केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक महत्वपूर्ण राहत आने की संभावना है। जून 2026 के महंगाई आंकड़ों के आधार पर, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार इस बार महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की वृद्धि कर सकती है। यदि यह वृद्धि अमल में आती है, तो कर्मचारियों का कुल डीए 63 प्रतिशत तक पहुँच जाएगा। हालांकि, इस संबंध में सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
जून के महंगाई आंकड़ों से बढ़ी उम्मीद
श्रम ब्यूरो द्वारा जारी जून 2026 के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) का आंकड़ा 151.9 रहा है। यदि पिछले 12 महीनों के औसत मान को लेकर चले तो महंगाई भत्ता लगभग 63.76 प्रतिशत बनता है। सरकार महंगाई भत्ते कि घोषणा पूरे अंकों में करती है। ऐसे में इस बार कर्मचारियों को 63 प्रतिशत डीए मिलने की आशंका जताई जा रही है। अब अंतिम निर्णय वित्त मंत्रालय की प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात केंद्र सरकार करेगी।
कर्मचारियों की सैलरी में कितना होगा लाभ ?
डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी से कर्मचारियों के मासिक वेतन में अच्छी बढ़ोतरी होगी। यदि किसी कर्मचारी का मूल वेतन 18,000 रुपये है तो उसे हर महीने करीब 540 रुपये अतिरिक्त मिल सकते हैं। इसी तरह 35,400 रुपये मूल वेतन पाने वाले कर्मचारी को लगभग 1,062 रुपये और 56,100 रुपये मूल वेतन वाले लेवल-10 कर्मचारी को करीब 1,683 रुपये प्रति माह अधिक मिल सकते हैं। यदि सरकार इस बढ़ोतरी को पिछली तारीख से लागू करती है तो कर्मचारियों को एरियर का भी लाभ मिल सकता है।
7वें वेतन आयोग के तहत अंतिम बढ़ोतरी में हो सकती है शामिल
जनवरी 2026 में केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि की थी। अब यदि 3 प्रतिशत और बढ़ोतरी कि जाती है तो डीए 63 प्रतिशत हो जाएगा। अनुमान है कि 8वें वेतन आयोग के लागू होने से पूर्व यह 7वें वेतन आयोग के तहत होने वाली अंतिम डीए वृद्धि में से एक हो सकती है। फिलहाल कर्मचारियों को सरकार की आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार है। अब वित्त मंत्रालय की मंजूरी के बाद ही नए महंगाई भत्ते का अंतिम घोषणा किया जाएगा।















