अगस्त महीने के शुरुवात में आज सुबह-सुबह एक और जहां कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटने की खबर आई, वहीं गाड़ी चालकों की नजरें इस बात पर टिकी थीं कि क्या आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कोई राहत मिलेगी. तो चलिए जान लेते हैं कि क्या पेट्रोल डीजल के दाम में आज कोई बदलाव हुए है या नहीं ?
नहीं बदले पेट्रोल डीजल के दाम
सरकारी तेल कंपनियों (HPCL, BPCL, IOCL) ने शनिवार यानि आज 1 अगस्त के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. अच्छी खबर यह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बाद भी राष्ट्रीय स्तर पर ईंधन के दामों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, स्थानीय टैक्स (VAT) में अंतर के कारण कुछ शहरों में रेट के मामूली हेरफेर जरूर देखने को मिला है.
दिल्ली मुंबई में क्या है आज पेट्रोल डीजल का भाव
दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है.
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है
कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्नई में पेट्रोल डीजल के भाव
कोलकाता में आज पेट्रोल 113.51 रुपये प्रति लीटर है, वहीं डीजल का रेट 99.82 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है.
बेंगलुरु में आज पेट्रोल के दाम 75 पैसे बढ़कर 111.68 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं, जबकि डीजल 76 पैसे महंगा होकर 99.56 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
जबकि चेन्नई में पेट्रोल 9 पैसे महंगा होकर 107.87 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल भी 9 पैसे बढ़कर 99.65 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है.
एनसीआर का क्या? है हाल
गुरुग्राम में पेट्रोल 22 पैसे बढ़कर 102.97 रुपये प्रति लीटर हो गया है, और डीजल भी 22 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 95.64 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर आ गया है. नोएडा में पेट्रोल 7 पैसे सस्ता होकर 101.89 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है, वहीं डीजल भी 7 पैसे घटकर 95.37 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.
लखनऊ और पटना में फ्यूल रेट
लखनऊ में शनिवार यानि आज पेट्रोल 82 पैसे सस्ता होकर 101.86 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है, और डीजल के दामों में भी 74 पैसे की राहत के साथ नया भाव 95.36 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है.
वही पटना में 1 अगस्त यानि आज पेट्रोल 1.30 रुपये महंगा होकर 114.67 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है, वहीं डीजल की कीमत में भी 1.25 रुपये की बढ़ोतरी के साथ नया रेट 100.61 रुपये प्रति लीटर हो गया है.















