• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, September 15, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

Oracle Layoffs: Oracle में हजारों कर्मचारियों की छंटनी, सुबह 6 बजे आया Email और खत्म हो गई नौकरी

Amish Kumari by Amish Kumari
September 15, 2026
in देश
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Oracle Layoffs ओरेकल में एक बार फिर छंटनी शुरू हो गई है। कर्मचारियों को सुबह ईमेल भेजकर पद खत्म होने की जानकारी दी गई। कंपनी ने संख्या नहीं बताई है। खास बात यह है कि वित्त वर्ष 2026 में ओरेकल के कर्मचारियों की संख्या करीब 21 हजार घट चुकी है। आईए जानते हैं कि इस छंटनी की क्या वजह है?

 

READ ALSO

Amit Shah on UCC: 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC, गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान

sex racket news: गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का खुलासा; 4 युवतियां और एक युवक पकड़ाए, कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद

 

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ओरेकल ने एक बार फिर कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। प्रभावित कर्मचारियों को सुबह-सुबह ईमेल मिले, जिनमें उन्हें बताया गया कि बड़े संगठनात्मक बदलाव के तहत उनके पद खत्म कर दिए गए हैं।

 

Reaad more Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना से बुजुर्ग श्रमिक को मिला सम्मानजनक जीवन का सहारा

 

कब हुई यह कटौती?

नौकरियों में कटौती का यह नया दौर सोमवार को शुरू हुआ। प्रभावित कर्मचारियों ने लिंक्डइन, रेडिट और ब्लाइंड जैसे प्लेटफॉर्म पर अपनी छंटनी की खबर साझा की। ओरेकल ने इस नई छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों की संख्या का खुलासा नहीं किया है।

 

छंटनी की वजह क्या रही?

इंटरनल नोटिफिकेशन के मुताबिक, कर्मचारियों को बताया गया कि ‘बड़े संगठनात्मक बदलाव’ के तहत उनकी भूमिकाएं खत्म कर दी गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, जिस दिन यह नोटिफिकेशन मिला, वही उनका आखिरी वर्किंग डे भी था।

 

ईमेल में क्या लिखा था?

उस ईमेल में लिखा था, ‘आपके कंप्यूटर, ईमेल, वॉइसमेल और फाइलों का एक्सेस जल्द ही बंद कर दिया जाएगा और आप अपने कंप्यूटर में लॉग इन नहीं कर पाएंगे। याद दिला दें कि आपको कोई भी जानकारी डाउनलोड, कॉपी या अपने पास रखने की मनाही है।’

 

ओरेकल के लिए ये नई कटौतियां ऐसे समय में हुई हैं जब वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड सेवाओं की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपने डेटा-सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर का बड़े पैमाने पर विस्तार कर रहा है।

 

ओरेकल एआई इंफ्रास्ट्रक्चर पर कितना खर्च कर रहा?

ओरेकल ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कैपिटल एक्सपेंडिचर (पूंजीगत खर्च) के तौर पर 28.5 अरब डॉलर खर्च किए। यह रकम एक साल पहले इसी अवधि में किए गए 8.5 अरब डॉलर से तीन गुना से भी ज्यादा है। कंपनी ने डेटा केंद्रों और एआई बुनियादी ढांचे में निवेश बढ़ाने के लिए अपने पूरे वर्ष के पूंजीगत खर्च के पूर्वानुमान को 90 अरब डॉलर से 95 अरब डॉलर के बीच बरकरार रखा है।

 

ओरेकल की एआई क्लाउड सेवाओं की मांग में भी तेजी आई है। कंपनी ने बताया कि उसने तिमाही के दौरान 30 अरब डॉलर से ज्यादा के अतिरिक्त एआई क्लाउड कॉन्ट्रैक्ट साइन किए, जिससे उसकी कुल बची हुई परफॉर्मेंस ऑब्लिगेशन (यानी कॉन्ट्रैक्ट से होने वाली कमाई का बैकलॉग) बढ़कर 664 अरब डॉलर हो गई।

 

क्या ओरेकल ने पहले भी किया है छंटनी?

हाल ही में हुई छंटनी, ओरेकल द्वारा वित्तीय वर्ष 2026 में की गई बहुत बड़ी छंटनी के बाद हुई है। ओरेकल के ग्लोबल वर्कफोर्स में लगभग 21,000 कर्मचारियों या 13% की कमी आई। कंपनी की सालाना फाइलिंग के अनुसार, इस अवधि के आखिर में कंपनी के पास लगभग 141,000 कर्मचारी थे, जबकि एक साल पहले यह संख्या लगभग 162,000 थी।

 

Oracle Layoffsओरेकल ने वित्त वर्ष 2026 के दौरान पुनर्गठन से जुड़े छंटनी और अन्य निकास लागतों पर लगभग 1.84 बिलियन डॉलर खर्च किए, जबकि पिछले वर्ष यह राशि 374 मिलियन डॉलर थी। कंपनी ने पहले कहा था कि उसके कर्मचारियों की संख्या में कमी का कुछ हिस्सा उसके संचालन में एआई को अपनाने और लागू करने से जुड़ा था।

Related Posts

देश

Amit Shah on UCC: 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC, गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान

September 13, 2026
देश

sex racket news: गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का खुलासा; 4 युवतियां और एक युवक पकड़ाए, कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद

September 13, 2026
देश

Indonesia: 240 लोगों को ले जा रहा समुद्री जहाज लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

September 13, 2026
देश

BRICS 2026: BRICS Summit का दूसरा दिन आज, विश्विक विकास पर होगा मंथन

September 13, 2026
देश

BRICS 2026: 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आज से शुरू, एक मंच पर फिर दिखेंगे मोदी-पुतिन-जिनपिंग

September 12, 2026
देश

xi jinping: BRICS समिट में शिरकत करने दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग..

September 12, 2026
Next Post

Bilaspur news: बिलासपुर में वायरल संक्रमण का बड़ा खतरा, सर्दी-खांसी और छींक आए तो ना करें नज़र अंदाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

1 अप्रैल से बढ़ेगा FASTag Annual Pass, नेशनल हाईवे यात्रा पर पड़ेगा असर

1 अप्रैल से बढ़ेगा FASTag Annual Pass, नेशनल हाईवे यात्रा पर पड़ेगा असर

March 14, 2026
टी20 विश्व कप 2026: सुपर-8 की जंग करीब, टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल जारी — जानें कब, किससे और कहां होंगे मुकाबले

टी20 विश्व कप 2026: सुपर-8 की जंग करीब, टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल जारी — जानें कब, किससे और कहां होंगे मुकाबले

February 17, 2026

Cg News: TIN पोर्टल खनिज संसाधनों को जनजातीय आजीविका से जोड़ने वाली ‘मिनरल-टू-लाइवलीहुड’ पहल : मुख्यमंत्री साय

August 31, 2026
आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा 2023-24 की लिखित परीक्षा हेतु पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी

आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा 2023-24 की लिखित परीक्षा हेतु पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी

July 29, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Bilaspur news: बिलासपुर में वायरल संक्रमण का बड़ा खतरा, सर्दी-खांसी और छींक आए तो ना करें नज़र अंदाज
  • Oracle Layoffs: Oracle में हजारों कर्मचारियों की छंटनी, सुबह 6 बजे आया Email और खत्म हो गई नौकरी
  • Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना से बुजुर्ग श्रमिक को मिला सम्मानजनक जीवन का सहारा
  • Cg News : विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान : प्रदेशभर में होंगे जनसेवा के कार्यक्रम
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR