• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, November 14, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

सड़क दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवरोध करने वालों पर पुसौर पुलिस की सख्त कार्रवाई

Amish Kumari by Amish Kumari
June 30, 2026
in रायगढ़
सड़क दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवरोध करने वालों पर पुसौर पुलिस की सख्त कार्रवाई
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

READ ALSO

Raigarh News : जनजातीय गौरव दिवस समारोह की प्रशासन और पुलिस ने पूरी की तैयारियां

Raigarh News : शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व: राज्यपाल रमेन डेका

 *30 जून, रायगढ़* । थाना पुसौर पुलिस ने सड़क दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर मार्ग अवरुद्ध कर कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की है। मामले में बलवा, राजमार्ग अवरुद्ध करने, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, गाली-गलौज एवं धमकी देने के आरोप में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।

🚨 *दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने किया राजमार्ग जाम*

दिनांक 29 जून 2026 को थाना पुसौर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कठली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से शंकरध्वज निषाद (40 वर्ष), निवासी ग्राम टपरदा की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और शव को हटाने का विरोध करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैठकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। इस दौरान पत्थर एवं पेड़ों की डालियां रखकर भारी एवं हल्के वाहनों की आवाजाही रोक दी गई।

🚨 *समझाइश के बावजूद नहीं माने, बाधित रही यातायात व्यवस्था*

जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार समझाइश देने के बावजूद प्रदर्शनकारी नहीं माने तथा मार्ग अवरुद्ध रखा। इस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर लगभग साढ़े पांच घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में प्रशासन द्वारा नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराए जाने के पश्चात मार्ग से अवरोध हटाया गया और शव को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए भेजा गया।

घटना के दौरान कानून व्यवस्था बाधित करने, राजमार्ग अवरुद्ध करने, गाली-गलौज एवं धमकी देने जैसे कृत्यों के आधार पर संबंधित आरोपियों के विरुद्ध थाना पुसौर में धारा 190, 191(2), 126(2), 296 एवं 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश*—

*”दुर्घटना जैसी संवेदनशील परिस्थितियों में सभी नागरिकों से शांति एवं संयम बनाए रखने की अपेक्षा है। राष्ट्रीय राजमार्ग अथवा सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध कर कानून अपने हाथ में लेना दंडनीय अपराध है। भविष्य में ऐसे मामलों में कानून व्यवस्था बाधित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज कर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : जनजातीय गौरव दिवस समारोह की प्रशासन और पुलिस ने पूरी की तैयारियां

November 14, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व: राज्यपाल रमेन डेका

November 13, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जनजातीय लोककला और संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर, इसे सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी-कृषि मंत्री रामविचार नेताम

November 13, 2026
रायगढ़

Raigarh News : फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, राजनीतिक दलों को सौंपी गई प्रतियां

November 13, 2026
रायगढ़

Raigarh News : घर में घुसकर युवक से मारपीट और अपहरण कर ले जाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

November 13, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सराईपाली में तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाला युवक गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत भेजा जेल

November 13, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इमली की आड़ में छिपाकर ले जा रहे थे 94 किलो गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इमली की आड़ में छिपाकर ले जा रहे थे 94 किलो गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

IPO का मेगा वीक; आज खुलेंगे 2 नए पब्लिक इश्यू, 7 कंपनियां की होंगी लिस्टिंग

IPO का मेगा वीक; आज खुलेंगे 2 नए पब्लिक इश्यू, 7 कंपनियां की होंगी लिस्टिंग

November 17, 2025
महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार समेत पांच लोगों का प्लेन क्रैश में निधन

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार समेत पांच लोगों का प्लेन क्रैश में निधन

January 28, 2026
200MP का पेरीस्कोप कैमरा के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया सबसे तगड़ा Ultra फोन, जानें कीमत और फीचर्स

200MP का पेरीस्कोप कैमरा के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया सबसे तगड़ा Ultra फोन, जानें कीमत और फीचर्स

December 25, 2025
इस दिन लगने जा रहा है साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण, जाने भारत के किन शहरों में स्पष्ट रूप से दिखेगा!

इस दिन लगने जा रहा है साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण, जाने भारत के किन शहरों में स्पष्ट रूप से दिखेगा!

September 2, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : जनजातीय गौरव दिवस समारोह की प्रशासन और पुलिस ने पूरी की तैयारियां
  • Chhattisgarh news raipur: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर; रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट
  • Gold silver price: सोना 2,500 रुपये से ज्यादा फिसला, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी; जानें आज का ताजा रेट
  • Jammu & Kashmir earthquake: भारत के इस हिस्से में 12 घंटे के अंदर 4 बार कांपी धरती! बार-बार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR