्रेसवार्ता के साथ होगी। इसके बाद कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे और महंगी बिजली तथा स्मार्ट मीटर के विरोध में फॉर्म भरवाएंगे। पार्टी पंचायत, ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन आयोजित करेगी। कांग्रेस का कहना है कि यदि सरकार ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

दो महीने बाद होगा सीएम हाउस का घेराव

दीपक बैज ने कहा कि दो महीने तक आंदोलन चलाने के बाद कांग्रेस मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। उन्होंने स्मार्ट मीटर को “महतारी वंदन पैसा वसूल योजना” बताते हुए कहा कि सरकार को तत्काल इस योजना पर पुनर्विचार करना चाहिए। कांग्रेस का दावा है कि वह जनता की आवाज को मजबूती से उठाएगी और बिजली से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाब देने के लिए मजबूर करेगी।

Related Posts

केरलम में मानसून की एंट्री! MP-राजस्थान समेत 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम एक्टिव, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले 24 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट

July 31, 2026
छत्तीसगढ़ बीजेपी में बगावत, 26 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिए सामूहिक इस्तीफे, सियासी घमासान तेज
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ बीजेपी में बगावत, 26 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिए सामूहिक इस्तीफे, सियासी घमासान तेज

July 31, 2026
छत्तीसगढ़ सरकार ने एनालॉग पनीर की बिक्री पर लगाया प्रतिबंध, जानें कैसे होता है तैयार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार ने एनालॉग पनीर की बिक्री पर लगाया प्रतिबंध, जानें कैसे होता है तैयार

July 31, 2026
भारतीय रेलवे ने राजधानी समेत 4 ट्रेनों की समय में किया बदलाव, यहां देखें पूरा शिड्यूल
छत्तीसगढ़

रेलवे का बड़ा तोहफा! छत्तीसगढ़ में बनेंगे 27 नए स्टेशन, 3 नई रेल लाइनों को हरी झंडी तैयार

July 31, 2026
सेक्स सीडी कांड में भूपेश बघेल को HC से राहत, CBI कोर्ट की कार्यवाही पर रोक
छत्तीसगढ़

सेक्स सीडी कांड में भूपेश बघेल को HC से राहत, CBI कोर्ट की कार्यवाही पर रोक

July 30, 2026
छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का एक्सीडेंट, हाईवे पर ट्रक से टकराई इनाेवा कार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का एक्सीडेंट, हाईवे पर ट्रक से टकराई इनाेवा कार

July 29, 2026
Next Post
ऑपरेशन क्लीन हंट : ट्रांसपोर्ट कंपनी से ₹32 लाख की धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन क्लीन हंट : ट्रांसपोर्ट कंपनी से ₹32 लाख की धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 8 लाख की इनामी नक्सली कमांडर ढेर…

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 8 लाख की इनामी नक्सली कमांडर ढेर…

September 6, 2025
2 साल पुरानी बाली पर चोर की नजर! 24 घंटे में खुला राज, खरीददार समेत दो गिरफ्तार

2 साल पुरानी बाली पर चोर की नजर! 24 घंटे में खुला राज, खरीददार समेत दो गिरफ्तार

March 3, 2026
“कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कामयाबी: 14 चक्का ट्रक चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार”

“कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कामयाबी: 14 चक्का ट्रक चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार”

September 4, 2025
PM मोदी के GenZ वीडियो को फेसबुक ने हटाया, हंगामा मचा तो जारी किया बयान

PM मोदी के GenZ वीडियो को फेसबुक ने हटाया, हंगामा मचा तो जारी किया बयान

July 28, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान : 16 नाबालिग वाहन चालकों के अभिभावक पर कार्रवाई
  • PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर युवती पर FIR, CJP प्रदर्शन में हुई थी शामिल
  • कल से बदलेंगे 10 बड़े नियम, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर?
  • ITR भरने की आज आखिरी तारीख, टैक्सपेयर्स तुरंत कर लें ये काम; नहीं चुकाने पर लगेगा ₹5000 का जुर्माना
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR